शनिवार, मार्च 14, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
14th मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

ऑनलाइन शिक्षा को लेकर डीएम धीराज सिंह गर्ब्याल ने दिए निर्देश

शेयर करें !
posted on : अगस्त 8, 2020 3:04 अपराह्न

पौड़ी : जिलाधिकारी गढ़वाल धीराज सिंह गर्ब्याल ने वर्तमान समय में जनपद में ऑनलाइन शिक्षा के साथ-साथ शैक्षिक कार्यक्रम प्रसारित करने वाले चैनलों के माध्यम से विद्यार्थियों को अधिकतम शैक्षिक लाभ दिये जाने हेतु मुख्य शिक्षा अधिकारी पौड़ी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

मानव संसाधन विकास मंत्रालय भारत सरकार द्वारा स्वयं प्रभा ग्रुप ऑफ टी.वी. चैनल के अन्तर्गत चैनल नम्बर 27, 28 एवं 31 में स्कूली शिक्षा के पाठ्यक्रम प्रसारित किए जाते हैं। एन.सी.ई.आर.टी. नई दिल्ली द्वारा संचालित चैनल नम्बर 31 में 24 घंटे कक्षा एक से 12 तक एन.सी.ई.आर.टी. के पाठ्यक्रम पर आधारित कार्यक्रम प्रसारित किये जाते हैं। इसके अतिरिक्त दूरदर्शन क्षेत्रीय केन्द्र, देहरादून द्वारा ज्ञानदीप के अन्तर्गत कक्षा 9 से कक्षा 12 के विद्यार्थियों हेतु 31 अगस्त, 2020 तक नियमित रूप से 01 बजे से अपराह्न 2:30 बजे तक शैक्षिक कार्यक्रम प्रसारित किये जा रहे हैं।

मुख्य शिक्षा अधिकारी, पौड़ी गढ़वाल ने बताया कि वर्तमान समय में कोविड-19 महामारी के कारण विद्यालय बन्द हैं, जिसके कारण विद्यार्थियों के अध्ययन में व्यवधान उत्पन्न हो गया है। इस शैक्षिक गतिरोध को दूर करने के लिए घर पर ही ऑनलाइन शिक्षा प्रदान करने हेतु शिक्षा विभाग द्वारा भरसक प्रयास किये जा रहे हैं। शिक्षकों द्वारा विभिन्न डिजीटल माध्यमों का उपयोग किया जा रहा है, किन्तु शासकीय विद्यालयों में अध्यनरत अधिकांश विद्यार्थियों के पास स्मार्ट फोन, कम्प्यूटर, लैपटॉप इत्यादि उपकरणों के अभाव के कारण वे ऑनलाइन शिक्षा का लाभ नहीं ले पा रहे हैं। जनपद के अधिकांश घरों में टी.वी. सेट उपलब्ध हैं और वर्तमान समय में इस सुविधा का अधिकतम उपयोग किये जाने की आवश्यकता है।

उन्होंने शैक्षिक कार्यक्रम प्रसारित करने वाले इन चैनलों का वृहद् रूप से प्रचार-प्रसार करने, जिन विद्यार्थियों के घर में टी.वी. सेट नहीं है, उन्हें सार्वजनिक स्थलों यथा पंचायतघर/नगरपालिका के कम्यूनिटी हॉल आदि में समय-समय पर कोविड-19 महामारी के संक्रमण से बचाव एवं रोकथाम हेतु जारी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए डी.टी.एच. टी.वी. के माध्यम से स्वयं प्रभा के टी.वी. चैनलों को देखने की व्यवस्था करने तथा जनपद के सभी केवल ऑपरेटर्स से अपने केबिल में स्वयं प्रभा ग्रुप ऑफ़ चैनल नम्बर 27, 28 एवं 31 का अनिवार्य रूप से प्रसारण करने हेतु विद्यार्थियों के शैक्षिक हित को ध्यान में रखते हुए सभी से सहयोग की अपेक्षा की है, ताकि विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं अन्य को इन चैनलों की अधिकतम जानकारी मिल सके।

Discussion about this post

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • टनकपुर से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दी चम्पावत को स्वास्थ्य सेवाओं की बड़ी सौगात, एसीएलएस एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी, उपजिला चिकित्सालय में आधुनिक फेकोइमल्सीफिकेशन मशीन का लोकार्पण
  • बहादराबाद में फर्जी जन्म प्रमाण पत्र का मामला उजागर, DPRO ने आरोपियों पर एफआईआर के दिए निर्देश
  • जिला सेवायोजन कार्यालय हरिद्वार में रोजगार मेले का आयोजन, 61 युवाओं का हुआ शॉर्टलिस्ट
  • अपर मेला अधिकारी ने कुंभ मेला की तैयारियों के तहत निर्माणाधीन घाटों का किया निरीक्षण
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पंतनगर में 119वें अखिल भारतीय किसान मेले का किया शुभारम्भ, कहा – किसान हमारे अन्नदाता और असली नायक
  • सीएम पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में मनाया लोकपर्व फूलदेई
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने परमार्थ निकेतन में 38वें अंतर्राष्ट्रीय योग महोत्सव में किया प्रतिभाग, योग को बताया विश्व शांति और आत्मिक संतुलन का सार्वभौमिक विज्ञान
  • डीएम स्वाति एस. भदौरिया के निर्देश पर एलपीजी गैस की कालाबाजारी पर प्रशासन की सख्ती, 15 प्रवर्तन टीमों ने किया औचक निरीक्षण
  • महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने कोटद्वार महिला हेल्प डेस्क का किया औचक निरीक्षण, काउंसलिंग कर सुलझाए विवाद
  • डीएम स्वाति एस. भदौरिया ने बीटल्स आश्रम में चल रहे विकास व संरक्षण कार्यों का किया निरीक्षण, ऐतिहासिक स्वरूप को संरक्षित रखते हुए विकास कार्य करने के दिए निर्देश
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.