मंगलवार, अगस्त 25, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
25th अगस्त 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

आईआईटी रुड़की ने अपने 175वें ईयर ऑफ़ एक्सीलेंस के उपलक्ष्य में स्‍कूल जाने वाले छात्रों के लिए किया वन-डे ट्रिप आयोजित

शेयर करें !
posted on : दिसम्बर 18, 2021 2:32 अपराह्न

रुड़की : अपने 175वें “ईयर ऑफ़ एक्सीलेंस” (उत्कृष्टता के 175 वें वर्ष) को चिह्नित करने के लिए कार्यक्रमों की श्रृंखला में आईआईटी रुड़की ने रुड़की-हरिद्वार क्षेत्र के स्कूल जाने वाले छात्रों के लिए संस्थान की ‘एक दिवसीय यात्रा’ (‘वन-डे ट्रिप’ )आयोजित की। कार्यक्रम की शुरुआत दीक्षांत कक्ष में सुबह नौ बजे ओरिएंटेशन और अल्पाहार के साथ हुई। इसके बाद छात्रों को संस्थान के दौरे पर ले जाया गया जिसमें बायोसाइंसेज लैब, अर्थ साइंसेज म्यूजियम, इंस्टीट्यूट इंस्ट्रुमेंटेशन सेंटर और टिंकरिंग लैब की यात्रा शामिल थी।
दोपहर के भोजन के बाद छात्रों ने करियर गाइडेंस टॉक और सांस्कृतिक कार्यशालाओं में भाग लिया। बाद में, उन्हें महात्मा गांधी सेंट्रल लाइब्रेरी (एमजीसीएल), आर्काइव्स गैलरी और जेम्स थॉमसन बिल्डिंग दिखाई गई। भ्रमण के अंत में विद्यार्थियों को पुरस्कार व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस यात्रा ने छात्रों को आईआईटी रुड़की की विरासत, संस्कृति, तकनीकी योग्यता और सामाजिक मूल्यों की एक झलक दी। इस भ्रमण के बाद छात्र स्कूल पूरा करने के उपरांत उनके लिए उपलब्ध विभिन्न पाठ्यक्रम और करियर विकल्पों को समझने में अधिक सक्षम हुए।
प्रश्नावली और अन्य राउंड द्वारा चुने गए रुड़की-हरिद्वार क्षेत्र के 40 मेधावी स्कूली छात्रों को आईआईटी रुड़की परिसर में आमंत्रित किया गया था। 8 घंटे के दौरे के दौरान, छात्रों को आईआईटी रुड़की के छात्रों -जो “इंजीनियस इनसाइड एड-टूर्स टीम” का हिस्सा थे – और आईआईटी रुड़की के कर्मचारियों द्वारा निर्देशित किया गया। इस तरह की यात्राएं छात्रों के लिए महत्वपूर्ण अवसर हैं क्योंकि आईआईटी रुड़की सांस्कृतिक विरासत और भविष्य की संभावनाओं का एक अनूठा समामेलन है। किसी आईआईटी का दौरा करना और उसकी संस्कृति, सुविधाओं और क्लबों को जानना एक सपने के सच होने जैसा है। इस तरह के कार्यक्रम आकर्षक तथ्य प्रस्तुत करते हुए, अनुसंधान संस्कृति का परिचय देते हुए और कई संभावनाओं के द्वार खोलते हुए निकट भविष्य की दृष्टि प्रदान करते हैं।
“मेरे लिए आईआईटी परिसर में जाना एक सपने के सच होने जैसा है। ऐसी बहुत सी चीजें हैं जो मैंने यहां देखीं, जिनके बारे में मुझे पता भी नहीं था। मैं बहुत आभारी हूं कि मुझे इस यात्रा पर आने का अवसर मिला। इस अनुभव ने एक नया दृष्टिकोण दिया है और अब मुझे पता है कि मैं स्कूल पूरा करने के बाद आईआईटी रुड़की में पढ़ना चाहता हूं”। यात्रा के बाद एक छात्र ने कहा। एक अन्य छात्र ने कहा, “मैंने यहां यात्रा के दौरान बहुत कुछ सीखा; मुझे ज्ञान की विशालता पर आश्चर्य हुआ। अब मुझे स्कूल के बाद मेरे लिए उपलब्ध अध्ययन और करियर विकल्पों की बेहतर समझ है। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि मुझे उच्च शिक्षा का मूल्य समझ में आया है।”
आईआईटी रुड़की के निदेशक, प्रो. अजीत के चतुर्वेदी ने इस पहल के बारे में कहा, “हमारा मानना है कि आईआईटी जैसे उच्च शिक्षा संस्थानों को शुरुआती चरणों में युवा दिमागों तक पहुंचना चाहिए, उनसे जुड़ना चाहिए और उन्हें सीखने, तथा ज्ञान प्राप्ति और निर्माण के लिए प्रेरित करना चाहिए। मुझे खुशी है कि आईआईटी रुड़की के छात्रों ने रुड़की शहर में स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए एक दिवसीय यात्राएं आयोजित करने की पहल की है। मैं चाहता हूं कि यह कार्यक्रम आईआईटी रुड़की के 175वें साल के समारोह का एक प्रमुख कार्यक्रम बन जाए।

 

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • कुमाऊं विवि के कुलपति पद की दौड़ में दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रो. केपी सिंह की दावेदारी से चर्चाओं का बाजार गर्म 
  • कोटद्वार : राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में एक दिवसीय कैरियर काउंसलिंग सत्र आयोजित
  • चीनी की जमाखोरी और कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, डीएम स्वाति एस. भदौरिया के निर्देश पर 11 टीमों ने जनपदभर के बाजारों में चलाया व्यापक निरीक्षण अभियान, दुकानों में चीनी के स्टॉक की जांच
  • हरिद्वार में संत समागम में ‘एक राष्ट्र-एक चुनाव’ पर संवाद में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की सहभागिता
  • मातृशक्ति का आशीर्वाद ही उत्तराखंड की सेवा की सबसे बड़ी प्रेरणा – मुख्यमंत्री धामी
  • एनईपी के क्रियान्वयन में तेजी लायें विश्वविद्यालय – डाॅ. धन सिंह रावत
  • रक्षा सूत्र के साथ मजबूत हुआ स्नेह और विश्वास का बंधन, ब्रह्मकुमारी बहनों ने मंत्री गणेश जोशी को दी अग्रिम रक्षाबंधन की शुभकामनाएं
  • अमरावती के महिला अस्पताल के NICU में भीषण आग, तीन नवजातों की मौत; छह को किया गया शिफ्ट
  • बड़ी खबर : सिलक्यारा सुरंग में फिर भूस्खलन, पोलगांव-बड़कोट छोर से डेढ़ किमी अंदर गिरा मलबा
  • भूमि प्रतिकर से विस्थापन तक, शिकायतों पर डीएम ने तय की कार्रवाई
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.