थलीसैंण गढ़वाल (वीरेन्द्र रावत): गढ़वाल की झांसी की रानी के नाम से प्रसिद्ध तीलू रौतेली के जन्मदिन के सुअवसर पर शनिवार को थलीसैण ब्लॉक के दूरस्थ ग्राम टीला में प्रदेश अध्यक्ष विकाश चंद्र की अगुवाई में भारतीय बौद्ध संघ की एक अहम बैठक हुई । जिसमे वीरांगना तीलू रौतेली के सम्पूर्ण जीवन और उत्तराखंड के लिए समर्पण भाव और समाज मे नारी शक्ति के आदर्शों पर प्रकाश डाला गया साथ ही साथ भारतीय बौद्ध संघ की गतिविधियों के बारे में विस्तृत चर्चा की गई । वही प्रदेश अध्यक्ष जी द्वारा इस मौके पर गांव की बुजुर्ग महिलाओं और बुजुर्ग व्यक्तियों को पुष्प मालाओ के द्वारा सम्मानित किया ।
भारतीय बौद्ध संघ के कई नए युवा सदस्यों को संघ के प्रदेश अध्यक्ष के द्वारा संघ की गतिविधियों और कार्यो की सम्पूर्ण जानकारी दी गयी । विभिन वक्ताओं के द्वारा समाज के ज्वलंत मुद्दों पर विचार रखे जिसमे प्रदेश अध्यक्ष के द्वारा सभी को एक जुट और दृढ़ता से आगे आने का आवाहन किया है । इतना ही नही संगठन के प्रदेश अध्यक्ष का कहना है की अब वो दिन दूर नही जब हम लोग संगठित होकर अपने अधिकारों को ले कर रहेंगे । सोमवार को संघ की एक कॉन्फ्रेंस मीटिंग होगी जिसमें समस्त उत्तराखंड के सभी पदाधिकारी गण ओर सदस्य भाग लेंगे और आगे की रणनीति तैयार करेंगे ।
बैठक में प्रदेश अध्यक्ष विकास चंद्र, जिला महामंत्री अनुप, न्याय पंचायत अध्यक्ष यशपाल, ग्राम खंड प्रधान रणवीर सिंह, क्षेत्र पंचायत सदस्य अरविंद कुमार, पूर्व प्रधान बाजकोट श्याम लाल एवं अन्य लोग शामिल थे।




Discussion about this post