रविवार, नवम्बर 8, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
8th नवम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

पौड़ी गढ़वाल : डांगी में हर माह की 05 तारीख को ग्रामीणों की समस्याएं सुनेंगे प्रशासक

शेयर करें !
posted on : नवम्बर 8, 2026 1:56 पूर्वाह्न
पौड़ी : विकासखंड कल्जीखाल की ग्राम पंचायत डांगी में ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान और जनसुविधाओं को सुचारू बनाए रखने के लिए ग्राम पंचायत स्तर पर नियमित बैठक आयोजित की जा रही है। जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया के निर्देशन में ग्राम पंचायत प्रशासक प्रत्येक माह की 5 तारीख को पंचायत भवन में उपस्थित होकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनेंगे।
 
इसी क्रम में पंचायत भवन डांगी में प्रशासक की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। इस दौरान ग्रामीणों ने जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, परिवार रजिस्टर की नकल एवं संशोधन, किसान पेंशन, सोलर लाइट, स्वच्छता के तहत झाड़ियों की कटाई, जंगली जानवरों से सुरक्षा तथा आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों के रिक्त पदों को भरने सहित विभिन्न समस्याएं और मांगें रखीं। इनमें जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र एवं अन्य पंचायत संबंधी कार्यों का मौके पर ही निस्तारण किया गया।
 
प्रशासक ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि वह प्रत्येक माह की 5 तारीख को पंचायत भवन में नियमित रूप से उपस्थित रहेंगे। इससे ग्रामीणों को ग्राम पंचायत से संबंधित छोटे-बड़े कार्यों के लिए ब्लॉक मुख्यालय के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे और उनकी समस्याओं का स्थानीय स्तर पर समाधान हो सकेगा।
 
उल्लेखनीय है कि ग्राम पंचायत डांगी में प्रधान पद रिक्त होने के कारण पंचायत का कार्यभार प्रशासक के रूप में सहायक विकास अधिकारी पंचायत अरुण रावत को सौंपा गया है। ग्राम पंचायत में ओबीसी महिला आरक्षित वर्ग के अंतर्गत प्रधान पद रिक्त चल रहा है।
 
जिलाधिकारी ने बताया कि जनता दर्शन कार्यक्रम में ग्राम डांगी में प्रधान पद रिक्त होने और ग्रामीणों को आ रही समस्याओं के संबंध में शिकायत प्राप्त हुई थी। ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान तथा गांव में विकास कार्यों एवं जनसुविधाओं को सुचारू बनाए रखने के लिए एडीओ पंचायत को प्रशासक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्होंने कहा कि प्रशासक प्रत्येक माह की 5 तारीख को गांव पहुंचकर ग्रामीणों के साथ बैठक कर उनकी समस्याएं सुनेंगे और शिकायतों का निस्तारण करेंगे। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा प्राप्त शिकायतों का शत-प्रतिशत निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
 
बैठक में सामाजिक कार्यकर्ता जगमोहन डांगी तथा अन्य ग्रामीणों ने जिलाधिकारी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके निर्देशों पर प्रशासक की नियमित उपस्थिति से ग्रामीणों को स्थानीय स्तर पर अपनी समस्याएं रखने और उनका समाधान कराने की सुविधा मिल रही है।
 
इस अवसर पर ग्राम पंचायत विकास अधिकारी रजनीश सुंदरियाल, पूर्व प्रधान भगवान सिंह चौहान, वीर सिंह चौहान, वन पंचायत सरपंच मीना देवी, दमयंती देवी, कांति देवी, पुष्पा देवी, ग्राम पंचायत सदस्य वृंदा रावत सहित अनेक ग्रामीण उपस्थित रहे।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/SWAROJGAR-EVAM-UDYAMITA-YOJANA_compressed.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/हर-दिशा-से-जुड़-रहा-_उत्तराखंड_-2.00-MIN_compressed.mp4

हाल के पोस्ट

  • उत्तराखंड में सुरक्षित और सतत पर्यटन के लिए आपदा प्रबंधन की प्रभावी तैयारी जरूरी – डॉ. धन सिंह रावत
  • जलवायु परिवर्तन और आपदा से निपटने में AI बनेगा मददगार, श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वीर जवानों को अपने हाथों से खिलाई मिठाई, उनके साथ बाँटी दीपावली की खुशियाँ
  • डीएम स्वाति एस. भदौरिया की पहल, अब हर माह की 5 तारीख को गांव में बैठेंगे पंचायत प्रशासक
  • उत्तराखण्ड : दो राज्य आंदोलनकारियों को सहायक रखने के लिए हर महीने मिलेंगे ₹20 हजार
  • पौड़ी गढ़वाल : डांगी में हर माह की 05 तारीख को ग्रामीणों की समस्याएं सुनेंगे प्रशासक
  • कोटद्वार : दीपावली पर बाजारों में पहुंचे पूर्व मंत्री सुरेन्द्र सिंह नेगी, बांटी मिठाई
  • 23 साल बाद फिर चर्चा में जैनी प्रकरण, बेटे की पहचान के लिए दोबारा डीएनए जांच की मांग, DGP को सौंपी शिकायत
  • अग्निवीरों को बड़ी राहत, अब चार नहीं छह साल तक कर सकेंगे सैन्य सेवा; नियमित सैनिक बनने का भी मिलेगा मौका
  • राष्ट्रपति पुलिस निशान पाने वाला 16वाँ राज्य बना उत्तराखण्ड
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.