शनिवार, नवम्बर 14, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
14th नवम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

भालू-गुलदार के आतंक के खिलाफ पोखरी में उमड़ा जनसैलाब

शेयर करें !
posted on : नवम्बर 14, 2026 4:08 अपराह्न
  • गोल बाजार से विनायधार तक निकाली आक्रोश रैली
  • विधायक लखपत बुटोला ने सरकार को घेरा
  • डीएफओ ने एक सप्ताह में कार्रवाई का दिया भरोसा

पोखरी (चमोली)। भालू और गुलदार के बढ़ते हमलों से परेशान चमोली जिले केे पोखरी क्षेत्र के ग्रामीणों का आक्रोश गुरुवार को सड़कों पर उमड़ पड़ा। वन्यजीवों के आतंक से निजात दिलाने और ग्रामीणों की सुरक्षा की मांग को लेकर 11 दिनों से तहसील परिसर में चल रहा आंदोलन विशाल आक्रोश रैली के बाद केदारनाथ वन प्रभाग के डीएफओ रजत सुमन की ओर से एक सप्ताह के भीतर मांगों पर कार्रवाई का आश्वासन दिए जाने के बाद आंदोलन स्थगित करने का निर्णय लिया गया।

रैली में शामिल लोगों ने वन विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए ग्रामीणों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग उठाई। ग्रामीणों का कहना था कि भालू और गुलदार की बढ़ती सक्रियता से गांवों में भय का माहौल है। लोग खेतों में काम करने, जंगल से चारा-पत्ती लाने और बच्चों को स्कूल भेजने तक में डर महसूस कर रहे हैं। लगातार हो रही घटनाओं के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं निकलने से लोगों में नाराजगी है।

आंदोलन को समर्थन देने पहुंचे बदरीनाथ विधायक लखपत बुटोला भी धरने पर बैठे। उन्होंने कहा कि बदरीनाथ विधानसभा क्षेत्र में जंगली जानवरों के हमले लगातार बढ़ रहे हैं। ग्रामीण भय के साये में जीने को मजबूर हैं। इस गंभीर समस्या को वह कई बार सड़क से लेकर सदन तक उठा चुके हैं, लेकिन इसके बावजूद प्रभावी कार्रवाई नहीं हो रही है। उन्होंने कहा कि पहाड़ चिड़ियाघर नहीं है, यहां भी इंसानों की जिंदगी की कीमत समझनी होगी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पर निशाना साधते हुए विधायक ने कहा, मुख्यमंत्री जी, आप सोए न, क्योंकि पहाड़ों में जनता सो नहीं पा रही है। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए सरकार को तत्काल ठोस कदम उठाने चाहिए। विधायक ने डीएफओ से सात दिनों के भीतर आतंक का पर्याय बने भालू को पकड़ने के लिए पिंजरे लगाने, वन्यजीवों के हमलों में प्रभावित परिवारों को उचित मुआवजा देने और आदमखोर घोषित किए जाने योग्य भालू के मामले में नियमानुसार कार्रवाई करने की मांग की।

आंदोलन के दौरान डीएफओ रजत सुमन को विभिन्न मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा गया। इसमें प्रभावित क्षेत्रों में पिंजरों की संख्या बढ़ाने, वन विभाग की गश्ती टीम और सुरक्षा बल बढ़ाने, प्रभावित परिवारों को उचित मुआवजा देने तथा ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए प्रभावी व्यवस्था करने की मांग की गई। डीएफओ की ओर से एक सप्ताह के भीतर कार्रवाई का भरोसा दिए जाने पर आंदोलन फिलहाल स्थगित किया गया है।

डीएफओ रजत सुमन ने कहा कि पोखरी क्षेत्र वन्यजीवों के आतंक की दृष्टि से संवेदनशील है। आंदोलनकारियों की ओर से उठाए गए सभी बिंदुओं पर कार्रवाई की जाएगी। भालू के आतंक में वृद्धि के कारणों का अध्ययन किया जा रहा है। इस संबंध में विशेषज्ञों से भी चर्चा की गई है।

रैली और धरने में ब्लॉक प्रमुख राजी देवी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख प्रीति भंडारी, जिला पंचायत सदस्य वीरेंद्र राणा, दिव्या भारती, कल्पना बत्र्वाल, रिंकी देवी, प्रधान संघ अध्यक्ष तेजपाल निर्मोही, श्रवण सती, किमोठा के प्रधान हरिकृष्ण किमोठी, धीरेंद्र राणा, सूरज कोहली, इंद्रप्रकाश रड़वाल, समुद्रा देवी, मंदोदरी पंत, लता बत्र्वाल, रजनी देवी, सूरज खत्री, विकेंद्र नेगी, मयंक नेगी, सौरभ बत्र्वाल, प्रवेश भंडारी, करण पंवार, तरुण बिष्ट, रवि राणा आदि मौजूद रहे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/SWAROJGAR-EVAM-UDYAMITA-YOJANA_compressed.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/हर-दिशा-से-जुड़-रहा-_उत्तराखंड_-2.00-MIN_compressed.mp4

हाल के पोस्ट

  • किश्तवाड़ के जंगल में गोलियों से छलनी मिले दो लापता SPO के शव, आतंकियों की तलाश में सर्च ऑपरेशन तेज
  • उत्तराखण्ड : स्वच्छता के क्षेत्र में रुद्रपुर ने रचा इतिहास
  • अल्मोड़ा में 400 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो, मां-बेटी समेत तीन की मौत, रातभर खाई में पड़े रहे शव
  • महाबगढ़ महादेव : जहां हिमालय की चोटियों के बीच विराजते हैं भोलेनाथ, 52 गढ़ों के इतिहास से जुड़ा है प्राचीन शिवालय
  • जैकी श्रॉफ और शरद केलकर की ‘काली खेती’ का खौफनाक ट्रेलर जारी, गांव की रहस्यमयी कहानी देख कांप उठेंगे दर्शक
  • भालू-गुलदार के आतंक के खिलाफ पोखरी में उमड़ा जनसैलाब
  • थत्यूड़ में नौवें जौनपुर महोत्सव का शुभारंभ, सीएम धामी ने 52.55 करोड़ की योजनाओं की दी सौगात
  • विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण के नेतृत्व में विकास की नई राह पर कोटद्वार, साढ़े चार साल में बदली शहर की तस्वीर
  • उत्तराखंड शासन ने IAS और PCS अधिकारियों के किए ट्रांसफर, देखें सूचि
  • आपदा राहत सहायता मानकों में वृद्धि पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का जताया आभार, आपदा में मृत्यु पर सहायता राशि ₹4 लाख से बढ़ाकर ₹8 लाख, प्रभावित परिवारों को मिलेगी बड़ी राहत
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.