कोटद्वार । राममंदिर निर्माण के भूमिपूजन शिलान्यास के अवसर पर प्रदेश के पूर्व काबीना मंत्री सुरेन्द्र सिंह नेगी एवं महापौर हेमलता नेगी की अगुवाई एवं जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्थानीय झंडाचैक में दिये जलाये तथा हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना कर सुख समृद्धि एवं सुख चैन के लिए प्रार्थना की है।
अयोध्या में राममंदिर के भूमिपूजन एवं शिलान्यास की पूर्व संध्या मंगलवार को देर शाम को आयोजित कार्यक्रम में पूर्व काबीना मंत्री सुरेन्द्र सिंह नेगी ने अयोध्या में भगवान श्रीमराम के भूमि पूजन एवं शिलान्यास को सुप्रीम कोर्ट के निर्णय एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी के प्रयासों का प्रतिफल बताते हुए कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी के द्वारा ही अयोध्या में विवादित स्थल के ताले खुलवाये गये थे,तथा भूमिपूजन करवाकर रामलला की पूजा अर्चना का मार्ग प्रसस्त किया था।
पूर्व काबीना मंत्री सुरेन्द्र सिंह नेगी ने कहा कि पुरूषोत्तम भगवान राम के जीवन से सभी लोगों को प्रेरणा लेनी चाहिए। कहा कि भगवान राम करोड़ों लोगों की आस्था का प्रतीक है। इस मौके पर बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्थानीय झंडाचौक में दिये जलाकर क्षेत्र एवं राष्ट्र की सुख समृद्धि की कामना करते हुए समाज में शांति एवं सद्भाव की भी कामना की है।
इस मौके पर जिलाध्यक्ष डा. चन्द्रमोहन खर्कवाल, महानगर अध्यक्ष संजय मित्तल, महानगर महिला अध्यक्ष शकुंतला चैहान, विजय नारायण सिंह, अर्जुन सिंह बिष्ट, धीरेन्द्र बिष्ट, रूपन नेगी, यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष अमित राज, विधानसभा अध्यक्ष विजय रावत, छात्र संघ अध्यक्ष हिमांशु बहुखंडी, कृष्णा बहुगुणा, मीना बछुवाण, हेमचंद्र पंवार, विनोद नेगी, बलवीर सिंह रावत, संजू पटवाल, सतेन्द्र बिष्ट, राजेन्द्र गुंसाई, पूजा त्यागी, रेशमा छाबडा, प्रवेश ठाकुर, आभा रोहतगी, जयश्री मैंदोला, जितेन्द्र भाटिया, राकेश वर्मा, आशुतोष वर्मा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।





Discussion about this post