उत्तरकाशी/यूके (कीर्तिनिधी सजवाण): जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने 74वें स्वतन्त्रता दिवस की तैयारियां संबधी बैठक ली . उन्होंने स्वतंत्रता दिवस पर सभी संबंधित अधिकारियों को ध्वजारोहण हेतु विशेष दिशा निर्देश दिए है. सभी सरकारी तथा गैर सरकारी भवनों पर 15 अगस्त को प्रातः 9:00 बजे संबंधित विभाग अध्यक्ष कार्यालय अध्यक्ष, सक्षम अधिकारी द्वारा ध्वजारोहण किया जाएगा. प्रातः 9:30 बजे जिला कार्यालय में जिलाधिकारी द्वारा ध्वजारोहण किया जाएगा .
उन्होंने कहा कि ध्वजारोहण कार्यक्रम स्थल पर थर्मल चेकिंग, सैनिटाइजर एवं मास्क की पर्याप्त व्यवस्था के साथ-साथ सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए बैठने की समुचित व्यवस्था की जाए. कोविड-19 के दृष्टिगत शिक्षण संस्थाओं के बंद होने के कारण शिक्षण संस्थाओं में छात्र-छात्राओं द्वारा स्वतंत्रता दिवस से संबंधित कार्यक्रम आयोजित नहीं किए जाएंगे. सभी विभागों व कार्यालयाध्यक्ष यह सुनिश्चित कर लें कि सरकारी तथा गैर सरकारी भवनों पर ध्वजारोहण के दौरान f.ag code of India, 2002 के प्राविधानों का उल्लंघन न हो. कोविड-19 से बचाव के दृष्टिगत गत वर्षों की भांति स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों तथा राज्य आंदोलन में शहीद के परिजनों को उप जिलाधिकारी के माध्यम से घर पर जाकर सम्मानित किया जाएगा. स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों तथा राज्य आंदोलन में शहीद के परिजनों को सम्मानित किए जाने की प्रक्रिया 15 अगस्त को या इससे पूर्व कर ली जाए .
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भारत सरकार की गाइड लाइन के अनुसार जिला स्तर पर होने वाले समारोह में कोविड-19 महामारी के विरुद्ध लड़ाई में उनकी महान सेवा के लिए दृष्टिगत डाक्टरों स्वास्थ्य कर्मियों, आशा कार्यकत्रियों, स्वच्छता कर्मियों आदि जैसे कोरना योद्धाओं को आमंत्रित कर सम्मानित किया जाएगा सम्मानित किए जाने हेतु आपदा प्रबंधन अधिकारी प्रशस्ति पत्र की व्यवस्था करवाना सुनिश्चित करेंगे. डॉक्टरों एवं स्वास्थ्य कर्मियों की सूची जिन्हें सम्मानित किया जाना है . मुख्य चिकित्साधिकारी व समस्त अधिकारी नगर पालिका 12 अगस्त तक उपलब्ध कराना सुनिश्चित कराएं .
जनपद तहसील ब्लाक स्तर पर वृक्षारोपण का कार्यक्रम कोविड-19 के नियमों का पालन करते हुए आयोजित किया जाए. इस संबंध में वृक्षारोपण करने हेतु प्रभागीय वन अधिकारी से संपर्क स्थापित कर अपने अपने क्षेत्र अंतर्गत वृक्षारोपण करवाना सुनिश्चित करें . स्वतन्त्रता दिवस के अवसर पर विभिन्न स्मारकों प्रतिमाओं पार्क में महत्वपूर्ण सार्वजनिक स्थलों की स्वच्छता रंग -रोगन एवं सौंदर्यीकरण हेतु संबंधित संस्थाओं स्थानीय निकाय के माध्यम से उचित उपाय किए जाएं .





Discussion about this post