गुरूवार, अप्रैल 2, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
2nd अप्रैल 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

श्री केदारनाथ भगवान की पंच मुखी डोली भीमबली होते हुए पहुंची लिंचोली

शेयर करें !
posted on : अप्रैल 27, 2020 10:54 अपराह्न

29 अप्रैल प्रात: खुलेंगे श्री केदारनाथ धाम के कपाट

केदारनाथ / गौरीकुंड / रुद्रप्रयाग । उत्तराखंड के चार धामों में एक श्री केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की प्रक्रिया शुरू हो गयी है इसी क्रम में भगवान केदारनाथ जी की पंचमुखी डोली आज गौरीकुंड से भीमबली होते हुए देर शाम लिंचोली पहुंची है। भीमबली से आगे बर्फ के ग्लेशियरों को काट कर रास्ता बनाया गया है इसी बर्फीले रास्ते से होते हुए हक-हकूकधारी एवं देवस्थानम बोर्ड के कर्मचारी भगवान केदारनाथ की पंच मुखी डोली को श्री केदारनाथ धाम पहुंचा रहे है। कल सादगीपूर्वक पंचमुखी डोली शीतकालीन गद्दी स्थल ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ सड़क मार्ग से गौरीकुंड पहुंची थी। आज प्रात: गौरामाई मंदिर गौरीकुंड से पंचमुखी डोली अगले पड़ाव लिंचोली के लिए रवाना हुई।

पंचमुखी डोली के श्री केदारनाथ धाम पहुंचने के उपरांत 29 अप्रैल को प्रात: 6 बजकर 10 मिनट पर श्री केदारनाथ धाम के कपाट खुल जायेगे जबकि 15 मई को प्रात: 4.30 पर श्री बदरीनाथ धाम के कपाट खुलेंगे। पर्यटन -धर्मस्व मंत्री सतपाल जी महाराज ने कहा है कि श्री बदरीनाथ-केदारनाथ धामों में भी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की ओर से कपाट खुलने के बाद प्रथम पूजा‌ की जायेगी तथा देश एवं विश्व कल्याण तथा आरोग्यता की कामना की जायेगी।

यहां यह भी उल्लेखनीय है कि कल 26 अप्रैल अक्षय तृतीया पर श्री गंगोत्री एवं यमुनोत्री धाम के कपाट खुल गये हैं। कोरोना महामारी के संकट के चलते धामों के कपाट खुल रहे हैं लेकिन श्रद्धालुओं को आने की अनुमति नहीं है। देवस्थानम बोर्ड से जुड़े मीडिया प्रभारी डॉ. हरीश गौड़ ने बताया कि कपाट खुलने की प्रक्रियाओं में शारीरिक दूरी का ध्यान रखा जा रहा है तो मास्क पहनने एवं साफ-सफाई पर जोर दिया जा रहा है। श्री केदारनाथ धाम के कपाट खुलते समय बहुत कम लोग मौजूद रहेंगे। प्राप्त जानकारी के अनुसार केदारनाथ के रावल भीमाशंकर लिंग उखीमठ में 14 दिन के क्वारंटाईन में है उनकी कोरोना जांच की पहली रिपोर्ट नैगैटिव आ चुकी है। फिर भी ऐहतियातन वह केदारनाथ धाम नहीं गये हैं उनके प्रतिनिधि के तौर पर मुख्य पुजारी कपाट खुलने की प्रक्रिया पूरी करेंगे।

Discussion about this post

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • राजकीय महाविद्यालय नंदानगर में वार्षिक खेल दिवस का आयोजन, छात्र-छात्राओं ने दिखाया खेल प्रतिभा का दम
  • ऋषिकेश बाईपास 4-लेन स्वीकृति, क्षेत्रीय विकास को नई गति – त्रिवेन्द्र सिंह रावत
  • उत्तराखंड जैसे राज्यों में वन संपदा को स्थानीय आजीविका, स्वरोजगार और ग्रामीण अर्थव्यवस्था से जोड़ना समय की आवश्यकता – त्रिवेन्द्र सिंह रावत
  • भक्त दर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय जयहरीखाल में ‘नमामि गंगे’ पखवाड़े का भव्य समापन
  • चिपको आंदोलन की वर्षगांठ पर लिया जंगलों को सुरक्षित रखने का संकल्प
  • भविष्य निर्माण को पूरे मनोयोग से पढाई में जुटें छात्राएं – डीएम गौरव कुमार
  • प्रशासन ने शुरू की मुख्यमंत्री की घोषणाओं को धरातल पर उतारने की कवायद
  • तहसीलदार निलंबित, पहले ही हो चुकी गिरफ्तार, KBC में जीते थे 50 लाख
  • देहरादून में अपराध पर सख्ती : “ऑपरेशन प्रहार” शुरू, डीजीपी के कड़े निर्देश
  • अवैध किडनी ट्रांसप्लांट रैकेट का भंडाफोड़, आईएमए उपाध्यक्ष समेत छह गिरफ्तार
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.