कोटद्वार । भारत विकास परिषद कोटद्वार के द्वारा अयोध्या मे रामलला के भव्य मंदिर निर्माण के भूमि पूजन पर खुशी जताई गई । इस अवसर पर सभी सदस्यो द्वारा बधाई संदेश प्रेषित किए गये ।
वहीं बुधवार सांयकाल को दीप जलाकर इस पावन दिवस को पर्व के रूप मे धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष गोपाल बंसल ने कहा कि श्रीराम हमेशा हमारे आदर्श रहे है। अयोध्या मे राम मंदिर का निर्माण शुरू होना एक एतिहासिक पल है ।
इस अवसर पर अध्यक्ष गोपाल बंसल, सचिव श्याम सुंदर अग्रवाल, कोषाध्यक्ष प्रदीप अग्रवाल ,कैलाश अग्रवाल, सेवक राम मनुजा, राजेंद्र जखमोला, राजदीप माहेश्वरी, राकेश ऐरन, महेश गोयल, सुरेंद्र गोयल, संजय अग्रवाल, द्वारका प्रसाद अग्रवाल, विष्णु अग्रवाल, तोताराम पांथरी, श्रीकृष्ण सिंघानिया, सुभाष नैथानी, अनूप बड़थ्वाल, अवधेश अग्रवाल, विजय जैन, राजेश बत्रा इत्यादि शामिल रहे ।





Discussion about this post