बुधवार, नवम्बर 25, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
25th नवम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

मोरी तहसील में अग्निकांड प्रभावितों को तत्काल राहत देने के लिये मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिये अधिकारियों को निर्देश

शेयर करें !
posted on : नवम्बर 25, 2026 5:42 अपराह्न

देहरादून। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद उत्तरकाशी की मोरी तहसील के ग्राम पवाणी में भीषण अग्निकांड की घटना में कई आवासीय भवनों के जलकर नष्ट होने पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने इस घटना को अत्यंत दुःखद एवं पीड़ादायक बताते हुए प्रभावित परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की है।

मुख्यमंत्री ने घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन द्वारा की गई त्वरित कार्रवाई की जानकारी लेते हुए संबंधित अधिकारियों को राहत एवं बचाव कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने एसडीआरएफ, पुलिस, राजस्व, स्वास्थ्य एवं अग्निशमन विभाग की टीमों को आपसी समन्वय के साथ प्रभावी ढंग से कार्य करने तथा प्रभावित परिवारों को तत्काल सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के निर्देश दिए हैं। 

मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को प्रभावित परिवारों के लिए भोजन, आवास, चिकित्सा सुविधा सहित सभी आवश्यक राहत सामग्री की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा है। उन्होंने अग्निकांड से हुए नुकसान का शीघ्र आकलन कर प्रभावित परिवारों को नियमानुसार अनुमन्य सहायता एवं राहत राशि उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि इस कठिन समय में राज्य सरकार प्रभावित परिवारों के साथ पूरी संवेदनशीलता और प्रतिबद्धता के साथ खड़ी है। सरकार की प्राथमिकता प्रभावितों को तत्काल राहत पहुंचाना और उन्हें हरसंभव सहायता उपलब्ध कराना है। उन्होंने ईश्वर से सभी के सकुशल होने तथा प्रभावित परिवारों को इस कठिन परिस्थिति से उबरने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

The post मोरी तहसील में अग्निकांड प्रभावितों को तत्काल राहत देने के लिये मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिये अधिकारियों को निर्देश first appeared on Uttarakhand Vimarsh.

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/SWAROJGAR-EVAM-UDYAMITA-YOJANA_compressed.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/हर-दिशा-से-जुड़-रहा-_उत्तराखंड_-2.00-MIN_compressed.mp4

हाल के पोस्ट

  • कोटद्वार : फील्ड मार्शल स्व. दिवाकर भट्ट की प्रथम पुण्यतिथि पर UKD ने दी श्रद्धांजलि
  • सीएम धामी ने सुनीं लोगों की समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के निर्देश
  • 36 नवनियुक्त नायब तहसीलदारों को मिले नियुक्ति पत्र, 13 बेटियां भी शामिल
  • बैंणी-भुली योजना’ के लाभार्थियों की संख्या और बेरोजगारी पर कांग्रेस का सरकार पर हमला, मांगा जवाब
  • मोरी तहसील में अग्निकांड प्रभावितों को तत्काल राहत देने के लिये मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिये अधिकारियों को निर्देश
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 36 नवनियुक्त नायब तहसीलदारों को सौंपे नियुक्ति पत्र; कहा – ईमानदारी, निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ जनसेवा के दायित्वों का निर्वहन करें अधिकारी
  • धारा-27 के तहत तबादलों के लिए उमड़े शिक्षक, तीन हजार से अधिक आवेदन पहुंचे
  • आयुर्वेद विश्वविद्यालय की नीट यूजी काउंसिलिंग में एक अभ्यर्थी के दो स्कोर कार्ड मिले, अंकों में 100 का अंतर
  • पवाणी गांव अग्निकांड अपडेट : आग का तांडव, 33 आवासीय मकान जलकर राख, 58 परिवार प्रभावित
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को सिख समुदाय ने दी “शेर-ए-उत्तराखण्ड” की उपाधि
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.