गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिला मुख्यालय गोपेश्वर को पानी की आपूर्ति करने वाली अमृत गंगा पेयजल योजना बरसात के कारण क्षतिग्रस्त होने से गोपेश्वर में दो दिनों से पानी आपूर्ति बाधित चल रही है। हालांकि विभागीय कर्मचारी पेयजल आपूर्ति सुचारू करने के लिए लाइन को जोड़ने में जुटे हुए है।
बता दें कि सोमवार की रात्रि को हुई भारी वर्षा के कारण गोपेश्वर को पेयजल की आपूर्ति करने वाली अमृत गंगा पेयजल योजना मंडल मार्ग पर क्षतिग्रस्त हो गई थी। जिसके कारण मंगवार से गोपेश्वर में पानी की सप्लाई बाधित चल रही है। लोग प्राकृतिक स्रोतों से पानी लाने को मजबूर है। स्थानीय निवासी, मनोज सिंह, भूपेंद्र सिंह, राजेश परमार आदि का कहना है कि पानी की सप्लाई न होने के कारण उन्हें दो किलोमीटर दूर प्राकृतिक धारे से पानी लाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। वहीं अधिशासी अभियंता जल संस्थान प्रवीण कुमार सैनी का कहना है कि बरसात के कारण अमृत गंगा पेयजल योजना क्षतिग्रस्त हो गई थी जिस कारण पानी की आपूर्ति बाधित चल रही है। पेयजल लाइन को ठीक करने का कार्य चल रहा है। देर सांय तक पेयजल आपूर्ति सुचारू कर दी जायेगी।




Discussion about this post