रविवार, सितम्बर 6, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
6th सितम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

चमोली जिले में बारिश से गौशाला हुई क्षतिग्रस्त मवेशी दबे, बदरीनाथ हाईवे कई स्थानों पर बाधित

शेयर करें !
posted on : अगस्त 13, 2020 2:46 अपराह्न

चमोली । चमोली जिले में बारिश कहर बनकर बरस रही है। जिससे पूरा जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। जिले में हर रात्रि को रही बारिश से लोग सहमें हुए है। बुधवार की रात्रि को हुई भारी वर्षा के कारण बदरीनाथ हाईवे आठ से अधिक स्थानों पर बाधित हो गई है। वहीं वर्षा के कारण काश्तकारी की भूमि, पैदल रास्तों, पुलिया, भी ध्वस्त हो गये है। वहीं कुरालु गांव में एक गौशाला भी क्षतिग्रस्त हो गई है जिसमें तीन मवेशी दब गये है। रात्रि से ही बिजली की आपूर्ति बाधित हो गई है। वहीं पेयजल आपूर्ति तीन दिनों से बाधित चल रही है।

आपदा परिचालन केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार बदरीनाथ हाईवे गौचर, बाजपूर, क्षेत्रपाल, छिनका, भनेरपानी, टंगणी, पागलनाला, हेलंग व लामबगड में पहाड़ी मलवा आने के कारण बाधित चल रहा है। वहीं दशोली विकास खंड के कुरालु गांव में बुधवार की रात्रि तीन बजे हुई भारी वर्षा से एक गौशाला ध्वस्त हो गई है जिसमें तीन मवेशी दब कर मर गये है। आपदा पीड़ित सोबत लाल ने बताया कि कि उसके दो बैल गाय भैंस सब मलबे में दफन हो गए हैं और काश्तकारी भूमि भी पूरी तरह से मलबे में दब गई है का कहना है कि रात को लगभग 3 बजे जो घटना हुई जिसमें उनको भारी नुकसान हो गया है । जिसकी इसकी सूचना उन्होंने प्रशासन को दे दी है। एक भवन को भी आंशिक रूप से क्षति पहुंची है। रात्रि में लोगों ने किसी तरह भाग कर अपनी जान बचायी। इधर थराली विकास खंड के फल्दिया गांव में एक पुलिस तथा पैदल रास्ते क्षतिग्रस्त हो गये है। वहीं कई स्थानों पर काश्तकारों की कृषि योग्य भूमि बहने की सूचना भी मिल रही है।

जिला मुख्यालय गोपेश्वर में रात्रि से ही विद्युत आपूर्ति बाधित चल रही है। साथ ही पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त होने से तीन दिनों से पानी की आपूर्ति भी बाधित चल रही है। उपभोक्ता प्राकृतिक स्रोतों से पानी लाने के लिए मजबूर हो रहे है। हालांकि विभाग की ओर से पानी का टेंकर भी लगाया गया है। लेकिन टेंकर भी समुचित मात्रा में पेयजल उपलब्ध नहीं करवा पा रहा है।

Discussion about this post

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • लायंस क्लब कोटद्वार डिग्निटी द्वारा आयोजित किया गया शिक्षक सम्मान समारोह
  • आरएसएस के शताब्दी वर्ष में युवा संगम आयोजित करेगा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ रुडकी
  • अपर जिलाधिकारी शैलेन्द्र सिंह नेगी ने ‎मक्का विलेज सैंजी गांव का भ्रमण कर सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, निस्तारण के दिए निर्देश
  • ‎एडीएम शैलेन्द्र सिंह नेगी ने मौगी और पाब गांव में पारंपरिक दुबड़ी लोक पर्व में किया प्रतिभाग, ‎दुबड़ी पर्व में गूंजे लोकवाद्य, सजी फसल-पत्तियों की दुबड़ी, एडीएम ने ग्रामीणों संग किया प्रकृति पूजन
  • पंचकर्म और शिरोधारा से अनिद्रा-तनाव में राहत का अनुभव, केंद्रीय विद्यालय नई टिहरी के प्रिंसिपल प्रदीप थपलियाल ने आयुर्वेदिक सेवाओं की सराहना
  • नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी एफआईआर, डीएम डॉ. आशीष चौहान ने अनधिकृत डंपिंग साइट तत्काल चिन्हित करने के निर्देश
  • बिना मान्यता संचालित मदरसों पर धामी सरकार का शिकंजा, देहरादून और हल्द्वानी में पांच मदरसे सील, प्रदेश में अब तक 20 का संचालन बंद
  • बिना नक्शे के निर्माण पर एमडीडीए का शिकंजा, तीन अवैध निर्माण स्थल किए सील, कार्रवाई से भवन स्वामियों में मचा हड़कंप
  • डीजी डॉ. सुनीता टम्टा ने स्वास्थ्य महानिदेशालय की समीक्षा, समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए कड़े निर्देश
  • प्रह्लाद की भक्ति ने किया अत्याचारी कुल का उद्धार
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.