शनिवार, नवम्बर 14, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
14th नवम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

पौड़ी में विरासत का संरक्षण और यातायात सुधार की दोहरी पहल, बहुगुणा प्रतिमा का सौंदर्यीकरण और 150 वाहनों की पार्किंग शुरू

शेयर करें !
posted on : नवम्बर 14, 2026 5:13 अपराह्न
  • डीएम स्वाति एस भदौरिया और नगर पालिकाध्यक्ष हिमानी नेगी ने किया दोनों कार्यों का शुभारंभ, 4.50 लाख रुपये से संवारा गया प्रतिमा स्थल

पौड़ी। पौड़ी शहर की ऐतिहासिक विरासत को संवारने और नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में जिला प्रशासन एवं नगर पालिका ने दो महत्वपूर्ण पहल की हैं। शुक्रवार को जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया और नगर पालिकाध्यक्ष हिमानी नेगी ने जिला कार्यालय के समीप स्थित हिमालय पुत्र एवं पूर्व मुख्यमंत्री हेमवती नंदन बहुगुणा की प्रतिमा के सौंदर्यीकरण कार्य का उद्घाटन किया। इसके साथ ही डमरू हॉल के नीचे विकसित दुपहिया वाहन पार्किंग भी आमजन के लिए शुरू कर दी गई। इन दोनों सुविधाओं से जहां शहर की ऐतिहासिक विरासत को नया स्वरूप मिला है, वहीं यातायात और पार्किंग की समस्या से भी राहत मिलने की उम्मीद है।

डीएम के अनटाइड फंड से 4.50 लाख रुपये में संवरा प्रतिमा स्थल

पूर्व मुख्यमंत्री हेमवती नंदन बहुगुणा के जन्मदिवस पर जिला कार्यालय के समीप उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण के दौरान प्रतिमा स्थल की स्थिति सामने आने पर जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया ने इसके सौंदर्यीकरण के निर्देश दिए थे। इसके बाद जिलाधिकारी के अनटाइड फंड से 4.50 लाख रुपये की धनराशि उपलब्ध कराई गई और कार्य की जिम्मेदारी नगर पालिका पौड़ी को सौंपी गई। इसके तहत प्रतिमा स्थल पर छत निर्माण, रेलिंग, फ्लोरिंग सहित विभिन्न सौंदर्यीकरण कार्य कराए गए हैं।

उद्घाटन के अवसर पर जिलाधिकारी, नगर पालिकाध्यक्ष, सभासदों और नगर के गणमान्य नागरिकों ने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर हेमवती नंदन बहुगुणा को श्रद्धांजलि अर्पित की। स्थानीय नागरिकों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे पौड़ी की ऐतिहासिक एवं राजनीतिक विरासत के संरक्षण की दिशा में सराहनीय कदम बताया।

डमरू हॉल के नीचे 150 दुपहिया वाहनों की पार्किंग शुरू

शहर में लगातार बढ़ते वाहनों के दबाव और पार्किंग की समस्या को देखते हुए डमरू हॉल के नीचे विकसित दुपहिया वाहन पार्किंग भी शुरू कर दी गई है। इस पार्किंग में एक समय में करीब 150 दुपहिया वाहन खड़े किए जा सकेंगे। इससे व्यस्त बाजार क्षेत्रों और सड़कों के किनारे बेतरतीब खड़े वाहनों का दबाव कम होगा तथा यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने में मदद मिलेगी।

पार्किंग के शुभारंभ के दौरान जिलाधिकारी और नगर पालिकाध्यक्ष के साथ व्यापार सभा के प्रतिनिधि एवं सभासद भी मौजूद रहे।

निर्धारित पार्किंग में ही वाहन खड़े करें, व्यवस्था बनाने में सहयोग दें नागरिक : डीएम

जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया ने व्यापार सभा के प्रतिनिधियों और स्थानीय नागरिकों से संवाद करते हुए अपील की कि दुपहिया वाहनों को निर्धारित पार्किंग स्थल पर ही खड़ा करें। उन्होंने कहा कि शहर की यातायात व्यवस्था को व्यवस्थित बनाने में व्यापारियों और आमजन की सहभागिता बेहद जरूरी है। निर्धारित स्थानों पर पार्किंग होने से जाम की समस्या कम होगी और स्थानीय नागरिकों के साथ पर्यटकों को भी आवागमन में सहूलियत मिलेगी।

पर्यटन नगरी पौड़ी के विकास पर प्रशासन का फोकस

जिलाधिकारी ने कहा कि पौड़ी को पर्यटन नगरी के रूप में विकसित करने के लिए शहर की बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने, स्वच्छता, यातायात प्रबंधन और सार्वजनिक स्थलों के सौंदर्यीकरण पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। ऐतिहासिक विरासत का संरक्षण और नागरिक सुविधाओं का विस्तार इसी विकास प्रक्रिया के महत्वपूर्ण हिस्से हैं।

नगर पालिकाध्यक्ष हिमानी नेगी ने कहा कि शहर में व्यवस्थित पार्किंग सुविधा शुरू होने से स्थानीय व्यापारियों, नागरिकों और पर्यटकों को राहत मिलेगी। इस अवसर पर नगर पालिका के कार्मिकों सहित अनेक स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/SWAROJGAR-EVAM-UDYAMITA-YOJANA_compressed.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/हर-दिशा-से-जुड़-रहा-_उत्तराखंड_-2.00-MIN_compressed.mp4

हाल के पोस्ट

  • सालिम अली- बर्डमैन ऑफ इंडिया, प्राकृतिक इतिहास के अमर साधक
  • एकता कपूर की नई हॉरर फिल्म ‘हीरो की हॉरॉरोइन’ का फर्स्ट लुक जारी, 2027 में होगी रिलीज
  • जयदीप अहलावत, अभिषेक बनर्जी और बरुण सोबती की तिकड़ी लेकर आएगी ‘पुष्पक विमान’, नेटफ्लिक्स ने किया नई सीरीज का ऐलान
  • संचार व्यवस्था में खराबी से अमेरिका में ठप हुईं उड़ानें, हजारों यात्री प्रभावित, 9/11 के बाद दूसरी बार हुआ ऐसा
  • पौड़ी में विरासत का संरक्षण और यातायात सुधार की दोहरी पहल, बहुगुणा प्रतिमा का सौंदर्यीकरण और 150 वाहनों की पार्किंग शुरू
  • उत्तराखंड में विशेष पुनरीक्षण अभियान के तहत ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन हुआ
  • मुख्यमंत्री एवं भ्रष्ट मंत्रियों के खिलाफ महानगर कांग्रेस का हस्ताक्षर अभियान शुरू, सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ जनता को किया जाएगा लामबंद
  • गुरु गोरखनाथ राजकीय महाविद्यालय में फर्जी प्रमाण पत्र मामले में पौड़ी पुलिस ने गाजियाबाद से की गिरफ्तारी
  • काशीपुर को प्रदेश में और रुद्रपुर को हिमालयी राज्यों में मिला प्रथम पुरस्कार, मुख्यमंत्री ने जताया हर्ष
  • डीएम अपूर्वा पाण्डेय ने दुगनाकुरी तहसील एवं उपकोषागार का किया निरीक्षण
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.