गुरूवार, अक्टूबर 29, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
29th अक्टूबर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

फ्रेजर रोड, डाकबंगला रोड और स्टेशन के इलाकों को स्मार्ट योजना में बनाया जाये खूबसूरत – रविशंकर

शेयर करें !
posted on : दिसम्बर 29, 2021 12:56 पूर्वाह्न
पटना महानगर के ढाचागत विकास के सम्बंध में उपमुख्यमंत्री के नेतृत्व में पटना साहिब लोकसभा के सांसद और विधायकों के साथ हुई महत्वपूर्ण बैठक
विजय शंकर

पटना : आज बिहार के उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद की अध्यक्षता में पटना के नगर विकास से सम्बंधित विभिन्न पदाधिकारियों के साथ एक बहुत ही महत्वपूर्ण बैठक हुई | यह बैठक उपमुख्यमंत्री ने पटनासाहिब के लोकसभा सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद के विशेष आग्रह पर बुलाई थी | बैठक में उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद और रविशंकर प्रसाद के अतिरिक्त पटना महानगर के स्थानीय विधायक और पथ निर्माण मंत्री एवंम बांकीपुर के विधायक नितिन नवीन,बिहार सरकार के पूर्व मंत्री एवम पटनासाहिब के विधायक नंद किशोर यादव एवम दीघा के विधायक संजीव चौरसिया उपस्थित थे | कुम्हरार के विधायक अरुण कुमार सिन्हा के अनुपस्थित में उनके प्रतिनिधि द्वारा उनका लिखित आवेदन उपलब्ध प्रस्तुत किया गया |

बैठक में नगर विकास के प्रधान सचिव आनंद किशोर, पटना नगर निगम के नगर आयुक्त अनिमेष पराशर, पथ निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता प्रमुख के अतिरिक्त सभी सम्बंधित विभागों के वरीय पदाधिकारी भी उपस्थित थे | बैठक में सभी जन प्रतिनिधियो ने यह विशेष रूप सर आग्रह किया कि पटना महानगर के विकास की केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं का समन्वित और सामंजस्य से कार्य पूरा होना चाहिए और इसमें जन प्रतिनिधियो का भी सुक्षाव लेना चाहिए | बैठक में स्मार्ट सिटी ,नमामि गंगे,जल -जमाव और सड़क एवम नाले आदि के निर्माण के सम्बंध में प्रस्तुतिकरण दिया गया |

रविशंकर प्रसाद ने विशेष रूप से आग्रह किया कि स्मार्ट सिटी के अंतर्गत गांधी मैदान के चारो ओर के इलाके सहित फ्रेजर रोड,डाकबगला रोड और स्टेशन के पास के इलाकों को स्मार्ट योजना में खूबसूरत बनाया जाये और सीसीटीवी के साथ ही सुंदरता पूर्वक लाइटिंग की व्यवस्था की जाये | जल-जमाव की स्थिति को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय हुआ कि मंदिरी,आनंदपुरी और सरपेटाइन नाला, स्मार्ट सिटी के योजनाओं में बनाया जाएगा | सभी विधायकों ने विशेष रूप से बाँकरगंज नाला,सैदपुर नाला, बाबा चौक से अटल पथ तक का नाला और मीठापुर से पहाड़ी (बाईपास) नाला को सुदृढ़ किया जाएगा साथ ही सैदपुर नाला एवम बाबा चौक से अटल पथ तक के नाले को कवर करते हुए सड़क की व्यवस्था भी की जाएंगी | इसपर नीतिगत सहमति बनी और जल्द ही फंड (राशि) की व्यवस्था की जाएंगी जिसके लिए भारत सरकार का भी सहयोग लिया जाएगा |

नमामि गंगे के कार्य को लेकर सभी जन प्रतिनिधि काफी चिंतित थे जिसपर उपमुख्यमंत्री सहित कई वरिय पदाधिकारियो ने भी अपनी सहमति दी | सड़क को काटने के बाद उसे पुनः भर कर चलने योग बनाने एवम बुडको,नमामि गंगे की एजेंसी,पथ निर्माण विभाग और पटना नगर निगम के बीच पर्याप्त समन्वय की आवश्यकता पर भी बल दिया गया | उपमुख्यमंत्री ने इस पर से गम्भीरता से लेते हुए पदाधिकारियो को निर्देश दिया कि अविलम्ब वो आपस मे बैठ कर सड़को के पुनर्निमाण और रख-रखाव को लेकर टीम बनाते हुए एक कार्य योजना तैयार करे जिसपर वह स्वयं भी कार्य करेंगे |

रवि शंकर प्रसाद और अन्य विधायको झोपड़पटी एवम स्लम इलाको में रहने वाले गरीबो का विषय भी उठाया और आग्रह किया कि एक उचित सर्वे करके यह बताया जाए कि कितने लोगों को शहरी विकास योजना में लाभ मिला और कितने जगह जल नल एवं शौचालय की व्यवस्था हुई है साथ ही यह भी निर्णय हुआ कि पटना नगर निगम के आयुक्त अन्य पदाधिकारियों के साथ मिलकर शहर की सड़कों के बारे में एक अद्यतन सर्वे करके चार सप्ताह में रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे और इसके बाद उपमुख्यमंत्री की अध्यक्षता में इसके निर्माण का उच्च स्तरीय प्रयास किया जाएगा | सांसद सहित सभी विधायकों का यह आग्रह था कि पटना महानगर के विकास के लिए ऐसी बैठक होते रहनी चाहिए जिसे उपमुख्यमंत्री ने स्वीकार कर लिया ताकि विकास के कार्य का मोनेटरिंग पर त्वरित कार्य हो सके |

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/SWAROJGAR-EVAM-UDYAMITA-YOJANA_compressed.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/हर-दिशा-से-जुड़-रहा-_उत्तराखंड_-2.00-MIN_compressed.mp4

हाल के पोस्ट

  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में तेजी से विकसित हो रहा उत्तराखंड- प्रदीप बत्रा
  • महर्षि वाल्मीकि जी: भारतीय संस्कृति के आधार स्तंभ और सामाजिक समरसता के प्रेरणास्रोत
  • उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी के निर्देश पर एमडीडीए का कड़ा एक्शन, अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर शिकंजा, 7 स्थानों पर कार्रवाई
  • एआई के दौर में पत्रकारिता की असली ताकत सत्य की परख, मशीन नहीं ले सकती सजग पत्रकार की जगह
  • कुंभ की तैयारियों पर डीएम मयूर दीक्षित का रात में एक्शन, दीपावली से पहले हरकी पैड़ी समेत घाटों का काम पूरा करने के निर्देश
  • देहरादून में अवैध गैस रिफिलिंग पर बड़ी कार्रवाई, 104 सिलेंडर जब्त; दो गिरफ्तार
  • आयुक्त विनय शंकर पांडेय के निर्देशों पर FDA की बड़ी कार्रवाई, कोर्ट कैंटीन से ढाबों तक छापेमारी, कई प्रतिष्ठानों को नोटिस
  • पहले दिन 102 बैलेट यूनिट, 161 कंट्रोल यूनिट और 115 वीवीपैट की एफएलसी संपन्न
  • शपथ के बाद पहली बार बदरी विशाल के दर पहुंचे राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन
  • समर वैली स्कूल में छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोप पर कांग्रेस का प्रदर्शन, गेट फांदकर परिसर में घुसे कार्यकर्ता
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.