कोटद्वार : उत्तराखंड विकास पार्टी ने शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक के द्वारा नई शिक्षा नीति लागू किए जाने का स्वागत किया है ।
उन्होंने कहा कि बदलते माहौल में नई शिक्षा नीति की जरूरत महसूस की जा रही थी और इस को समझते हुए शिक्षा मंत्री द्वारा नई शिक्षा नीति लाई गई है । आलोचनाएं समालोचनायें हो सकती हैं मगर सबसे बड़ी बात है कि नई शिक्षा नीति लागू हो रही है।
“उत्तराखंड विकास पार्टी के अध्यक्ष मुजीब नैथानी ने इस अवसर पर कहा कि नई शिक्षा नीति में वेद और पुराण जैसे प्राचीन ग्रंथों का सामान्य अध्ययन भी एक हिस्सा होना चाहिए ताकि इस देश की जनता को यह पता लग सके की भारत विश्व गुरु क्यों कहलाता था।”




Discussion about this post