बुधवार, फ़रवरी 18, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
18th फ़रवरी 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

उत्तराखंड पुलिस भर्ती में आयु सीमा को लेकर असमंजस खत्म! UKSSSC .

शेयर करें !
posted on : दिसम्बर 19, 2021 10:28 पूर्वाह्न

देहरादून: उत्तराखंड में एक लंबे अंतराल के बाद पुलिस की भर्ती होने जा रही है। बीते 7 साल से पुलिस भर्ती की राह देख रहे प्रदेश के युवाओं के लिए अच्छी खबर है, लेकिन कई युवाओं के लिए मायूस कर देने वाली खबर भी है। दरअसल बेरोजगार युवा अधिकतम आयु सीमा को बढ़ाने की मांग कर रहे हैं, लेकिन आयोग ने साफ किया है कि, पुरानी आयु सीमा के अनुसार ही विज्ञप्ति निकाली जाएगी।

प्रदेश सरकार ने उत्तराखंड पुलिस में 1521 पदों और दरोगा के 197 पदों पर भर्ती की मंजूरी दी है। लेकिन लम्बे समय बाद आ रही इस भर्ती के लिए कई युवा अधिकतम आयु सीमा को पार कर चुके हैं। ऐसे में युवा उन्हें भी मौका दिए जाने को लेकर अधिकतम आयु सीमा में बढ़ोतरी की मांग कर रहे हैं। बेरोजगार युवाओं की मांग को देखते हुए उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने भर्ती प्रक्रिया से पहले आयु सीमा को लेकर शासन से दिशानिर्देश मांगे थे, लेकिन बीते दिन शासन से भर्ती की मंजूरी के आदेश में आयु सीमा का जिक्र नहीं किया गया है।

चयन आयोग (UKSSSC) के सचिव संतोष बडोनी ने बताया कि, पुलिस मुख्यालय से भर्तियों का प्रस्ताव पहले भी आ चुका है, लेकिन आयु सीमा के चलते विज्ञप्ति जारी नहीं की जा सकी थी। आयोग की ओर से इसका पत्र सरकार को भेजा गया था, लेकिन अभी इस पर निर्णय नहीं हो पाया है। संतोष बडोनी ने बताया कि, आयु सीमा को लेकर स्थिति साफ नहीं होने के कारण पुरानी आयु सीमा के अनुसार ही भर्ती के लिए विज्ञप्ति निकाली जाएगी। वहीं कोरोनाकाल के चलते भर्ती में शामिल होने वाले युवाओं के लिए एक साल की अतिरिक्त छूट मिलेगी।

बता दें कि प्रदेश में कांस्टेबल की भर्ती के लिए उम्र सीमा 18 से 22 साल निर्धारित है, लेकिन कोरोना काल के चलते शासन की ओर से प्रदेश में होने वाली भर्तियों में युवाओं को एक साल की छूट प्रदान की गई है, यह छूट पुलिस भर्ती में भी मिलेगी। जिसके बाद सामान्य वर्ग के युवाओं के लिए अधिकतम आयु सीमा 23 साल हो जाएगी, जबकि आरक्षित श्रेणियों को नियमानुसार अतिरिक्त छूट मिलेगी।

वहीं इस फैसले के साथ ही हजारों बेरोजगार युवाओं का पुलिस में भर्ती का सपना बिना मौका मिले ही अधूरा रह जाएगा।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • IIFL बैंक की मनमानी पर डीएम सविन बंसल का सख्त एक्शन, बीमित ऋण 14.61 लाख क्लेम प्राप्त करने उपरान्त भी वसूली को आतुर था बैंक, जिला प्रशासन ने बैंक से ही करा दी शेष 2 लाख की वसूली
  • पशु चिकित्साधिकारियों के कौशल विकास के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारम्भ
  • जन-जन के द्वार पहुँची सरकार : सुदूरवर्ती गांव लाखामंडल में प्रशासन ने सुनीं जन समस्याएं, 1844 लाभार्थियों को मिला सेवाओं का लाभ
  • AI के दौर में ट्रांसक्रिप्ट पर सवाल : वांगचुक मामले में सुप्रीम कोर्ट सख्त
  • उत्तराखंड : चार धाम यात्रा के लिए अब ऑनलाइन पंजीकरण पर लगेगा शुल्क, फर्जी रजिस्ट्रेशन रोकने का फैसला
  • गोवंश संरक्षण पर आधारित कविता प्रतियोगिता का आयोजन, इन्होंने हासिल किया प्रथम स्थान
  • दीक्षांत केवल डिग्री नहीं, आत्मबोध से राष्ट्रबोध की यात्रा – राज्यपाल
  • आभा आईडी से दून अस्पताल की ओपीडी में भीड़ नियंत्रण, रजिस्ट्रेशन हुआ आसान; लाइन से मुक्ति, घर से अपॉइंटमेंट, आभा आईडी को मरीजों ने बताया सुविधाजनक
  • जिला प्रशासन की सख्त कार्रवाई से 15 वर्षों बाद THDC विस्थापित परिवार को मिला न्याय, अटक फार्म में आवंटित भूमि पर दिलाया गया कब्जा
  • कुंभ मेले की तैयारियां हुई तेज, ग्राउंड जीरो पर मेलाधिकारी सोनिका, दक्षद्वीप व बैरागी कैंप क्षेत्र का सुबह-सवेरे किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए निर्देश 
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.