शुक्रवार, नवम्बर 20, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
20th नवम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

सीएम धामी ने दो मोबाइल मेडिकल यूनिट ‘आरोग्य रथ’ को दिखाई हरी झंडी

शेयर करें !
posted on : नवम्बर 20, 2026 10:50 अपराह्न
देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय, देहरादून से अल्मोड़ा एवं पिथौरागढ़ जनपदों के दूरस्थ क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए दो मोबाइल मेडिकल यूनिट ‘आरोग्य रथ’ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह पहल पर्नोड रिकार्ड इंडिया फाउंडेशन के कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) कार्यक्रम के अंतर्गत टीएसएल फाउंडेशन द्वारा की गई है।
 
मुख्यमंत्री ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि प्रदेश के पर्वतीय एवं दूरस्थ क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना राज्य सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड की विषम भौगोलिक परिस्थितियों को देखते हुए स्वास्थ्य सेवाओं को लोगों के निकट पहुंचाना आवश्यक है। मोबाइल मेडिकल यूनिट के माध्यम से दूरस्थ क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को उनके आसपास ही प्राथमिक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य परामर्श की सुविधा मिल सकेगी।
 
मुख्यमंत्री ने कहा कि इन मोबाइल मेडिकल यूनिट में चिकित्सक, पैरामेडिकल स्टाफ, फार्मासिस्ट एवं आवश्यक दवाओं की व्यवस्था की गई है। इनके माध्यम से लोगों को प्राथमिक एवं निवारक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के साथ ही स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की प्रारंभिक पहचान और समय पर चिकित्सकीय परामर्श प्राप्त करने में सहायता मिलेगी। साथ ही लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक भी किया जाएगा।
 
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण एवं विस्तार के लिए निरंतर कार्य कर रही है। विशेष रूप से पर्वतीय एवं दूरस्थ क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं की पहुंच बढ़ाने के लिए विभिन्न स्तरों पर प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं को जन-जन तक पहुंचाने में सरकारी प्रयासों के साथ कॉर्पोरेट क्षेत्र एवं सामाजिक संस्थाओं की सहभागिता भी महत्वपूर्ण है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि भविष्य में भी विभिन्न संस्थाएं प्रदेश में स्वास्थ्य, शिक्षा एवं अन्य सामाजिक क्षेत्रों के विकास में इसी प्रकार सहयोग करती रहेंगी।
 
इस अवसर पर उत्तराखण्ड राज्य स्तरीय खेल परिषद के उपाध्यक्ष हेमराज बिष्ट, सदस्य पलायन निवारण आयोग अनिल सिंह शाही,सचिव स्वास्थ्य विनय शंकर पांडेय, अपर सचिव मनमोहन मैनाली, पर्नोड रिकार्ड इंडिया फाउंडेशन की सीनियर डायरेक्टर (सीएसआर) अनंतिका सिंह, टीएसएल ग्रुप के सीईओ साहिल अरोड़ा एवं डायरेक्टर आदेश गुप्ता सहित अन्य गणमान्य उपस्थित थे।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/SWAROJGAR-EVAM-UDYAMITA-YOJANA_compressed.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/हर-दिशा-से-जुड़-रहा-_उत्तराखंड_-2.00-MIN_compressed.mp4

हाल के पोस्ट

  • राजधानी देहरादून में मिली एक युवती की लाश, जामुनवाला में कूड़े के ढेर के पास
  • देहरादून चिड़ियाघर में सफेद बाघ ‘तेजस’ की एंट्री, मुख्यमंत्री धामी ने किया बाड़े का लोकार्पण
  • उत्तराखंड में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के मानदेय में 1500 से 2000 रुपये तक बढ़ोतरी की संभावना
  • कुलगाम में सुरक्षाबलों ने लश्कर के मोस्ट वांटेड आतंकी लतीफ भट को किया ढेर, मस्जिद में छिपा था आतंकी
  • धोनी के आईपीएल संन्यास पर भावुक हुए रोहित शर्मा, बोले- धोनी भाई, आपके साथ मैदान साझा करना शानदार रहा
  • एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, 8 से 10 बीघा भूमि पर विकसित की जा रही अवैध प्लॉटिंग सील
  • प्रेम संबंध खत्म करने के लिए महिला हेड कांस्टेबल ने प्रेमी ASI की हत्या कर कार समेत जलाया, चार गिरफ्तार
  • सीएम धामी ने दो मोबाइल मेडिकल यूनिट ‘आरोग्य रथ’ को दिखाई हरी झंडी
  • उत्तराखण्ड : आधे घंटे में दो बार आया भूकंप
  • कोटद्वार : स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर चला विशेष जांच अभियान, वाहनों के हुए चालान
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.