सोमवार, मार्च 16, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
16th मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

सपा में शामिल हो सकते है गुड्डू चौहान, बड़ा दायित्व मिलने की सम्भावना

शेयर करें !
posted on : अगस्त 10, 2020 2:42 अपराह्न

कोटद्वार / गढ़वाल : निकाय संघ के पूर्व अध्यक्ष गुड्डू चौहान को लेकर बड़ी बड़ी खबरे सामने आ रही है. कुछ समय से कांग्रेस में चल रही खींचतान को लेकर गुड्डू सिंह चौहान के बारे में राजनीतिक विद्वानों ने अपने कयास लगाने शुरू कर दिए है.

सूत्रों की माने तो गुड्डू चौहान जल्द ही समाजवादी पार्टी में जा सकते है और वह समाजवादी पार्टी के कई बड़े नेताओ के सम्पर्क में हैं और जल्द ही समाजवादी पार्टी में उन्हें एक बड़ा दायित्व मिलने की सम्भावना है. तो वहीँ कुछ सूत्रों की माने तो गुड्डू चौहान कुछ भाजपा के नेताओं के सम्पर्क में भी है. लेकिन समाजवादी छवि के चलते गुड्डू चौहान को लेकर जो कयास लगाये जा रहे है कि वह समाजवादी पार्टी में ही शामिल हो सकते है. गुड्डू सिंह चौहान एक जनप्रिय नेता के रूप में जाने जाते है. वर्तमान में कोरोना संकट के समय लोगो के साथ खड़े नजर आये. लोगो को राशन पहुँचाने के साथ साथ क्षेत्र को सैनेटाईज करवाने का कार्य भी प्रमुखता से किया गया है. कोरोना संकट में गुडू चौहान और उनकी पार्षद पत्नी आशा चौहान ने जो कार्य किये है वह अपने आप में सराहनीय है.

यदि गुड्डू सिंह चौहान समाजवादी पार्टी में शामिल हो जाते है तो यह कांग्रेस के लिए एक बड़ा झटका होगा. गुड्डू के प्रभावशाली व्यक्तित्व के चलते एक बड़ा वोट बैंक जो गुड्डू के साथ कांग्रेस से खिसक जाएगा. अब देखना यह है कि गुड्डू कांग्रेस में ही रहते है या समाजवादी पार्टी में शामिल हो जाते है. बरहाल गुड्डू के सपा में शामिल होने की खबर कांग्रेस के लिए बड़ा झटका साबित हो रही है.


जाने गुड्डू सिंह चौहान के बारे मे

समाजवादी नेता स्व. विनोद बडथ्वाल के राजनीतिक शिष्य और कांग्रेस नेता सूर्यकान्त धस्माना के करीबी कहे जाने वाले गुड्डू सिंह चौहान ने अपनी छवि एक जन नेता के रूप में बनाई है. गुड्डू चौहान एक नाम इस समय राजनीतिक रूप से बेहद चर्चाओ में है. उत्तर प्रदेश से उत्तराखण्ड तक अपनी पहचान बनाने वाले अपनी बेबाक टिप्पणी और जन नेता के रूप में गुड्डू सिंह चौहान ने विभिन्न पदों पर जिम्मेदारी का निर्वाह किया है. सूत्रों की माने तो स्व. बडथ्वाल के साथ गुड्डू चौहान भी समाजवादी पार्टी के संस्थापक सदस्यों में से एक रहे है.

गुड्डू सिंह चौहान निकाय सभासद महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष भी रहे इसके साथ ही वह कांग्रेस निकाय प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक और जनपद पौड़ी गढ़वाल के जिला कांग्रेस कमेटी के पांच बार महामंत्री रहे तथा नगरपालिका परिषद कोटद्वार में नेता प्रतिपक्ष रहे युवा नेता गुड्डू सिंह चौहान की पत्नी भी वर्तमान में नगर निगम कोटद्वार की पार्षद है.

सूत्रों की माने तो वर्तमान में निर्दलीय और कांग्रेस के कुछ पार्षद भी गुड्डू चौहान के बेहद करीबी बताये जाते है. साथ ही कोटद्वार नगर निगम क्षेत्र में लगभग गैर पर्वतीय मतदाताओ एवं पर्वतीय क्षेत्र के राजपूत मतदाताओ में भी है गुड्डू चौहान का बड़ा प्रभाव माना जाता हैं. अब यह समय ही बतायेगा गुड्डू चौहान का अगला कदम क्या होगा ? बरहाल गुड्डू चौहान को लेकर राजनीतिक पण्डितो के कयास जारी है.

Discussion about this post

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • आंगनबाड़ी केंद्र नकोट में दो नवजात बालिकाओं का मनाया गया जन्मोत्सव, महालक्ष्मी किट भी वितरित
  • गैस सिलेंडर को ओटीपी की समस्या से जल्द मिलेगी निजात
  • मुख्य सचिव आनंद बर्धन की अध्यक्षता में एसएलएससी बैठक, वाइब्रेंट विलेज योजना के तहत 402 करोड़ के नए विकास प्रस्तावों को मंजूरी
  • मुख्य सचिव आनंद बर्धन की अध्यक्षता में प्रदेश में एलपीजी गैस आपूर्ति की समीक्षा, पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित
  • भगवंत ग्लोबल विश्वविद्यालय में फ्लैगशिप योजनाओं पर कार्यशाला, युवाओं को किया जागरूक
  • सीएम पुष्कर सिंह धामी से पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने की शिष्टाचार भेंट
  • मुख्य सचिव आनंद बर्धन की अध्यक्षता में सचिव समिति की बैठक आयोजित, विभिन्न योजनाओं की वित्तीय प्रगति की समीक्षा, खर्च में तेजी लाने के निर्देश
  • उत्तराखंड में SIR की तैयारियां तेज, प्रदेश में 87% मैपिंग पूरी, सीईओ राजस्थान ने बताए SIR के सफल संपादन के टिप्स, शत प्रतिशत मैपिंग से आसान होगी एसआईआर की राह
  • जनगणना-2027 के प्रथम एवं द्वितीय चरण की तैयारियों को लेकर प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज से की शिष्टाचार भेंट
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.