कालागढ़ : सोमवार रात से लगातार अलग अलग घरों से अत्यंत जहरीले 03 बड़े करैत सर्प को वन विभाग की रेस्क्यू टीम द्वारा रेस्क्यू किया गया । रेस्क्यू दल के प्रभारी दीपक कुमार ने बताया कि सोमवार की रात साढ़े दस बजे नई कालोनी स्थित आवास ए 109 निवासी अमर शर्मा के घर मे सांप होने की सूचना मिली। मौके पर पहुंचकर सांप को जब पकड़ा तो होश उड़ गए। यह करैत था। जो अब तक के पकड़े गए करैत सांपो से सबसे विशाल था। सामान्य रूप से करैत एक मीटर तक लंबा व पतला होता है। पर यह सर्प डेड मीटर लंबा और आधा इंच मोटा था। यह शिकार पर था। जो बार बार काटने का प्रयास कर रहा था। इसे रात मे ही दूर घने वनो मे छोड़ा गया। दूसरा साँप भी रात को नई कालोनी आवास सँख्या डी 344 मुकेश कुमार के घर निकला यह साँप भी करैत था जिसको पकड़कर रात में ही जंगल मे छोड़ा गया ।

वहीं अगला सांप कालागढ़ पीएचसी प्रभारी देवेन्द्र प्रसाद के आवास संख्या ए101 मे निकला और यह भी एक बड़ा करैत था साँप था जो दरवाजे के पीछे छुपा था पीएचसी प्रभारी देवेन्द्र प्रसाद ने बताया कि यह स्टोर मे आ गया था। पूरे घर मे दहशत का माहौल है था मौके पर रेस्क्यूर दीपक को फोन कर सूचना दी मौके पर पहुंचकर टीम साँप को पकड़कर ले गई। इसे भी पकड़कर वनो मे छोड़ा गया । तीन जहरीले करैत सर्पो के अतिरिक्त आवास सँख्या ए 31 से चेकर्ड कीलबैक सर्प को रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा गया ।






Discussion about this post