शनिवार, मार्च 14, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
14th मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

बेस चिकित्सालय के डॉक्टर के पॉजेटिव आने के बाद उनके घर के तीन अन्य सदस्य कोरोना संक्रमित

शेयर करें !
posted on : अगस्त 8, 2020 5:00 अपराह्न

कोटद्वार । शहर में कोरोना का प्रकोप दिन प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है जिसको देखते हुए प्रशासन भी अलर्ट मोड पर आ गया है ।शनिवार को बेस चिकित्सालय के डाक्टर के परिवार के तीन अन्य सदस्यों में कोरोना की पुष्टी हुई है ।कोरोना संक्रमण पाये जाने पर प्रशासन ने डाक्टर की निवासरत बस्ती को भी माइक्रो कंटेनमेंट जोन घोषित कर सील कर दिया है।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी पौडी डाक्टर मनोज बहुखण्डी ने बताया कि शनिवार को कोटद्वार में दो बच्चियों सहित पांच लोगों में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। विगत चार अगस्त को राजकीय बेस हॉस्टिपल कोटद्वार के डॉक्टर की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी । स्वास्थ्य विभाग ने डॉक्टर के परिवार सहित उनके सम्पर्क में आये लोगों को चिन्हित किया था।  स्वास्थ्य विभाग ने डॉक्टर के सम्पर्क में आये लोगों को राजकीय बेस अस्पताल में आइसोलेट कर सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिया था। शनिवार को डॉक्टर के परिवार के तीन सदस्यों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है।

इसके अलावा लकड़ीपड़ाव निवासी एक महिला की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। लकड़ीपड़ाव में एक ही दिन चार लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने से स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है। वहीं विगत चार अगस्त को एक 33 वर्षीय महिला नोएडा उत्तर प्रदेश से पदमपुर सुखरौ आई थी। कौड़िया चेक पोस्ट पर कोरोना जांच के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सैंपल लिया था। शनिवार को महिला की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कलालघाटी में आइसोलेट कर दिया है। कोरोना पॉजिटिव आये लोगों के सम्पर्क में आये लोगों की सूची तैयार की जा रही है। चिन्हित होने के बाद सभी के सैंपल लेकर कोरोना जांच के लिए भेजे जायेगें।

Discussion about this post

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • बहादराबाद में फर्जी जन्म प्रमाण पत्र का मामला उजागर, DPRO ने आरोपियों पर एफआईआर के दिए निर्देश
  • जिला सेवायोजन कार्यालय हरिद्वार में रोजगार मेले का आयोजन, 61 युवाओं का हुआ शॉर्टलिस्ट
  • अपर मेला अधिकारी ने कुंभ मेला की तैयारियों के तहत निर्माणाधीन घाटों का किया निरीक्षण
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पंतनगर में 119वें अखिल भारतीय किसान मेले का किया शुभारम्भ, कहा – किसान हमारे अन्नदाता और असली नायक
  • सीएम पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में मनाया लोकपर्व फूलदेई
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने परमार्थ निकेतन में 38वें अंतर्राष्ट्रीय योग महोत्सव में किया प्रतिभाग, योग को बताया विश्व शांति और आत्मिक संतुलन का सार्वभौमिक विज्ञान
  • डीएम स्वाति एस. भदौरिया के निर्देश पर एलपीजी गैस की कालाबाजारी पर प्रशासन की सख्ती, 15 प्रवर्तन टीमों ने किया औचक निरीक्षण
  • महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने कोटद्वार महिला हेल्प डेस्क का किया औचक निरीक्षण, काउंसलिंग कर सुलझाए विवाद
  • डीएम स्वाति एस. भदौरिया ने बीटल्स आश्रम में चल रहे विकास व संरक्षण कार्यों का किया निरीक्षण, ऐतिहासिक स्वरूप को संरक्षित रखते हुए विकास कार्य करने के दिए निर्देश
  • डीएम स्वाति एस. भदौरिया के निर्देश पर कड़ी कार्रवाई, तहसील परिसर में घरेलू गैस सिलेंडर के अवैध उपयोग पर 02 सिलेंडर ज़ब्त
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.