शुक्रवार, नवम्बर 20, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
20th नवम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

अंकिता हत्याकांड को लेकर पीपलकोटी में गरजे कांग्रेस-उक्रांद कार्यकर्ता

शेयर करें !
posted on : नवम्बर 20, 2026 9:59 अपराह्न

गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले के पीपलकोटी में आयोजित मातृशक्ति सम्मेलन के दौरान मंगलवार को कांग्रेस और उत्तराखंड क्रांति दल (उक्रांद) के कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। अंकिता भंडारी हत्याकांड का खुलासा करने समेत विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर दोनों दलों के कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के कार्यक्रम स्थल तक पहुंचने की कोशिश कर रहे कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोक दिया। इस दौरान कुछ कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर बाद में अन्यत्र छोड़ दिया गया।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पीपलकोटी में कार्यक्रम स्थल तक पहुंचकर मुख्यमंत्री और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का विरोध करने की कोशिश की, लेकिन पुलिस की सख्ती के चलते वे वहां नहीं पहुंच पाए। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने सड़क पर ही प्रदर्शन शुरू कर दिया। वक्ताओं ने कहा कि अंकिता भंडारी हत्याकांड का अब तक पूरी तरह खुलासा नहीं हो पाया है। प्रदेश में जंगली जानवरों का आतंक बढ़ रहा है और महिला उत्पीड़न की घटनाओं पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। वहीं महंगाई और बेरोजगारी से आम जनता परेशान है। उन्होंने भाजपा सरकार पर जनसमस्याओं की अनदेखी का आरोप लगाते हुए आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी।

प्रदर्शन में कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष शैलेंद्र नेगी, सुनील हटवाल, गजेंद्र सिंह राणा, महेंद्र भंडारी, मुकेश नेगी, विपिन फरस्वाण, सूर्य पुरोहित, सचिन गड़िया, राहुल पंवार, जगदंबा हटवाल, अनिल राणा, बस्ती लाल, रघुवीर फरस्वाण, सतेंद्र बत्र्वाल, राकेश और नरेश सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे।

उधर, उक्रांद कार्यकर्ताओं ने भी पीपलकोटी के सेमलडाला में आयोजित सरकारी कार्यक्रम के विरोध में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम स्थल तक पहुंचने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस की नाकेबंदी के चलते उन्हें रास्ते में ही रोक दिया गया। इसके बाद उन्होंने सड़क पर नारेबाजी कर सरकार के खिलाफ आक्रोश जताया। उक्रांद नेताओं ने अंकिता भंडारी हत्याकांड सहित प्रदेश के विभिन्न जनमुद्दों को उठाते हुए सरकार पर कार्रवाई में हीलाहवाली का आरोप लगाया।

इस मौके पर उक्रांद नेता कमल किशोर डिमरी, महावीर सिंह, सुदर्शन सिंह, पंकज पुरोहित, सूरज सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/SWAROJGAR-EVAM-UDYAMITA-YOJANA_compressed.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/हर-दिशा-से-जुड़-रहा-_उत्तराखंड_-2.00-MIN_compressed.mp4

हाल के पोस्ट

  • शीतकाल के लिए बंद हुए बदरीनाथ धाम के कपाट, कपाट बंद होने के साथ चारधाम यात्रा-2026 का समापन
  • रुद्रप्रयाग में दर्दनाक सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी बोलेरो, चार लोगों की मौत, छह घायल
  • रुड़की में फर्जी मार्कशीट बनाने वाला प्रधानाचार्य गिरफ्तार
  • राज्य स्तरीय अंडर-17 बालिका हॉकी प्रतियोगिता में पौड़ी गढ़वाल बनी उप-विजेता
  • उत्तर प्रदेश की ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी, सात महीने में 18.84 लाख नए वोटर जुड़े
  • कोटद्वार : शहीद जसवंत सिंह रावत की पुण्यतिथि पर पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेन्द्र सिंह नेगी ने दी श्रद्धांजलि
  • महिलाओं के दम पर मजबूत होगी पहाड़ की अर्थव्यवस्था – सीएम धामी
  • अंकिता हत्याकांड को लेकर पीपलकोटी में गरजे कांग्रेस-उक्रांद कार्यकर्ता
  • पांडुकेश्वर में विराजे भगवान उद्धव-कुबेर, ज्योतिर्मठ पहुंचे गरुड़ और शंकराचार्य की गद्दी
  • मांगों को लेकर आंगनवाडी कार्यकत्रियों का कार्यबहिष्कार शुरू, दिया धरना
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.