शुक्रवार, नवम्बर 20, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
20th नवम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

टिहरी के गूलर में भीषण बस हादसा, पुल से 100 मीटर नीचे गदेरे में गिरी बस, आठ यात्रियों की मौत, 20 घायल रेस्क्यू कर निकाले गए

शेयर करें !
posted on : नवम्बर 20, 2026 9:41 अपराह्न

टिहरी गढ़वाल। उत्तराखंड में मंगलवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे ने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया। ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर टिहरी गढ़वाल के गूलर बाजार के समीप यात्रियों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर पुल से करीब 100 मीटर नीचे गदेरे में जा गिरी। हादसे में अब तक आठ यात्रियों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 20 घायलों को रेस्क्यू कर बाहर निकाला जा चुका है। घायलों को उपचार के लिए ऋषिकेश के एम्स सहित विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। घटनास्थल पर राहत एवं बचाव अभियान जारी है।

जानकारी के अनुसार, विश्वनाथ सेवा की यह बस हरिद्वार से चमोली जिले के कर्णप्रयाग जा रही थी। बस मंगलवार तड़के करीब 3:30 बजे हरिद्वार से रवाना हुई थी। गूलर बाजार के समीप पहुंचने पर बस अचानक दुर्घटनाग्रस्त हो गई और पुल से गहरी खाई में जा गिरी। हादसे के समय बस में करीब 30 से 35 यात्री सवार बताए जा रहे हैं। दुर्घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।

Screenshot 2026 11 17 08 45 54 07 a4f5ffe0bbdc3d5d81712064ead7664e

हादसे की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ पोस्ट ब्यासी और ढालवाला से टीमें तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुईं। पुलिस और एसडीआरएफ के जवानों ने स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू अभियान शुरू किया। दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों और गहरी खाई के कारण बचाव कार्य में काफी चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है।

एसएसपी श्वेता चौबे के अनुसार, हादसे में अब तक आठ लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। इनमें सात यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि एक घायल ने एम्स ऋषिकेश पहुंचने पर दम तोड़ दिया। उन्होंने बताया कि 20 घायलों को बस से बाहर निकाल लिया गया है। इनमें से 19 को उपचार के लिए एम्स ऋषिकेश भेजा गया है, जबकि अन्य घायलों को ऋषिकेश के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

प्रारंभिक जानकारी में कुछ यात्रियों के खाई में फंसे होने की बात सामने आई है। एसएसपी के मुताबिक, घटनास्थल से शवों को निकालने और अन्य यात्रियों की तलाश के लिए रेस्क्यू अभियान लगातार चलाया जा रहा है। सेनानायक अर्पण यदुवंशी के निर्देश पर एसडीआरएफ की अतिरिक्त टीमें भी मौके पर भेजी गई हैं। पुलिस बल, एसडीआरएफ और अन्य राहत दल आपसी समन्वय से बचाव कार्य में जुटे हुए हैं।

घायलों में झारखंड, बिहार, असम और उत्तराखंड के यात्री शामिल

प्रशासन की ओर से जारी घायलों की प्रारंभिक सूची में झारखंड, बिहार, असम, दिल्ली और उत्तराखंड के यात्रियों के नाम शामिल हैं। सूची के अनुसार, घायलों में मोहम्मद वहाब अंसारी (22), राहुल कुमार (24), अभिषेक (28), प्रत्यूष (23), अर्जुन सौरन (34), बुधन मुर्मू (50), आयरा (3), नूर जहां (26), राजकुमार (32), जतिन (21), पंकज नेगी (31), संतोष कुमार (38) और वीरेंद्र सिंह (58) शामिल हैं।

प्रशासन और बचाव दल की ओर से यात्रियों की पहचान, घायलों के उपचार और लापता लोगों की तलाश का कार्य किया जा रहा है। हादसे के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच में जुटी है।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/SWAROJGAR-EVAM-UDYAMITA-YOJANA_compressed.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/हर-दिशा-से-जुड़-रहा-_उत्तराखंड_-2.00-MIN_compressed.mp4

हाल के पोस्ट

  • महिलाओं के दम पर मजबूत होगी पहाड़ की अर्थव्यवस्था – सीएम धामी
  • अंकिता हत्याकांड को लेकर पीपलकोटी में गरजे कांग्रेस-उक्रांद कार्यकर्ता
  • पांडुकेश्वर में विराजे भगवान उद्धव-कुबेर, ज्योतिर्मठ पहुंचे गरुड़ और शंकराचार्य की गद्दी
  • मांगों को लेकर आंगनवाडी कार्यकत्रियों का कार्यबहिष्कार शुरू, दिया धरना
  • चुनाव से ठीक पहले सहसपुर में भाजपा को लगा बड़ा झटका, कई पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने थामा कांग्रेस का दामन; सुद्धोवाला में डॉ. हरक सिंह रावत की मौजूदगी में हुई रणनीतिक बैठक
  • पौड़ी में 95 लाख से विकसित इको एडवेंचर पार्क का शुभारंभ, पर्यटन को मिलेगा नया आयाम, जिपलाइन समेत दस साहसिक गतिविधियों से होंगे रूबरू
  • बदरी-केदार धाम QR कोड प्रकरण में फिर उठी जांच की मांग, पूर्व BKTC अध्यक्ष ने रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग
  • खाई में गिरी यात्री बस, आठ की मौत, 26 घायल
  • बद्री विशाल के जयघोषों के बीच शीतकाल के लिए बंद हुए श्री बद्रीनाथ धाम के कपाट
  • टिहरी के गूलर में भीषण बस हादसा, पुल से 100 मीटर नीचे गदेरे में गिरी बस, आठ यात्रियों की मौत, 20 घायल रेस्क्यू कर निकाले गए
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.