वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली जयन्ती पर भाजपा के शैलेन्द्र सिंह बिष्ट ने कार्यक्रम कर दी श्रद्धांजलि
कोटद्वार। 25 दिसंबर को भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और उत्तराखण्ड के महान सपूत वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली का जन्म हुआ था। अटल बिहारी वाजपेयी का जन्म 25 दिसंबर 1924 को ग्वालियर में हुआ, जबकि वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली का जन्म पौड़ी जिले के थलीसैण ब्लाक के मासी, रौणीसेरा गाँव में हुआ था।
आज अटल बिहारी वाजपेयी की 97वीं जयन्ती और वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली की 121वीं जयन्ती है। इस अवसर पर आज ध्रुवपुर बेलाडाट कोटद्वार में भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य शैलेन्द्र सिंह बिष्ट गढ़वाली द्वारा एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहाँ अटल बिहारी वाजपेयी व वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली की तस्वीर को पुष्पांजलि अर्पित की और उन्हें नमन किया गया। वहीं, इस अवसर पर CDS स्वर्गीय विपिन रावत को भी नमन किया गया।
बता दें कि इस दौरान भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य शैलेन्द्र सिंह बिष्ट गढ़वाली द्वारा 50 पूर्व सैनिकों को शौल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर गढ़वाली संगीत, नृत्य, सांस्कृतिक कार्यक्रम भी सुचारू रूप से सम्पादित किये गए।