रविवार, सितम्बर 6, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
6th सितम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

भारी वर्षा से गोपेश्वर की पेयजल आपूर्ति बाधित तो बदरीनाथ हाईवे 07 स्थानों पर रहा बंद, भारी मसकत के बाद खुला

शेयर करें !
posted on : अगस्त 11, 2020 6:17 अपराह्न

गोपेश्वर/पोखरी (चमोली)। चमोली जिले में सोमवार की रात्रि को हुई भारी वर्षा के कारण बदरीनाथ हाईवे सात स्थानों पर पहाड़ी से मलवा आने के कारण बाधित हो गया था। जिससे अपराह्न बाद खोल दिया गया है। वहीं गोपेश्वर मंडल मोटर मार्ग देवलधार के पास अवरूद्ध चल रहा है। गोपेश्वर नगर क्षेत्र को पेयजल आपूर्ति करने वाली अमृत गंगा योजना भी क्षतिग्रस्त होने से पेयजल आपूर्ति भी बाधित चल रही है।

चमोली जिले में पिछले एक सप्ताह से देर सांय से भारी बारिश हो रही है। जिससे लोग दहशत में है। भारी वर्षा के कारण आय दिन बदरीनाथ हाईवे बाधित हो रहा है वहीं विद्युत आपूर्ति भी बाधित हो रही है। सोमवार की वर्षा से बदरीनाथ हाईवे चमोली कस्बे में पहाड़ी से हुए भूस्खलन के कारण पेड़ टूट कर गिर गया जिससे पुलिस की गुमटी भी क्षतिग्रस्त हो गई वहीं बदरीनाथ हाईवे बाधित हो गया। साथ ही यहां पर एक विद्युत पोल भी हाईवे पर गिर गया है। हालांकि एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर पहुंच कर पेड़ व पोल को हटा कर हाईवे को खोल दिया है। वहीं बदरीनाथ हाईवे मैठाणा, बाजपूर, छिनका, टंगणी, पागलनाला, लामबगड में भी बाधित हो गया था। जिससे अपराह्न बाद खोल दिया गया है। इधर गोपेश्वर मंडल मोटर मार्ग भी बाधित चल  रहा है। वहीं नंदप्रयाग-कौठियालसैण बाइपास मोटर मार्ग भी अवरूद्ध चल रहा है। आपदा परिचालन केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार बदरीनाथ हाईवे को अपराह्न बाद खोल दिया गया है। गोपेश्वर-मंडल मोटर मार्ग को खोलने का कार्य चल रहा है। देर सांय तक मार्ग खुलने की संभावना व्यक्त की जा रही है।

वहीं पोखरी विकास खंड के हुई भारी वर्षा के कारण हापला, कलसीर, हनोली मोटर मार्ग भी बाधित हो गया है। नौली गांव में ग्रामीणों की काश्तकारी की भूमि भी नष्ट हो गई है। नौली के प्रधान सत्येंद्र सिंह नेगी ने ग्रामीणों की क्षति का आंकलन कर मुआवजा दिये जाने की मांग की है।

Discussion about this post

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • लायंस क्लब कोटद्वार डिग्निटी द्वारा आयोजित किया गया शिक्षक सम्मान समारोह
  • आरएसएस के शताब्दी वर्ष में युवा संगम आयोजित करेगा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ रुडकी
  • अपर जिलाधिकारी शैलेन्द्र सिंह नेगी ने ‎मक्का विलेज सैंजी गांव का भ्रमण कर सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, निस्तारण के दिए निर्देश
  • ‎एडीएम शैलेन्द्र सिंह नेगी ने मौगी और पाब गांव में पारंपरिक दुबड़ी लोक पर्व में किया प्रतिभाग, ‎दुबड़ी पर्व में गूंजे लोकवाद्य, सजी फसल-पत्तियों की दुबड़ी, एडीएम ने ग्रामीणों संग किया प्रकृति पूजन
  • पंचकर्म और शिरोधारा से अनिद्रा-तनाव में राहत का अनुभव, केंद्रीय विद्यालय नई टिहरी के प्रिंसिपल प्रदीप थपलियाल ने आयुर्वेदिक सेवाओं की सराहना
  • नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी एफआईआर, डीएम डॉ. आशीष चौहान ने अनधिकृत डंपिंग साइट तत्काल चिन्हित करने के निर्देश
  • बिना मान्यता संचालित मदरसों पर धामी सरकार का शिकंजा, देहरादून और हल्द्वानी में पांच मदरसे सील, प्रदेश में अब तक 20 का संचालन बंद
  • बिना नक्शे के निर्माण पर एमडीडीए का शिकंजा, तीन अवैध निर्माण स्थल किए सील, कार्रवाई से भवन स्वामियों में मचा हड़कंप
  • डीजी डॉ. सुनीता टम्टा ने स्वास्थ्य महानिदेशालय की समीक्षा, समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए कड़े निर्देश
  • प्रह्लाद की भक्ति ने किया अत्याचारी कुल का उद्धार
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.