सोमवार, नवम्बर 16, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
16th नवम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

चमोली में स्वगणना अभियान शुरू, 30 तक भर सकेंगे ऑनलाइन प्रपत्र

शेयर करें !
posted on : नवम्बर 16, 2026 11:25 अपराह्न
  • 40 सवालों के जवाब देने पर मिलेगी 11 अंकों की विशिष्ट पहचान संख्या
  • डीएम ने अधिकाधिक लोगों से भागीदारी की अपील की

गोपेश्वर। जनगणना-2027 के प्रथम चरण के तहत चमोली जिले में 16 से 30 नवंबर तक स्वगणना अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान लोग घर बैठे आधिकारिक पोर्टल पर ऑनलाइन प्रपत्र भर सकेंगे। स्वगणना के लिए 40 सवालों के जवाब देने होंगे। प्रपत्र जमा होने के बाद प्रत्येक परिवार को पी अक्षर से शुरू होने वाली 11 अंकों की विशिष्ट स्वगणना पहचान संख्या (एसई आईडी) मिलेगी।

जिलाधिकारी गौरव कुमार ने अभियान में अधिकाधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए संबंधित विभागों को निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि स्वगणना की प्रक्रिया सरल बनाई गई है। इससे लोग बिना किसी परेशानी के स्वयं अपनी जानकारी दर्ज कर सकें। इसके लिए नागरिक पोर्टल पर उपलब्ध प्रश्नावली को पहले ही ध्यानपूर्वक पढ़ लें और जरूरी जानकारियां तैयार रखें।

डीएम ने लोगों से प्रपत्र भरने से पहले भाषा का चयन सावधानी से करने की अपील की। उन्होंने स्पष्ट किया कि एक बार भाषा का चयन करने के बाद उसमें बदलाव नहीं किया जा सकेगा। स्वगणना से जुड़ी आवश्यक जानकारियों और दस्तावेजों के संबंध में लोगों को जागरूक करने के निर्देश दिए।

उन्होंने शिक्षा, ग्राम्य विकास, पंचायतीराज, होमगार्ड और पुलिस सहित सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय से अभियान चलाने को कहा। विद्यालयों और विभिन्न क्षेत्रों में जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित कर अधिक से अधिक लोगों को स्वगणना के लिए प्रेरित किया जाएगा। इन कार्यक्रमों की सूचना कम से कम एक दिन पहले देने के निर्देश भी दिए गए हैं।

डीएम ने सरकारी कार्यालयों और सार्वजनिक आयोजनों में पहुंचने वाले लोगों को भी स्वगणना के प्रति जागरूक करने को कहा। उन्होंने नागरिकों से अपने परिवार, परिचितों और आसपास के लोगों को भी इस अभियान से जोड़ने की अपील की, ताकि जिले में अधिकाधिक परिवारों की स्वगणना सुनिश्चित हो सके।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/SWAROJGAR-EVAM-UDYAMITA-YOJANA_compressed.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/हर-दिशा-से-जुड़-रहा-_उत्तराखंड_-2.00-MIN_compressed.mp4

हाल के पोस्ट

  • दीपावली के 11 दिन बाद क्यों मनाई जाती है इगास बग्वाल? भगवान श्रीराम की अयोध्या वापसी और वीर माधो सिंह भंडारी की शौर्यगाथा से जुड़ा है पर्व
  • बदरीनाथ धाम में पंच पूजा का चौथा दिन, माता लक्ष्मी को दिया मंदिर आने का निमंत्रण
  • उत्तराखण्ड के अनिरुद्ध थापा को मिली भारतीय फुटबॉल टीम की कप्तानी
  • बदरीनाथ धाम में बर्फबारी से लौटी सर्दी, सफेद चादर में लिपटी बदरीपुरी
  • पार्किंग में खड़ी बोलेरो में लगी आग, कई वाहन बाल-बाल बचे
  • नमामि गंगे परियोजना और व्यापक सफाई अभियान से स्वच्छ हुई मां गंगा, धामी सरकार में एसटीपी प्लांट और नाला टैपिंग कार्य में आई तेजी, गंगा बंदी के दौरान एकत्रित किया गया 100 टन से अधिक कचरा
  • नशे की लत पूरी करने के लिए चुराई स्कूटी, दो आरोपी गिरफ्तार
  • मुख्यमंत्री धामी ने किया ऐतिहासिक जौलजीबी मेले का शुभारंभ, 102.72 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं की दी सौगात
  • चमोली में स्वगणना अभियान शुरू, 30 तक भर सकेंगे ऑनलाइन प्रपत्र
  • शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ‘ज्ञान गौरव सम्मान’ से सम्मानित
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.