रविवार, सितम्बर 6, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
6th सितम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

ई-कार्यप्रणाली पर राज्य सरकार का विशेष ध्यान – सीएम त्रिवेन्द्र रावत

शेयर करें !
posted on : अगस्त 14, 2020 4:41 अपराह्न

देहरादून : मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास से विकास भवन देहरादून एवं देहरादून सदर तहसील कार्यलय में ई-ऑफिस प्रणाली का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर देहरादून कलेक्ट्रेट के सभागार का भी लोकार्पण किया गया। इस सभागार का नाम ऋषिपर्णा सभागार रखा गया है। अब देहरादून कलक्ट्रेट के साथ ही विकास भवन, जिला विकास अधिकारी कार्यालय, डीआरडीए कार्यालय एवं सदर तहसील ई-ऑफिस से जुड़ गये हैं।

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि राज्य सरकार ने ई-प्रणाली को बढ़ावा दिया है। इन कार्यालयों के ई-ऑफिस प्रणाली से जुड़ने से कार्यों में पारदर्शिता के साथ गतिशीलता भी आयेगी। सरकार और प्रशासन के प्रति लोगों का विश्वास भी बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि कार्यप्रणाली का पारदर्शिता के साथ जनकल्याणकारी होना भी जरूरी है। ई-ऑफिस प्रणाली से जहां कार्यों में तेजी आयेगी, लोगों को अनावश्यक कार्यालयों में नहीं भटकना पड़ेगा। फाइलों की जानकारी भी लोगों को ऑनलाईन प्राप्त होगी। इससे अधिकारियों का समय भी बचेगा और लोगों का धन की बचत भी होगी।

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र रावत ने कहा कि ई-कार्यप्रणाली पर राज्य सरकार का विशेष ध्यान है। राज्य में ई-कैबिनेट शुरू की गई है। सचिवालय में भी 16 ऑफिस ई-ऑफिस से जुड़ चुके हैं। प्रधानमंत्री जी के डिजिटल इंडिया की दिशा में राज्य में अनेक प्रयास किये जा रहे हैं। डिजिटाईजेशन होने से आज लोगों को अनेक फायदे हो रहे हैं। जनधन खातों में डिजिटल पेमेंट से गरीबों को काफी सुविधा हुई है। उन्होंने कहा कि कलेक्ट्रेट में जो ऋषिपर्णा सभागार बनाया गया है, यह ऋषिपर्णा नदी की स्वच्छता एवं निर्मलता एवं इसके लिए दिये जा रहे जन सहयोग के लिए याद किया जायेगा। उत्तराखण्ड के प्रसिद्ध कवि चन्द्र कुंवर बर्तवाल ने ऋषिपर्णा नदी पर एक सुन्दर कविता लिखी थी। मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी देहरादून को निर्देश दिये कि उनकी ऋषिपर्णा पर लिखी गई कविता को इस सभागार में लगाया जाय।

जिलाधिकारी देहरादून डॉ. आशीष श्रीवास्तव ने कहा कि देहरादून प्रदेश का पहला जनपद है, जहां कलक्ट्रेट एवं विकासभवन ई-ऑफिस से जुड़ चुके हैं। देहरादून के अन्य तहसीलों को भी जल्द ई-ऑफिस से जोड़ा जायेगा। मुख्य विकास अधिकारी देहरादून नितिका खण्डेलवाल ने कहा कि दूसरे चरण में जनपद के सभी विकासखण्डों एवं तृतीय चरण में अन्य कार्यालयों को ई-ऑफिस प्रणाली से जोड़ा जायेगा। इस अवसर मुख्यमंत्री के आईटी सलाहकार श्री रविन्द्र दत्त, एडीएम श्री अरविन्द पाण्डेय , श्री वीर सिंह बुदियाल एवं जिला प्रशासन के अधिकारी उपस्थित थे।

Discussion about this post

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • उत्तराखंड सचिवालय कार्मिकों ने पेश की अनूठी मिसाल, शासकीय जिम्मेदारियों के साथ जनसेवा को बनाया मिशन, वृद्धाश्रम पहुंचकर बुजुर्गों का जाना हाल, फल-जूस व ड्राई फ्रूट्स किए वितरित
  • लायंस क्लब कोटद्वार डिग्निटी द्वारा आयोजित किया गया शिक्षक सम्मान समारोह
  • आरएसएस के शताब्दी वर्ष में युवा संगम आयोजित करेगा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ रुडकी
  • अपर जिलाधिकारी शैलेन्द्र सिंह नेगी ने ‎मक्का विलेज सैंजी गांव का भ्रमण कर सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, निस्तारण के दिए निर्देश
  • ‎एडीएम शैलेन्द्र सिंह नेगी ने मौगी और पाब गांव में पारंपरिक दुबड़ी लोक पर्व में किया प्रतिभाग, ‎दुबड़ी पर्व में गूंजे लोकवाद्य, सजी फसल-पत्तियों की दुबड़ी, एडीएम ने ग्रामीणों संग किया प्रकृति पूजन
  • पंचकर्म और शिरोधारा से अनिद्रा-तनाव में राहत का अनुभव, केंद्रीय विद्यालय नई टिहरी के प्रिंसिपल प्रदीप थपलियाल ने आयुर्वेदिक सेवाओं की सराहना
  • नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी एफआईआर, डीएम डॉ. आशीष चौहान ने अनधिकृत डंपिंग साइट तत्काल चिन्हित करने के निर्देश
  • बिना मान्यता संचालित मदरसों पर धामी सरकार का शिकंजा, देहरादून और हल्द्वानी में पांच मदरसे सील, प्रदेश में अब तक 20 का संचालन बंद
  • बिना नक्शे के निर्माण पर एमडीडीए का शिकंजा, तीन अवैध निर्माण स्थल किए सील, कार्रवाई से भवन स्वामियों में मचा हड़कंप
  • डीजी डॉ. सुनीता टम्टा ने स्वास्थ्य महानिदेशालय की समीक्षा, समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए कड़े निर्देश
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.