मंगलवार, मार्च 17, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
17th मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

सीएम त्रिवेन्द्र रावत के गृह क्षेत्र की नयार नदी में जल क्रीडा की अपार सम्भावनाएं, प्रशिक्षित होकर क्षेत्र के युवा बनेगे आत्मनिर्भर

शेयर करें !
posted on : अगस्त 16, 2020 8:38 अपराह्न

स्वरोजगार को लेकर डीएम धीराज सिंह गर्ब्याल की बड़ी पहल, सीएम के गृह क्षेत्र की नयार नदी में जल क्रीडा की अपार सम्भावनाए

पौड़ी : जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने जनपद के युवाओं के लिए जलक्रीड़ा के क्षेत्र में भी भविष्य संवारने एवं पर्यटकों की संभावना को तराशने की कवायद शुरू कर दी। जिसके तहत आज साहसिक खेल अधिकारी/जिला पर्यटन विकास अधिकारी खुशाल सिंह नेगी, आर.एम. पर्यटन सुश्री सरोज कुकरेती व समाजसेवी राजेन्द्र सिह रावत सहित अन्य गणमान्यों के मौजूदगी में जलक्रीड़ा एक्सपर्ट द्वारा जनपद के सतपुली क्षेत्रान्तर्गत नयार नदी में खैरासैंण से सतपुली तक जलक्रीड़ा प्रशिक्षण कार्यक्रम हेतु एक बार पुनः कयाकिंग, राफ्टिंग के ट्रायल/सर्वे किये गये है। जिसमें राफ्टिंग को भी शामिल किया गया। जलक्रीड़ा विशेषज्ञ दलों द्वारा कयाकिंग एवं राफ्टिंग एवं अन्य जलक्रीड़ा संबंधि कार्यक्रम के लिए उपयुक्त बताया। कहा कि साल के सभी महिने यहां अलग अलग कार्यक्रम आयोजित किये जा सकेगे। मानसून सीजन में कयाकिंग के लिए वाईल्ड वाटर में अनुभवी लोगों के लिए बेहतर है। साथ ही मानसून सीजन में बड़ी नदियों में उफान आने से वहां पर आने वाले लोगों को जलक्रीड़ा कार्यक्रम हेतु यहां पर डायबर्ट किया जा सकता है। जो कि उनके लिए एक सुनहरा अवसर होगा।

जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने जनपद वासियों को अपने ही क्षेत्र में स्वरोजगार की संभावना को दृष्टिगत रखते हुए, हर क्षेत्र में युवाओं को आत्म निर्भर बनाने के लिए एक के बाद एक रोजगार परक कार्यक्रम चलाकर दूरगामी मंच तैयार करते आ रहे है। जिनमें जलक्रीड़ा भी क्षेत्र में पर्यटन को दृष्टिगत रखते हुए महत्वपूर्ण स्थान रखता है।

साहसिक खेल अधिकारी/जिला पर्यटन विकास अधिकारी पौड़ी ने कहा कि जिलाधिकारी के निर्देशन पर नयार नदी में जल क्रीडा के क्षेत्र में स्वरोजगार की संभावना को तराशते हुए, जनपद के क्षेत्रान्तर्गत युवा एवं युवतियों को स्वरोजगार हेतु आत्म निर्भर बनाने के लिए उन्हे प्रशिक्षित कर दक्ष बनाये जाना है। जो आने वाले समय में अपने क्षेत्रों में जलक्रीड़ा में भविष्य को संवारते हुए गाईड के रूप में कार्य कर, आत्म निर्भर बन सकेंगे। उन्होने कहा कि आज जलक्रीड़ा विशेषज्ञों के द्वारा नयार नदी में प्रशिक्षण हेतु कयाकिंग,राफ्टिंग के ट्रायल/सर्वे किया गया है। जिसमें विशेषज्ञों द्वारा नदी में जलक्रीड़ा कर स्थलों को भली भांति निरीक्षण कर चिन्हित किया जा रहा है। उन्होने कहा कि जलक्रीड़ा प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत क्षेत्र के युवा एवं युवतियों को प्री-बेसिक, बेसिक एवं एडवांस तीन तरह की प्रशिक्षण दिया जायेगा। जिसमें जलक्रीड़ा विशेषज्ञों द्वारा प्रशिक्षणार्थियों को बेहतर प्रशिक्षण देकर दक्ष बनाया जायेगा। इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता वृजमोहन रावत, वेद प्रकाश वर्मा, पी. एस. नेगी, गणेश रावत, कालिंदी एडवेंचर निदेशक प्रवीण रांगड, वीरेन्द्र नौटियाल, कयाकर गाईड पवन सिंह, आशीष रावत, प्रवीन रावत आशीष पुण्डीर, पवन राणा सहित अन्य गणमान्य उपस्थित थे।

Discussion about this post

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • आंगनबाड़ी केंद्र नकोट में दो नवजात बालिकाओं का मनाया गया जन्मोत्सव, महालक्ष्मी किट भी वितरित
  • गैस सिलेंडर को ओटीपी की समस्या से जल्द मिलेगी निजात
  • मुख्य सचिव आनंद बर्धन की अध्यक्षता में एसएलएससी बैठक, वाइब्रेंट विलेज योजना के तहत 402 करोड़ के नए विकास प्रस्तावों को मंजूरी
  • मुख्य सचिव आनंद बर्धन की अध्यक्षता में प्रदेश में एलपीजी गैस आपूर्ति की समीक्षा, पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित
  • भगवंत ग्लोबल विश्वविद्यालय में फ्लैगशिप योजनाओं पर कार्यशाला, युवाओं को किया जागरूक
  • सीएम पुष्कर सिंह धामी से पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने की शिष्टाचार भेंट
  • मुख्य सचिव आनंद बर्धन की अध्यक्षता में सचिव समिति की बैठक आयोजित, विभिन्न योजनाओं की वित्तीय प्रगति की समीक्षा, खर्च में तेजी लाने के निर्देश
  • उत्तराखंड में SIR की तैयारियां तेज, प्रदेश में 87% मैपिंग पूरी, सीईओ राजस्थान ने बताए SIR के सफल संपादन के टिप्स, शत प्रतिशत मैपिंग से आसान होगी एसआईआर की राह
  • जनगणना-2027 के प्रथम एवं द्वितीय चरण की तैयारियों को लेकर प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज से की शिष्टाचार भेंट
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.