शनिवार, नवम्बर 21, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
21st नवम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

धोनी के आईपीएल संन्यास पर भावुक हुए रोहित शर्मा, बोले- धोनी भाई, आपके साथ मैदान साझा करना शानदार रहा

शेयर करें !
posted on : नवम्बर 20, 2026 11:00 अपराह्न

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट के दिग्गज महेंद्र सिंह धोनी के आईपीएल से संन्यास लेने के फैसले के बाद क्रिकेट जगत में भावुक प्रतिक्रियाओं का सिलसिला जारी है। चेन्नई सुपर किंग्स को पांच बार आईपीएल चैंपियन बनाने वाले धोनी के इस फैसले पर मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने भी खास संदेश साझा किया है। रोहित ने धोनी को ‘धोनी भाई’ कहकर उनके शानदार आईपीएल करियर की सराहना की और उनके साथ बिताए यादगार पलों को याद किया।

रोहित शर्मा ने बुधवार सुबह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “शानदार आईपीएल करियर के लिए बधाई, धोनी भाई। आपके साथ मैदान साझा करना और इतने वर्षों में कई यादें बनाना शानदार रहा। आपके लिए बहुत सम्मान है।” रोहित का यह संदेश दोनों दिग्गज खिलाड़ियों के बीच आपसी सम्मान और मजबूत रिश्ते को दर्शाता है।

आईपीएल में धोनी और रोहित की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबले हमेशा से बेहद रोमांचक रहे हैं। दोनों कप्तानों ने अपनी-अपनी टीमों को पांच-पांच बार आईपीएल का खिताब दिलाया। मैदान पर दोनों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली, लेकिन इस प्रतिद्वंद्विता के पीछे एक-दूसरे के प्रति सम्मान भी हमेशा कायम रहा।

मुंबई इंडियंस ने भी खास अंदाज में दी विदाई

धोनी के संन्यास के बाद मुंबई इंडियंस ने भी सोशल मीडिया पर कई खास पोस्ट साझा कर उन्हें सम्मान दिया। फ्रेंचाइजी ने सबसे पहले रोहित शर्मा और धोनी की टॉस के दौरान की एक तस्वीर साझा की। इसके साथ नीले और पीले दिल तथा हाथ मिलाने का इमोजी पोस्ट किया गया, जो दोनों टीमों के बीच लंबे समय से चली आ रही प्रतिद्वंद्विता और आपसी सम्मान का प्रतीक था।

इसके बाद मुंबई इंडियंस ने एक एनिमेटेड वीडियो साझा किया, जिसमें रोहित शर्मा और धोनी एक कार में साथ सफर करते दिखाई दिए। हालांकि, कुछ दूरी तय करने के बाद धोनी की कार अलग रास्ते पर मुड़ जाती है। इस वीडियो के जरिए फ्रेंचाइजी ने दोनों टीमों की अलग-अलग राहों और पुरानी प्रतिद्वंद्विता को मजेदार अंदाज में पेश किया।

मुंबई इंडियंस ने धोनी, रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव का एक वीडियो भी साझा किया। ये तीनों खिलाड़ी भारतीय टीम को टी20 विश्व कप का खिताब दिलाने वाले कप्तान रहे हैं। धोनी ने 2007, रोहित ने 2024 और सूर्यकुमार यादव ने 2026 में भारत को टी20 विश्व कप का चैंपियन बनाया। वीडियो के साथ मुंबई इंडियंस ने लिखा, ‘ऐसे पल हमें भावुक कर देते हैं।’

आईपीएल 2027 से मेंटर की भूमिका में नजर आएंगे धोनी

महेंद्र सिंह धोनी का आईपीएल में खिलाड़ी के तौर पर 18 सीजन का सफर अब समाप्त हो गया है। उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स को पांच आईपीएल और दो चैंपियंस लीग टी20 खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाई। उनकी कप्तानी, रणनीति और मैच को आखिरी क्षण तक ले जाने की क्षमता ने उन्हें आईपीएल के सबसे सफल और लोकप्रिय खिलाड़ियों में शामिल किया।

हालांकि, खिलाड़ी के तौर पर संन्यास लेने के बावजूद धोनी का चेन्नई सुपर किंग्स से जुड़ाव बना रहेगा। आईपीएल 2027 से वह टीम में मेंटर की भूमिका निभाएंगे। ऐसे में मैदान पर धोनी के हेलीकॉप्टर शॉट और विकेट के पीछे उनकी चपलता भले ही अब देखने को न मिले, लेकिन टीम के साथ उनका अनुभव और मार्गदर्शन चेन्नई सुपर किंग्स के लिए महत्वपूर्ण बना रहेगा।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/SWAROJGAR-EVAM-UDYAMITA-YOJANA_compressed.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/हर-दिशा-से-जुड़-रहा-_उत्तराखंड_-2.00-MIN_compressed.mp4

हाल के पोस्ट

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में सांसद अनिल बलूनी के आवास पर पहुंचकर दी लोकपर्व इगास की शुभकामनाएं; कहा – इगास उत्तराखंड की समृद्ध लोकसंस्कृति, परंपराओं और सामाजिक समरसता का प्रतीक
  • ग्रामीण स्टार्टअप्स बनेंगे रोजगार और आत्मनिर्भरता का आधार – सचिव डॉ. आर राजेश कुमार
  • ग्रामीण स्टार्टअप्स से बदलेगी गांवों की आर्थिक तस्वीर, रोजगार सृजन के केंद्र बनेंगे ग्रामीण क्षेत्र – सचिव डॉ. आर राजेश कुमार
  • ग्रामीण स्टार्टअप्स और नवाचार से ही साकार होगा विकसित भारत का संकल्प – सचिव डॉ. आर राजेश कुमार
  • शनिवार को दून पुस्तकालय में मेघदूत नाट्य संस्था की प्रस्तुति
  • राज्यपाल से सचिव दीपक कुमार की शिष्टाचार भेंट, संस्कृत शिक्षा एवं जनगणना से जुड़े विषयों पर हुई चर्चा
  • गंगा में स्नान के दौरान तेज बहाव में बहा 15 वर्षीय किशोर, पुलिस-एसडीआरएफ का सर्च अभियान जारी
  • स्वास्थ्य केंद्र में बिना अनुमति गैरहाजिर मिले प्रभारी चिकित्साधिकारी, डीएम स्वाति एस. भदौरिया ने वेतन रोकने के दिए निर्देश
  • पौड़ी में लोकगीतों और थड़्या-चौंफला की प्रस्तुतियों के बीच मनाया गया इगास पर्व
  • कर्मचारियों के भविष्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, कांग्रेस करेगी पुरानी पेंशन बहाल – डॉ. हरक सिंह रावत
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.