कोटद्वार । नाबार्ड द्वारा वित्त पोषित ग्रामीण अवस्थापना विकास निधि योजना के अंतर्गत गढ़वाल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ श्रीनगर के अंतर्गत कोटद्वार में 3000 लीटर प्रतिदिन क्षमता के प्रोसेसिंग प्लांट के स्थापना कार्य का शिलान्यास किया।

इस अवसर पर सहकारिता एवं दुग्ध विकास मंत्री धन सिंह रावत ने बताया कि दुग्ध विकास विभाग द्वारा 03 विकेन्द्रीकृत प्रसंस्करण इकाई (ग्रोथ प्रोसेसिंग यूनिट) की लाखामंडल, सुमाड़ी रुद्रप्रयाग, जोशीमठ जखोला में स्थापित की गई एवं 04 प्रस्तावित है।।
पहाड़ो में दुग्ध उत्पादको को 04 रूपए /लीटर के हिसाब से प्रोत्साहन राशि दी जा रही है । साथ ही उत्तराखंड दुध से छुरपी का उत्पादन करने वाला पहला राज्य होगा, जिसके लिए बैंगलोर की हिमालयन बास्केट कंपनी से एमओयू किये गये। इस दौरान गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत, कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत, जिलाध्यक्ष भाजपा संपत सिंह रावत, लैंसडाउन विधायक महंत दिलीप सिंह रावत एवं अन्य गणमान्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।।




Discussion about this post