बुधवार, नवम्बर 4, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
4th नवम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

कहीं बिजली संकट तो कहीं पेयजल बिल में गड़बड़ी, जनता मिलन में सीडीओ ने सुनी फरियाद

शेयर करें !
posted on : नवम्बर 4, 2026 1:14 पूर्वाह्न
  • 24 फरियादियों ने उठाईं समस्याएं, संबंधित अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के निर्देश

गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिला मुख्यालय गोपेश्वर में आयोजित साप्ताहिक जनता मिलन कार्यक्रम में सोमवार को बिजली, पेयजल, रेल परियोजना मुआवजे और भवन निर्माण से जुड़ी समस्याएं प्रमुखता से उठीं। विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे 24 फरियादियों ने मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अभिषेक त्रिपाठी के सामने अपनी शिकायतें रखीं। सीडीओ ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर समस्याओं का समाधान करने के निर्देश दिए।

जनता मिलन में देव नेगी ने सरपाणी ग्राम पंचायत में लो-वोल्टेज की समस्या उठाई। इस पर सीडीओ ने विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता को नया प्रस्ताव तैयार कर समस्या का समाधान करने को कहा। पंकज भंडारी ने रेल परियोजना से संबंधित मुआवजे का मामला उठाया। वहीं होम स्टे के लिए अनुदान प्राप्त करने में आ रही दिक्कत पर जिला पर्यटन विकास अधिकारी को नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

वीएस राणा ने शौचालय और सोकता से रिसाव की शिकायत की। इस पर नगर पालिका गोपेश्वर के अधिशासी अधिकारी को कैमरे से जांच कर रिसाव के स्रोत का पता लगाने और समस्या दूर करने को कहा गया। जयचंद ने पेयजल बिल में अनियमितता की शिकायत रखी, जिस पर जल संस्थान के अधिशासी अभियंता को जांच कर बिल संबंधी समस्या का निस्तारण करने के निर्देश दिए गए।

बलवंत सिंह ने अपनी पत्नी का नाम परिवार रजिस्टर में दर्ज कराने की मांग उठाई। इस पर जिला पंचायत राज अधिकारी को नियमानुसार कार्रवाई करने को कहा गया। पिताम्बरी देवी की भवन निर्माण अनुमति और महेशानंद देवराड़ी की आर्थिक सहायता से जुड़ी शिकायतों पर भी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

इसके अलावा शांता देवी, बलवंत प्रसाद, पुष्पा किमोठी और सुमन सिंह सहित अन्य फरियादियों ने भी अपनी समस्याएं रखीं। सीडीओ ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए त्वरित और प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित करें।

इस दौरान चमोली के एसडीएम राजकुमार पांडे, परियोजना निदेशक आनंद सिंह, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अभिषेक गुप्ता समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/SWAROJGAR-EVAM-UDYAMITA-YOJANA_compressed.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/हर-दिशा-से-जुड़-रहा-_उत्तराखंड_-2.00-MIN_compressed.mp4

हाल के पोस्ट

  • उत्तराखण्ड : बहादुर बेटी ने जान पर खेलकर बचाई दो सहेलियों की जान, होगी सम्मानित
  • 2027 की तैयारी में जुटी भाजपा, गढ़वाल में संगठन महामंत्री का सघन प्रवास
  • केदारताल ट्रैक पर 8 ट्रैकर लापता, रेस्क्यू ऑपरेशन में बर्फबारी बनी बाधा
  • सात कैबिनेट बैठकों के बाद भी मांगें पूरी नहीं, अब पीआरडी जवान करेंगे महाआक्रोश रैली
  • कोटद्वार : अंजली बिष्ट को मिला उत्तराखण्ड गौरव रत्न सम्मान
  • मेडिकल स्टोरों पर औषधि निरीक्षक की छापेमारी, सात दवाओं के नमूने लिए
  • सार्वजनिक जगहों पर गंदगी फैलाने वालों पर कसेगा शिकंजा, रेडक्रॉस ने छेड़ी मुहिम
  • कहीं बिजली संकट तो कहीं पेयजल बिल में गड़बड़ी, जनता मिलन में सीडीओ ने सुनी फरियाद
  • प्रधानाध्यापिका कांति कोहली को मिला उत्तराखण्ड गौरव रत्न पुरस्कार
  • एक शादी ऐसी भी : बेटी के विवाह को बनाया नशामुक्त और सात्विक, निमंत्रण पत्र पर छपवाया संदेश, बेताल रावत ने पेश की मिसाल 
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.