पौड़ी : जिलाधिकारी गढ़वाल धीराज सिंह गर्ब्याल ने शासन के निर्देशों के क्रम में सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता (फौजदारी) पौड़ी, जिला पौड़ी गढ़वाल के रिक्त पद पर आबद्वता हेतु प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से इच्छुक अधिवक्ताओं से पैनल आमंत्रित किये गये हैं। उन्होंने विज्ञप्ति जारी होने के दिनांक से 15 दिन अन्दर विधि परामर्शी निदेशिका के प्रस्तर 7.03 में दी गयी शर्तों के अधीन पैनल मांगे गये हैं।
जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी पौड़ी/श्रीनगर/कोटद्वार एवं लैंसडोन को अपने अधीनस्थ बार संघ को प्रेस विज्ञप्ति के संबंध में अवगत कराने के निर्देश दिये गये हैं। वहीं बार संघ अध्यक्ष पौड़ी/ श्रीनगर/कोटद्वार एवं लैंसडौन से इच्छुक अधिवक्ताओं को अवगत करवाकर उनसे प्रस्ताव नियत समय अंतर्गत उपलब्ध करने का अनुरोध किया गया है।




Discussion about this post