शुक्रवार, नवम्बर 20, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
20th नवम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

कोटद्वार : स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर चला विशेष जांच अभियान, वाहनों के हुए चालान

शेयर करें !
posted on : नवम्बर 20, 2026 10:40 अपराह्न
कोटद्वार : स्कूली बच्चों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए कोटद्वार में स्कूल बसों, स्कूल वैन और बच्चों के परिवहन में इस्तेमाल होने वाले अन्य वाहनों के विरुद्ध विशेष जांच अभियान चलाया गया। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल के निर्देशों के क्रम में 16 से 22 नवंबर तक संचालित इस अभियान के तहत वाहनों की तकनीकी स्थिति, फिटनेस और सुरक्षा मानकों की जांच की गई। अभियान के दौरान विभिन्न कमियां पाए जाने पर 15 वाहनों के चालान किए गए, जबकि फिटनेस समाप्त होने पर एक वाहन को सीज किया गया।
 
जांच के दौरान कुछ वाहनों की फिटनेस अवधि समाप्त पाई गई, जबकि कुछ में सीसीटीवी कैमरे उपलब्ध नहीं थे। इसके अलावा वाहनों के बीमा प्रमाणपत्रों में कमियां, खराब सीटें तथा जीपीएस और एसएलडी उपकरणों का अभाव भी सामने आया। टीम ने स्कूलों में संचालित वाहनों की सुरक्षा व्यवस्था का बारीकी से निरीक्षण किया और नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की।
 
फिटनेस समाप्त पाए जाने पर सीज किए गए वाहन में सवार सभी बच्चों को सुरक्षित रूप से दूसरी बस में स्थानांतरित किया गया, ताकि उनकी आवाजाही प्रभावित न हो और किसी प्रकार की असुविधा न हो।
 
अभियान का उद्देश्य स्कूली बच्चों के परिवहन में लगे वाहनों को निर्धारित सुरक्षा मानकों के अनुरूप संचालित कराना और बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। इसके साथ ही विद्यार्थियों में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता विकसित करने पर भी जोर दिया जा रहा है, ताकि वे बचपन से ही यातायात नियमों के प्रति जिम्मेदार बनें और स्वयं के साथ अपने परिवार एवं समाज को भी सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक कर सकें।
 
इस अभियान में न्यायाधीश प्रज्ञा तिवारी, एआरटीओ अमित कुमार, सीओ अस्मिता ममगाईं, आरआई टेक्निकल विकास कुमार सहित परिवहन विभाग की टीम शामिल रही।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/SWAROJGAR-EVAM-UDYAMITA-YOJANA_compressed.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/हर-दिशा-से-जुड़-रहा-_उत्तराखंड_-2.00-MIN_compressed.mp4

हाल के पोस्ट

  • धोनी के आईपीएल संन्यास पर भावुक हुए रोहित शर्मा, बोले- धोनी भाई, आपके साथ मैदान साझा करना शानदार रहा
  • एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, 8 से 10 बीघा भूमि पर विकसित की जा रही अवैध प्लॉटिंग सील
  • प्रेम संबंध खत्म करने के लिए महिला हेड कांस्टेबल ने प्रेमी ASI की हत्या कर कार समेत जलाया, चार गिरफ्तार
  • सीएम धामी ने दो मोबाइल मेडिकल यूनिट ‘आरोग्य रथ’ को दिखाई हरी झंडी
  • उत्तराखण्ड : आधे घंटे में दो बार आया भूकंप
  • कोटद्वार : स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर चला विशेष जांच अभियान, वाहनों के हुए चालान
  • मुख्य सचिव आनंद वर्धन ने की उत्तराखंड की महत्वपूर्ण परियोजनाओं की समीक्षा
  • अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने के संकल्प के साथ AISA का सातवां राज्य सम्मेलन संपन्न, प्रियंका खत्री अध्यक्ष और शिवांक नौटियाल सचिव निर्वाचित
  • कोटद्वार : 1 दिसंबर को लगेगा मेगा रोजगार मेला, 40 से अधिक कंपनियां देंगी नौकरी का अवसर
  • शिक्षा के क्षेत्र में योगदान के लिए डॉ. धन सिंह रावत को ‘उत्तराखंड पूर्ण साक्षरता गौरव सम्मान–2026’
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.