शनिवार, नवम्बर 28, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
28th नवम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

जिला कार्यालय से थानों तक संविधान दिवस की धूम, संवैधानिक मूल्यों की रक्षा की शपथ

शेयर करें !
posted on : नवम्बर 26, 2026 11:59 अपराह्न

गोपेश्वर (चमोली)। संविधान दिवस पर गुरुवार को चमोली जिले में जिला कार्यालय से ब्लाॅक कार्यालय तथा पुलिस कार्यालय, पुलिस लाइन से लेकर सभी थानों में कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान अधिकारियों, कर्मचारियों और पुलिसकर्मियों ने भारतीय संविधान की प्रस्तावना की शपथ लेकर संवैधानिक मूल्यों की रक्षा और अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने का संकल्प लिया।

जिला कार्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में परियोजना निदेशक आनंद सिंह भाकुनी ने अधिकारियों और कर्मचारियों को संविधान की प्रस्तावना की शपथ दिलाई। इस दौरान सभी ने भारत को संपूर्ण प्रभुत्व-संपन्न, समाजवादी, पंथनिरपेक्ष और लोकतंत्रात्मक गणराज्य बनाने के साथ नागरिकों को सामाजिक, आर्थिक एवं राजनीतिक न्याय, विचार और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता, समानता और बंधुता सुनिश्चित करने के आदर्शों के प्रति प्रतिबद्धता जताई।

चमोली पुलिस की ओर से पुलिस कार्यालय, पुलिस लाइन गोपेश्वर और जिले के सभी थानों में कार्यक्रम आयोजित किए गए। पुलिस लाइन में पुलिस उपाधीक्षक मदन सिंह बिष्ट ने पुलिसकर्मियों को संविधान की प्रस्तावना की शपथ दिलाई। उन्होंने पुलिसकर्मियों से संवैधानिक मूल्यों को अपने आचरण और कार्यशैली में अपनाने तथा आमजन के प्रति निष्पक्ष और संवेदनशील व्यवहार रखने का आह्वान किया।

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि संविधान देश के लोकतांत्रिक मूल्यों, नागरिकों के अधिकारों और कर्तव्यों का आधार है। न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुता के आदर्शों की रक्षा करना प्रत्येक नागरिक और विशेषकर पुलिस बल का दायित्व है। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा के साथ जनता की सेवा एवं सुरक्षा के लिए पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करने का संकल्प लिया।

जिला कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य कृषि अधिकारी जेपी तिवारी, जिला पर्यटन अधिकारी अरविंद गौड़, कोषाधिकारी राजीव कांत सहित अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/SWAROJGAR-EVAM-UDYAMITA-YOJANA_compressed.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/हर-दिशा-से-जुड़-रहा-_उत्तराखंड_-2.00-MIN_compressed.mp4

हाल के पोस्ट

  • ‘वॉयस ऑफ पीस’ के मंच पर शहीदों के दस परिवारों को किया गया सम्मानित, प्रत्येक परिवार को ₹50 हजार की आर्थिक सहायता
  • सीएम धामी ने सुनीं लोगों की समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के निर्देश
  • सिलक्यारा के 41 श्रमिकों को याद कर भावुक हुए सीएम धामी, आपदा प्रबंधन पर किए चार बड़े ऐलान
  • सूबे में 2 लाख किसानों को 600 करोड़ ऋण वितरण का लक्ष्य – डॉ. धन सिंह रावत
  • विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियों को लेकर नोडल एवं सहायक नोडल अधिकारियों की बैठक आयोजित
  • राज्यपाल से सचिव दीपक कुमार ने की संस्कृत फिल्मोत्सव और स्वगणना अभियान पर चर्चा
  • अमित श्रीवास्तव ने संभाली चमोली पुलिस की कमान
  • धामी कैबिनेट के 23 बड़े फैसले, आशा कार्यकत्रियों को सौगात समेत जानें सभी निर्णय..
  • 2018 बैच के IPS अधिकारी अजय गणपति ने संभाली SDRF की कमान, आपदा में त्वरित कार्रवाई, रेस्क्यू टीम की सुरक्षा और बल की दक्षता बढ़ाना सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता
  • जिले में भव्य रूप से आयोजित होगा दिशा-ध्याणी कार्यक्रम; डीएम डॉ. आशीष चौहान ने अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.