कोटद्वार । कोटद्वार में कोरोना का खौफ लगातार बढता ही जा रहा है । बुधवार को भी कोटद्वार में तीन लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है।जिसमें एक महिला व दो पुरुष शामिल है । वर्तमान में पौड़ी गढ़वाल में 60 ऐक्टिव केस है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाक्टर मनोज बहुखण्डी ने बताया कि दयानन्द भारतीय मार्ग निवासी 21 वर्षीय युवक और आमपड़ाव निवासी 27 वर्षीय युवक विगत 9 अगस्त को किसी काम से पटियाला पंजाब गये थे। दोनों 9 अगस्त को ही वापस कोटद्वार लौट गये थे। कौड़िया चेक पोस्ट पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दोनों के सैंपल लेकर कोरोना जांच के लिए भेज दिये थे।
बुधवार को दोनों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। आमपड़ाव निवासी युवक को राजकीय बेस अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर दिया है। जबकि दयानन्द भारतीय मार्ग निवासी युवक को कोविड केयर सेंटर कौड़िया में आइसोलेट कर दिया है। संपर्क में आए लोगों की पहचान की जा रही है जिनका कोरोना सैंपल लिया जाएगा ।




Discussion about this post