कोटद्वार । शहर में बुधवार को अयोध्या के राम मंदिर भूमि-पूजन की चर्चा रही । सभी जगह लोगों में हर्ष उल्लास देखा जा रहा है। कहीं, पूजा की गई तो कहीं लोग भजन गाकर अयोध्या में बनने जा रहे राम मंदिर में साथ दिखे। जगमग रोशनी से नहाए शहर के सभी मंदिरों में सुबह से धार्मिक अनुष्ठानों का क्रम चल रहा है। पूरे शहर में भगवा ध्वज लहराते दिखे। रामभक्तों ने पटाखे भी चलाए। कोरोना संकट के बीच भले ही कोई सार्वजनिक आयोजन नहीं कराए गए, लेकिन भक्तों ने इस दिन को यादगार बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी ।सिद्धबली मंदिर में अखंड रामायाण का पाठ सम्पन्न हुआ ।देवी मंदिर में विहिप द्वारा दीया जला कर पूजा पाठ किया गया।वहीं सत्तीचोड स्थित केदारनाथ मंदिर में अभ्युदय वात्सल्यं समिति द्वारा सुंदर कांड का पाठ किया गया ।साथ ही भाजपा मंडल कार्यालय में हवन पूजन करवाया गया ।





Discussion about this post