शुक्रवार, नवम्बर 20, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
20th नवम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

कोटद्वार : 1 दिसंबर को लगेगा मेगा रोजगार मेला, 40 से अधिक कंपनियां देंगी नौकरी का अवसर

शेयर करें !
posted on : नवम्बर 20, 2026 10:35 अपराह्न
कोटद्वार : जनपद पौड़ी गढ़वाल सहित प्रदेश के बेरोजगार युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आगामी एक दिसंबर को कोटद्वार में मेगा रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग की ओर से जिला प्रशासन के सहयोग से आयोजित यह मेला डॉ. पीताम्बर दत्त बड़थ्वाल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आयोजित होगा। इसमें 40 से अधिक कंपनियां प्रतिभाग कर युवाओं को उनकी शैक्षिक एवं तकनीकी योग्यता के अनुरूप रोजगार के अवसर उपलब्ध कराएंगी। मेले में केवल उत्तराखंड के युवा ही प्रतिभाग कर सकेंगे।
 
जिला सेवायोजन अधिकारी अजय सिंह ने बताया कि जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया के निर्देशन में रोजगार मेले में विनिर्माण क्षेत्र, सिडकुल की औद्योगिक इकाइयों, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (एमएसएमई), होटल एवं हॉस्पिटैलिटी, रिटेल, मॉल सहित विभिन्न निजी क्षेत्रों की कंपनियां शामिल होंगी। कंपनियों के प्रतिनिधि अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लेकर अपनी आवश्यकतानुसार चयन प्रक्रिया पूरी करेंगे। उन्होंने बताया कि हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, आईटीआई, पॉलिटेक्निक डिप्लोमा, स्नातक एवं परास्नातक के साथ ही तकनीकी और गैर तकनीकी योग्यता रखने वाले युवा मेले में प्रतिभाग कर सकते हैं। रोजगार मेले के दौरान युवाओं के लिए करियर काउंसलिंग सेमिनार भी आयोजित किया जाएगा।
 
उन्होंने बताया कि मेले में प्रतिभाग करने के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की व्यवस्था की गई है। आगामी एक-दो दिनों में पंजीकरण लिंक, क्यूआर कोड और प्रतिभाग करने वाली कंपनियों का विवरण आधिकारिक रोजगार पोर्टल पर उपलब्ध करा दिया जाएगा। इच्छुक अभ्यर्थी www.rojgarprayag.uk.gov.in पर जाकर पंजीकरण एवं अन्य जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।
 
जिला सेवायोजन अधिकारी ने युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में रोजगार मेले में प्रतिभाग करने की अपील की है। उन्होंने बताया कि अभ्यर्थी अपने साथ अपडेटेड बायोडाटा, शैक्षिक एवं तकनीकी योग्यता के प्रमाण-पत्र, पहचान पत्र सहित अन्य आवश्यक दस्तावेज अवश्य लेकर आएं।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/SWAROJGAR-EVAM-UDYAMITA-YOJANA_compressed.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/हर-दिशा-से-जुड़-रहा-_उत्तराखंड_-2.00-MIN_compressed.mp4

हाल के पोस्ट

  • प्रेम संबंध खत्म करने के लिए महिला हेड कांस्टेबल ने प्रेमी ASI की हत्या कर कार समेत जलाया, चार गिरफ्तार
  • सीएम धामी ने दो मोबाइल मेडिकल यूनिट ‘आरोग्य रथ’ को दिखाई हरी झंडी
  • उत्तराखण्ड : आधे घंटे में दो बार आया भूकंप
  • कोटद्वार : स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर चला विशेष जांच अभियान, वाहनों के हुए चालान
  • मुख्य सचिव आनंद वर्धन ने की उत्तराखंड की महत्वपूर्ण परियोजनाओं की समीक्षा
  • अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने के संकल्प के साथ AISA का सातवां राज्य सम्मेलन संपन्न, प्रियंका खत्री अध्यक्ष और शिवांक नौटियाल सचिव निर्वाचित
  • कोटद्वार : 1 दिसंबर को लगेगा मेगा रोजगार मेला, 40 से अधिक कंपनियां देंगी नौकरी का अवसर
  • शिक्षा के क्षेत्र में योगदान के लिए डॉ. धन सिंह रावत को ‘उत्तराखंड पूर्ण साक्षरता गौरव सम्मान–2026’
  • पौड़ी गढ़वाल : लैंसडाउन में ज्वैलरी की दुकान में चोरी का खुलासा
  • शीतकाल के लिए बंद हुए बदरीनाथ धाम के कपाट, कपाट बंद होने के साथ चारधाम यात्रा-2026 का समापन
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.