रविवार, अप्रैल 12, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
12th अप्रैल 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

परफेक्ट होना अर्थात इफेक्ट और डिफेक्ट से परे होना

शेयर करें !
posted on : अगस्त 19, 2020 9:15 अपराह्न

देहरादून : किसी से सहयोग प्राप्त करने के लिए उसका सहयोगी बनना होता है। सहयोगी बनना अर्थात सहज योगी बनना होता है। योग्य ही सहयोगी बन सकता है, सहयोगी बनना योग युक्त अवस्था है। जो निरन्तर सहयोग के योग में होगा, वह निरन्तर योगी होगा और उसके हर संकल्प, वाणी और कर्म सहयोग की भावना प्रत्यक्ष दिखेगी।

यदि बुद्धि द्वारा सहयोग करने में मुश्किल लगता है, तब वचन द्वारा सहयोग करें, यदि वचन द्वारा सहयोग करने में मुश्किल लगता है तब कर्म द्वारा सहयोग करें। निरन्तर सहयोग करना, निरन्तर योगी बनना कोई कठिन कार्य नहीं है, यदि मन से नहीं तो तन से, तन से नहीं तो धन से, धन से नहीं तो वाणी से सहयोग देना है।

हिम्मत रखने के लिए भी सहयोगी बनना होगा। लोग कहते हैं कि तन में भी हिम्मत नहीं है, मन में भी हिम्मत नहीं है, धन में भी हिम्मत नहीं है तब हम क्या करें। लेकिन बहुत से लोग होते हैं, जिनमें हिम्मत तो नहीं होती है परन्तु उमंग उत्साह से दूसरों को हौंसला जरूर होती है। हौंसला देकर दूसरों को हिम्मतवान बनाना है। अर्थात हमारे पास तन, मन, धन और वाणी में से जो कुछ भी है उसी का सहयोग देने से लोग हिम्मतवान बन जायेंगे और सहयोगी।

सहयोग देकर, सहयोग इस प्रकार बनना है कि यह हमारा नेचर बनकर, हमारे लिए नेचुरल बन जाये। जब किसी बात को नेचर में लाकर नेचुरल बन जाते हैं, तब परफेक्ट बन जाते हैं। परफेक्ट होना अर्थात इफेक्ट और डिफेक्ट से परे होना। परफेक्ट होने का अर्थ जहां कोई इफेक्ट और डिफेक्ट नहीं होता है। परफेक्ट होने का हमारा हर संकल्प, बोल और कर्म व्यर्थ नहीं जाता है और हम समर्थ बन जाते हैं। परफेक्ट होने वाला कम्पलीट बन जाता है, कम्पलीट, कम्पलेंन नहीं करता है।

परमात्मा सर्वोच्च शक्ति से, हम जितना चाहें उतना शक्तियों का वरदान ले सकते हैं। लेकिन हमें सब कुछ मिलने के बावजूद लेने को तैयार नहीं है, जबकि परमात्मा देने को तैयार है। परमात्मा से लेने के लिए हमें सामर्थवान बनना होगा, उससे विशेष स्नेह रखते हुए सहयोग करना होगा। निरन्तर योगी अर्थात परमात्मा और हमारे बीच किसी तीसरे का अस्तित्व न होना है। सदैव सोचें कि परमात्मा हमारा सहयोगी है और हम परमात्मा के सहयोगी हैं। इनके बीच वियोग जैसी चीज का हमें पता ही नहीं चलता है।

अव्यक्त महावाक्य बाप दादा मुरली 01 नवम्बर, 1971

लेखक : मनोज श्रीवास्तव, सहायक निदेशक सूचना एवं लोकसम्पर्क विभाग देहरादून

Discussion about this post

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • एसजीआरआरयू जॉब उत्सव 4.0 में 200 छात्र-छात्राओं को शानदार प्लेसमेंट, 35 प्रतिष्ठित कंपनियों की मौजूदगी, लाखों के पैकेज पर चयन
  • धामी सरकार की पहल, ऐतिहासिक किपलिंग ट्रैक का होगा कायाकल्प, मसूरी को मिलेगा नया शांत पर्यटन मार्ग, उपाध्यक्ष MDDA बंशीधर तिवारी ने कहा – प्रकृति के बीच सुकून भरा सफर देगा किपलिंग ट्रैक
  • मसूरी को मिलेगी “हरित” सौगात, 15.5 एकड़ में बनेगा प्रकृति उद्यान, उपाध्यक्ष MDDA बंशीधर तिवारी ने कहा – पर्यटन विकास के साथ पर्यावरण संरक्षण को मिलेगा नया आयाम
  • जनगणना प्रशिक्षण में लापरवाही बरतने वाले प्रधानाचार्य को मसूरी प्रशासन ने थमाया नोटिस
  • भूमि विवाद प्रकरण में डीएम सविन बसंल के हस्तक्षेप से वर्षों से लटके भूमि सीमांकन पूर्ण
  • नैनीताल–ऊधमसिंहनगर की योजनाओं की समीक्षा, मुख्यमंत्री धामी ने दिए सख्त निर्देश
  • चारधाम यात्रा से पहले आपदा प्रबंधन की परखी गयी तैयारियां
  • ज्योतिर्मठ में सामाजिक पहल, शादी-ब्याह समेत सभी आयोजनों में शराब पर पूर्ण प्रतिबंध, उल्लंघन पर 51 हजार जुर्माना
  • दिल्ली–देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर पर वन्यजीव संरक्षण में बड़ी सफलता, रिपोर्ट में खुलासा 
  • जिला योजना की कार्ययोजना के लिए बैठक संपन्न, 17 अप्रैल तक प्रस्ताव उपलब्ध कराने के निर्देश
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.