गुरूवार, जून 25, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
25th जून 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

उत्तराखंड पुलिस भर्ती विज्ञप्ति को लेकर UKSSSC का बड़ा बयान ..

शेयर करें !
posted on : दिसम्बर 20, 2021 10:15 पूर्वाह्न

देहरादून: उत्तराखंड पुलिस भर्ती में एक बार फिर आयु सीमा बढ़ने की उम्मीद जगी है। लंबे समय बाद हो रही पुलिस भर्ती की अधिकतम आयु सीमा को पार कर चुके हजारों बेरोजगार इसको बढ़ाए जाने की मांग कर रहे हैं। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि चुनाव से ठीक पहले युवाओं की मांग को सरकार तवज्जो देगी। इसको लेकर उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने भी कहा कि, वह 24 दिसम्बर को होने वाली कैबिनेट बैठक के बाद ही विज्ञप्ति जारी करेंगे।

गौरतलब है कि, शासन ने उत्तराखंड पुलिस में कॉन्स्टेबल और सब इंस्पेक्टर के कुल 1718 पदों पर भर्ती के लिए मंजूरी दी है। वहीं प्रदेश में लंबे समय बाद हो रही भर्ती को लेकर कई बेरोजगार युवाओं का कहना है कि पिछले 7 सालों से भर्ती जारी न होने से वह बिना अवसर पाए ही अधिकतम आयु सीमा को पार कर गए हैं। ऐसे में अधिकतम आयु सीमा में बढ़ोतरी की जानी चाहिए जिससे उन्हें भी मौका मिले।

हालांकि शनिवार को शासन की ओर से जारी आदेश में भर्ती में आयु सीमा में बदलाव की कोई बात नहीं कही गई। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि चुनाव से ठीक पहले युवाओं की इस बड़ी मांग को सरकार तवज्जो देकर 24 दिसंबर को होने वाली कैबिनेट बैठक में पुलिस भर्ती सेवा नियमावली में परिवर्तन कर सकती है। माना जा रहा है कि कॉन्स्टेबल भर्ती में आयु सीमा अधिकतम 25 साल की जा सकती है। इसके लिए कई अन्य राज्यों की नियमावली का भी अध्ययन किया जा सकता है, जहाँ पहले से ही अधिकतम आयु सीमा 25 साल है। बता दें कि, उत्तराखंड में वर्तमान में यह उम्र सीमा 18 से 22 साल है।

वहीं उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) भी विज्ञप्ति जारी करने में जल्दबाजी नहीं कर रहा है। आयोग के अध्यक्ष एस राजू का कहना है कि, पुलिस कांस्टेबल भर्ती में आयु सीमा बढ़ाये जाने की मांग को लेकर हो सकता है कि सरकार इस पर कोई निर्णय ले। इसी को देखते हुए दो-चार दिन इंतजार किया जा रहा है। उसके बाद ही भर्ती के लिए विज्ञप्ति जारी की जाएगी। ऐसा इसलिए कि, यदि विज्ञप्ति निकाल दी गई और सरकार ने आयु सीमा में संशोधन किया तो विज्ञप्ति को आधार बनाकर भर्ती पर विवाद हो सकता है। ऐसे में आयोग भर्ती को सुचारू करने के लिए कुछ दिन सरकार के रुख का इंतजार कर रहा है।

फिलहाल सबकी नजरें 24 दिसम्बर हो होने वाली मंत्रिमण्डल की बैठक पर टिकीं हैं। यह बैठक 24 दिसम्बर 2021 को 5:30 बजे अपराहन राज्य सचिवालय के विश्वकर्मा भवन में स्थित वीर चन्द्रसिंह गढ़वाली ’सभागार’ (पंचम तल) देहरादून में होगी। वहीं इससे पहले 22 दिसम्बर को बेरोजगार अपनी मांग को लेकर मुख्यमंत्री से मुलाकात करेंगे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • उत्तराखंड : विकास के दावों और जनसरोकारों के सवालों के बीच
  • दूरस्थ गांवों तक पहुंचीं डीएम स्वाति एस. भदौरिया, अस्पताल बाजार और चौपालों में पहुंचकर जानी लोगों की समस्याएं
  • नारी निकेतन और बाल सुधार गृह पहुंचे डीएम डॉ. आशीष चौहान, शिक्षा व पुनर्वास पर दिया जोर
  • उत्तराखण्ड की बेटी मुन्नी देवी का कमाल, थाईलैंड में जीते दो स्वर्ण पदक
  • PAN कार्ड को लेकर बदले नियम, छोटे लेन-देन में राहत, बड़े ट्रांजैक्शन पर बढ़ी सख्ती
  • NCERT की कक्षा 9 की किताब में पहली बार शामिल हुआ आपातकाल का अध्याय, लोकतंत्र की बड़ी चुनौती के रूप में किया गया उल्लेख
  • उत्तराखंड : गंभीर बीमारी के आधार पर तबादलों को मंजूरी, अनुरोध वाले शिक्षकों को करना होगा इंतजार
  • दिवंगत निशानेबाज पद्मश्री जसपाल राणा को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दी श्रद्धांजलि, त्रयोदशी संस्कार में हुए शामिल
  • NEET की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत, PG में फंदे से लटका मिला शव, जांच में जुटी पुलिस
  • धामी सरकार की वैश्विक रोजगार योजना का असर, टिहरी की सपना राणा बनी मिसाल
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.