शनिवार, नवम्बर 14, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
14th नवम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

शीतकालीन चारधाम यात्रा के लिए भी पंजीकरण की तैयारी, श्रद्धालुओं का बनेगा रिकॉर्ड, सुरक्षा और पर्यटन प्रबंधन के लिहाज से तैयार होगा डाटा

शेयर करें !
posted on : नवम्बर 14, 2026 4:28 अपराह्न

देहरादून। उत्तराखंड में चारधाम यात्रा को सालभर संचालित करने और शीतकालीन पर्यटन को बढ़ावा देने की दिशा में सरकार एक नई पहल करने जा रही है। अब मुख्य चारधाम यात्रा की तर्ज पर शीतकालीन यात्रा के दौरान भी श्रद्धालुओं के पंजीकरण की व्यवस्था लागू करने पर विचार किया जा रहा है। इस व्यवस्था के तहत शीतकाल में चारधाम के प्रवास स्थलों पर दर्शन के लिए पहुंचने वाले श्रद्धालुओं का रिकॉर्ड पर्यटन विभाग और प्रशासन के पास उपलब्ध रहेगा। हालांकि, शीतकालीन यात्रा में श्रद्धालुओं की संख्या अपेक्षाकृत कम रहने के कारण पंजीकरण अनिवार्य नहीं किया जाएगा।

प्रदेश में गंगोत्री, यमुनोत्री और केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद हो चुके हैं, जबकि बदरीनाथ धाम के कपाट 16 नवंबर को बंद होने निर्धारित हैं। इसके बाद नियमित चारधाम यात्रा का समापन हो जाएगा। शीतकाल के दौरान चारों धामों की पूजा-अर्चना उनके शीतकालीन प्रवास स्थलों पर होती है। श्रद्धालु इन स्थानों पर पहुंचकर देवताओं के दर्शन और पूजा-अर्चना कर सकेंगे।

पर्यटन विभाग के अनुसार, शीतकालीन यात्रा के लिए पंजीकरण व्यवस्था विकसित करने का उद्देश्य श्रद्धालुओं की संख्या और उनकी आवाजाही का व्यवस्थित रिकॉर्ड तैयार करना है। इससे प्रशासन को यात्रा प्रबंधन, सुरक्षा और आवश्यक सुविधाओं की योजना बनाने में मदद मिलेगी।

इन स्थानों पर कर सकेंगे शीतकालीन दर्शन

शीतकाल में बाबा केदारनाथ की पंचमुखी उत्सव डोली ऊखीमठ स्थित ओंकारेश्वर मंदिर में विराजमान होती है, जहां श्रद्धालु बाबा केदार के दर्शन कर सकेंगे। मां गंगा की पूजा-अर्चना उत्तरकाशी जिले के मुखबा गांव में होती है, जबकि मां यमुना की शीतकालीन पूजा खरसाली में संपन्न होती है।

इसी तरह बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने के बाद भगवान बदरीविशाल की पूजा-अर्चना से जुड़ी परंपराएं जोशीमठ स्थित नृसिंह मंदिर और पांडुकेश्वर में निभाई जाती हैं। शंकराचार्य की गद्दी ज्योतिर्मठ स्थित नृसिंह मंदिर में विराजमान रहती है, जबकि उद्धव जी की पूजा पांडुकेश्वर में होती है। इन सभी शीतकालीन प्रवास स्थलों पर श्रद्धालुओं के लिए दर्शन की व्यवस्था रहती है।

2024 में 73 हजार और 2025 में 50 हजार से अधिक श्रद्धालु पहुंचे

उत्तराखंड में शीतकालीन चारधाम यात्रा को व्यवस्थित रूप से प्रोत्साहित करने की पहल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सुझाव के बाद शुरू हुई थी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 8 दिसंबर 2024 को ऊखीमठ स्थित ओंकारेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना कर शीतकालीन यात्रा का शुभारंभ किया था।

