रविवार, नवम्बर 8, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
8th नवम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

भालू से भिड़े चमोली के तीन बच्चों समेत छह बाल वीरता पुरस्कार से सम्मानित

शेयर करें !
posted on : नवम्बर 8, 2026 1:31 पूर्वाह्न
  • अमित शाह और मुख्यमंत्री धामी ने राज्योत्सव में किया सम्मानित
  • प्रत्येक बच्चे को पदक, प्रशस्ति पत्र और 51 हजार रुपये की धनराशि

देहरादून। साहस और सूझबूझ से दूसरों की जिंदगी बचाने वाले उत्तराखंड के छह बच्चों को प्रथम मुख्यमंत्री राज्य बाल वीरता पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इनमें चमोली जिले के तीन बच्चे शामिल हैं, जिन्होंने स्कूल परिसर में घुसे भालू के हमले के दौरान अदम्य साहस दिखाते हुए अपने साथी विद्यार्थियों की जान बचाने में अहम भूमिका निभाई थी। शुक्रवार को परेड ग्राउंड में आयोजित राज्योत्सव समारोह में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बच्चों को पदक एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किए। प्रत्येक बच्चे के खाते में 51 हजार रुपये की पुरस्कार राशि भी डीबीटी के माध्यम से भेजी गई।

महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग की ओर से वित्तीय वर्ष 2026-27 में पहली बार शुरू किए गए इस पुरस्कार के लिए राज्यभर से प्राप्त आवेदनों में छह बच्चों का चयन किया गया। इनमें चमोली के तीन तथा चम्पावत, देहरादून और टिहरी जिले के एक-एक बच्चे शामिल हैं।

भालू के हमले में चमोली के तीन बच्चों ने दिखाई बहादुरी

चमोली जिले की दिव्या, दीपिका और आरव सिंह को 22 दिसंबर 2025 को जीआईसी यूपीएस हरिशंकर के परिसर में भालू के हमले के दौरान साहस दिखाने के लिए सम्मानित किया गया। सुबह करीब साढ़े नौ बजे विद्यालय परिसर में घुसे भालू ने कक्षा छह के छात्र आरव सिंह पर हमला कर दिया। इस दौरान आरव ने खुद को बचाने के लिए संघर्ष किया। कक्षा आठ की छात्रा दिव्या ने भालू का पीछा कर आरव को बचाने का प्रयास किया और उसे सुरक्षित विद्यालय तक पहुंचाने में मदद की। वहीं दीपिका ने तत्परता दिखाते हुए नौ अन्य विद्यार्थियों को कक्षा सात के कमरे में पहुंचाकर सुरक्षित किया।

नदी में बहती बालिका को बचाया

चम्पावत की माया को पांच अगस्त 2025 को नदी के तेज बहाव में फंसी बालिका की जान बचाने के लिए सम्मानित किया गया। भारी बारिश के कारण नदी का जलस्तर बढ़ने पर एक बालिका तेज धारा में बहने लगी थी। माया ने अपनी जान की परवाह किए बिना उसे बचाया। इस दौरान वह स्वयं भी घायल हो गई थीं।

17 लोगों को किया सतर्क, बच्ची को भी बचाया

देहरादून की आराध्या ने दो जून 2026 को बादल फटने के बाद अचानक आए मलबे और पानी के खतरे को भांपते हुए घर में मौजूद सभी 17 लोगों को सतर्क कर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। उन्होंने तीन वर्षीय बच्ची को भी पानी के तेज बहाव से बचाया।

तेज रफ्तार वाहन से बुजुर्ग की बचाई जान

टिहरी गढ़वाल की श्वेता को 30 जनवरी 2025 को सड़क पर एक बुजुर्ग व्यक्ति की जान बचाने के लिए सम्मानित किया गया। बुजुर्ग लाठी के सहारे सड़क पर चल रहे थे, तभी सामने से तेज रफ्तार वाहन आ गया। श्वेता ने तत्काल उनका हाथ पकड़कर उन्हें सड़क किनारे सुरक्षित पहुंचाया।

सरकार की ओर से शुरू किए गए इस पुरस्कार का उद्देश्य कठिन परिस्थितियों में असाधारण साहस, सूझबूझ और मानवीय संवेदनशीलता दिखाने वाले बच्चों को प्रोत्साहित करना है। सम्मानित बच्चों की कहानियां दूसरे बच्चों के लिए भी साहस और जिम्मेदारी की प्रेरणा बनेंगी।

 
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/SWAROJGAR-EVAM-UDYAMITA-YOJANA_compressed.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/हर-दिशा-से-जुड़-रहा-_उत्तराखंड_-2.00-MIN_compressed.mp4

हाल के पोस्ट

  • धनतेरस पर ‘रामायण’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, दो दिन में 100 करोड़ के पार
  • बदरीनाथ चढ़ावा हेराफेरी प्रकरण में प्रमोद नौटियाल को हाईकोर्ट से जमानत
  • रायपुर विधानसभा में निकली उत्तराखंड न्याय यात्रा; वोट चोरी, अंकिता भंडारी हत्याकांड और भ्रष्टाचार के मुद्दों पर कांग्रेस ने सरकार को घेरा
  • बदरीनाथ धाम चंदा हेराफेरी मामला : प्रमोद नौटियाल को जमानत मिली
  • आगामी वीवीआईपी कार्यक्रम के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में लगातार चल रहा सघन चेकिंग अभियान
  • शैय्याग्रस्त राज्य आंदोलनकारियों को बड़ी राहत : सहायक के लिए ₹20 हजार प्रतिमाह मंजूर, रंग लाए डीजी सूचना बंशीधर तिवारी के प्रयास 
  • लामबगड़ में दो वाहनों की भिड़ंत, एक की मौत, 11 घायल
  • राज्य स्तरीय टेबल टेनिस में एमकेवीएन की छात्राओं ने जीते कांस्य पदक, पौड़ी जिले का बढ़ाया मान
  • बैंकों एवं ज्वेलरी प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर परखी जा रही सुरक्षा व्यवस्था, संदिग्ध व्यक्तियों एवं अराजक तत्वों पर रखी जा रही पैनी नजर
  • धनतेरस पर चमोली के बाजारों में उमड़ी खरीदारों की भीड़, जमकर हुई खरीदारी
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.