बुधवार, मई 13, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
13th मई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

कांग्रेस नेता सुमित तिवारी ने थामा समाजवादी पार्टी का दामन, प्रदेश अध्यक्ष डा.सत्यनारायण सचान ने दिलायी सदस्यता.

शेयर करें !
posted on : दिसम्बर 29, 2021 5:52 अपराह्न

हरिद्वार : कांग्रेस पार्टी के हरिद्वार विधानसभा प्रभारी सुमित तिवारी कांग्रेस छोड़ समाजवादी पाटी में शामिल हो गए। सुमित तिवारी ने दो दर्जन साथियों के साथ समाजवादी पार्टी का दामन थाम लिया तथा समाजवादी पार्टी की नीतियों व उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के नेतृत्व में आस्था जताई। सपा प्रदेश अध्यक्ष डा.सत्यनारायण सचान ने सुमित तिवारी को पार्टी सदस्यता प्रदान करने के उन्हें महानगर अध्यक्ष बनाए जाने की घोषणा भी की। डा.सत्यनारायण सचान ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वाले कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सपा में शामिल हुए युवाओं को पार्टी में उचित सम्मान दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि लवकुमार दत्ता एवं डा.राजेंद्र पाराशर के प्रयासों से ही सुमित तिवारी अपने साथियों के साथ सपा में शामिल हुए हैं। डा.सचान ने कहा कि उत्तर प्रदेश में निश्चित तौर पर सपा की सरकार बननी तय है उत्तराखण्ड में भी सपा सभी 70 सीटों पर दमखम के साथ चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा कि हरिद्वार में समाजवादी पार्टी का परिवार बढ़ा। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड को बने बीस वर्ष हो गए। लेकिन भाजपा कांग्रेस दोनों ही राज्य के अनुरूप विकास नहीं कर पायी है। भ्रष्टाचार की मिनी प्रयोगशाला भाजपा कांग्रेस की देन है। राज्य में सपा सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी। सपा प्रदेश महासचिव राजेंद्र पाराशर व लोहिया वाहिनी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर यादव ने सुमित तिवारी व उनकी पूरी टीम को बधाई दी और कहा कि भाजपा कांग्रेस युवाओं का मात्र इस्तेमाल करती है। युवाओं की जन समस्याओं का कोई निराकरण नहीं हो पा रहा है। प्रदेश से पलायन जारी है। बेरोजगारों की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि सपा सभी वर्गों के विकास में विश्वास रखती है। राष्ट्रीय सचिव सपा मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के साजिद अंसारी एवं पूर्व महानगर अध्यक्ष लव कुमार दत्ता ने कहा कि समाजवादी पार्टी में सम्मिलित हुए सुमित तिवारी को पूरा सम्मान दिया जाएगा। विधानसभा चुनाव को लेकर प्रत्येक कार्यकर्ता दमखम के साथ पार्टी की रीती नीतियों को जन जन तक पहुंचाने में जुटा हुआ है। नवनियुक्त सपा महानगर अध्यक्ष सुमित तिवारी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी में गुटबाजी चरम पर है। ईमानदार कर्मठ कार्यकर्ताओं को कांग्रेस में सम्मान नहीं मिल रहा था। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत एवं प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल चाटुकार नेताओं के चुंगल में फंसे हुए हैं। सुमित तिवारी ने कहा कि नई हवा नई सपा के नारे के साथ समाजवादी पार्टी की विचारधाराओं को जन जन तक पहुंचाने में भरपूर सहयोग किया जाएगा। भाजपा कांग्रेस की जन विरोधी नीतियों को जन जन तक पहुंचाने में सहयोग करूंगा। सुमित तिवारी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में निश्चित तौर पर सपा की सरकार बननी तय है। उत्तराखंड में भी विधानसभा चुनाव दमखम के साथ लड़ा जाएगा। सदस्यता लेने वालों में इंद्र कुमार, सुरेंद्र ठेकेदार, तरुण शर्मा, छोटे लाल शर्मा, मनोज शर्मा, अमित शर्मा, उत्तम मिश्रा, नवनीत, बबलू, आश,ु नवीन, विकास, शरद कपूर, दीपक कपूर, सचिन शर्मा, प्रदीप कुमार, विपिन, मनोज, तरुण शर्मा, मनोज कुमार, अश्वनी कुमार, प्रयास दीक्षित, सारंग घोष आदि शामिल रहे। मशकूर कुरैशी ने सभी को बधाई दी।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • हरिद्वार में एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, 18 हजार प्रतिबंधित ट्रामाडोल कैप्सूल बरामद
  • पौड़ी गढ़वाल : नशा बना हादसे की वजह
  • सही मार्गदर्शन से छात्र चुन सकते हैं बेहतर भविष्य – नेहा भट्ट
  • हिमंत बिस्वा सरमा ने दूसरी बार ली मुख्यमंत्री पद की शपथ
  • कोटद्वार पुलिस, एएनटीएफ व सीआईयू की संयुक्त टीम की बड़ी कार्रवाई, डेढ़ किलो से अधिक चरस के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
  • पौड़ी गढ़वाल : अशोक जोशी ने संभाली मुख्य विकास अधिकारी की जिम्मेदारी, विकास कार्यों को गति देने पर रहेगा फोकस
  • माणा क्षेत्र में नई पार्किंग व्यवस्था लागू, यातायात दबाव हुआ कम
  • अवैज्ञानिक वेतनमान संशोधित करने की मांग, सीटू ने उठाई आवाज
  • नए लेबर कोड में बड़ा बदलाव : 4 दिन काम, 3 दिन छुट्टी का विकल्प, ओवरटाइम पर मिलेगा दोगुना भुगतान
  • सड़क सुरक्षा पर पौड़ी पुलिस सख्त, यातायात नियम तोड़ने वाले 87 वाहन चालकों पर कार्रवाई
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.