इसके बाद शीतकालीन यात्रा को पर्यटन कैलेंडर का महत्वपूर्ण हिस्सा बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं। उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2024 में चारधाम के शीतकालीन प्रवास स्थलों पर 73 हजार से अधिक श्रद्धालु पहुंचे थे, जबकि वर्ष 2025 में 50 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। इन आंकड़ों से स्पष्ट है कि कपाट बंद होने के बाद भी श्रद्धालुओं की धार्मिक यात्रा जारी रहती है।

पर्यटन सचिव बोले, अनिवार्य नहीं होगा पंजीकरण

पर्यटन सचिव धीराज गर्ब्याल के अनुसार, चारधाम यात्रा के समापन के बाद प्रदेश में शीतकालीन यात्रा को बढ़ावा देने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में शीतकालीन यात्रा के लिए पंजीकरण व्यवस्था विकसित करने पर विचार किया जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि मुख्य चारधाम यात्रा की तुलना में शीतकालीन यात्रा में श्रद्धालुओं की संख्या कम रहती है, इसलिए पंजीकरण अनिवार्य नहीं होगा।

इस व्यवस्था का मुख्य उद्देश्य श्रद्धालुओं की जानकारी और यात्रा संबंधी डाटा एकत्र करना है, ताकि सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के साथ ही शीतकालीन पर्यटन की वास्तविक स्थिति का आकलन किया जा सके।

सालभर पर्यटन गतिविधियां बढ़ाने की तैयारी

सरकार की कोशिश है कि चारधाम यात्रा के नियमित कपाट बंद होने के बाद भी उत्तराखंड में धार्मिक और पर्यटन गतिविधियां जारी रहें। शीतकालीन चारधाम यात्रा के साथ औली में शीतकालीन खेलों, साहसिक पर्यटन और अन्य पर्यटन गतिविधियों को प्रोत्साहित करने की योजनाएं भी इसी दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही हैं।

यदि शीतकालीन यात्रा को बेहतर सुविधाओं, प्रचार-प्रसार और व्यवस्थित प्रबंधन के साथ विकसित किया जाता है तो इससे स्थानीय कारोबारियों, होटल व्यवसायियों, परिवहन संचालकों और अन्य पर्यटन से जुड़े लोगों को भी लाभ मिल सकता है।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/SWAROJGAR-EVAM-UDYAMITA-YOJANA_compressed.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/हर-दिशा-से-जुड़-रहा-_उत्तराखंड_-2.00-MIN_compressed.mp4

हाल के पोस्ट

  • जेनी प्रकरण में नया मोड़ : असम की जीरो एफआईआर से उत्तराखंड पहुंच सकती है जांच
  • पौड़ी में आपदा प्रभावित क्षेत्रों के लिए 6.51 करोड़ मंजूर, जानें किन क्षेत्रों को मिलेगा लाभ
  • उत्तराखण्ड की बेटी शीतल मेहता का NDA में चयन, पाई 14वीं रैंक
  • बरेली से स्मैक लाकर ऋषिकेश में बेचने की थी तैयारी, 2 तस्कर गिरफ्तार
  • खेल, संस्कृति और पर्यटन का संगम बनेगा नगर पालिका पौड़ी द्वारा आयोजित शरदोत्सव, 16 नवंबर से तीन दिन सजेगा उत्सव का मंच
  • आपदा से क्षतिग्रस्त परिसम्पत्तियों की मरम्मत एवं पुनर्निर्माण में खर्च हुये साढ़े छह करोड़ – डीएम
  • उत्तराखंड में प्रशासनिक फेरबदल, 10 IAS और 20 PCS अधिकारियों के तबादले
  • शीतकालीन चारधाम यात्रा के लिए भी पंजीकरण की तैयारी, श्रद्धालुओं का बनेगा रिकॉर्ड, सुरक्षा और पर्यटन प्रबंधन के लिहाज से तैयार होगा डाटा
  • किश्तवाड़ के जंगल में गोलियों से छलनी मिले दो लापता SPO के शव, आतंकियों की तलाश में सर्च ऑपरेशन तेज
  • उत्तराखण्ड : स्वच्छता के क्षेत्र में रुद्रपुर ने रचा इतिहास
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.