शनिवार, अक्टूबर 24, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
24th अक्टूबर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

राष्ट्रपति पुरस्कार परीक्षा में पौड़ी के आठ स्काउट-गाइड करेंगे प्रतिभाग, भोपालपानी में पांच दिवसीय प्रशिक्षण एवं परीक्षा 24 अक्टूबर से

शेयर करें !
posted on : अक्टूबर 24, 2026 1:38 पूर्वाह्न

पौड़ी : भारत स्काउट्स एवं गाइड्स की राष्ट्रपति पुरस्कार परीक्षा में जनपद पौड़ी गढ़वाल के आठ स्काउट-गाइड प्रतिभाग करेंगे। 24 अक्टूबर से भोपालपानी स्थित प्रशिक्षण केंद्र में आयोजित होने वाली पांच दिवसीय परीक्षा में जनपद की पांच गाइड और दो स्काउट सहित कुल आठ प्रतिभागी अपनी दक्षता का प्रदर्शन करेंगे।

जनपद की ओर से गाइड वर्ग में प्रियाशी, आकांक्षा, अनामिका रावत, अक्षरा, तानिया चौहान एवं महक काला तथा स्काउट वर्ग में शिवकुमार और कपिल प्रतिभाग करेंगे। जिला स्काउट-गाइड सचिव केसर सिंह असवाल ने बताया कि प्रतिभागी जिला स्तर से शकुंतला बुड़ाकोटी और रूपचंद लखेड़ा के साथ परीक्षा में शामिल होंगे।

उन्होंने बताया कि पांच दिवसीय परीक्षा एवं प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को ध्वज शिष्टाचार, प्रतिज्ञा, नियम, अनुमान लगाना, मैप रीडिंग, प्राथमिक चिकित्सा, पायनियरिंग, आपदा प्रबंधन, सामुदायिक विकास और मचान निर्माण सहित स्काउट-गाइड से जुड़े विभिन्न विषयों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा। परीक्षा में इन विषयों की जानकारी और दक्षता का आकलन किया जाएगा। परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले प्रतिभागियों को नई दिल्ली में राष्ट्रपति के हाथों राष्ट्रपति पुरस्कार का प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा।

जनपद के इन प्रतिभागियों के चयन एवं परीक्षा में सहभागिता पर जिला स्काउट-गाइड के मुख्य आयुक्त अत्रेश सयाना, उपायुक्त अंशुल बिष्ट, प्रशिक्षण आयुक्त मनमोहन भट्ट सहित अन्य पदाधिकारियों ने शुभकामनाएं देते हुए उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन की कामना की।

 

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/SWAROJGAR-EVAM-UDYAMITA-YOJANA_compressed.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/हर-दिशा-से-जुड़-रहा-_उत्तराखंड_-2.00-MIN_compressed.mp4

हाल के पोस्ट

  • रानीपोखरी मौजा में रात्रि चौपाल आयोजित, एडीएम केके मिश्रा ने ग्रामीणों से किया सीधा संवाद, 18 शिकायतें प्राप्त; अधिकांश का मौके पर निस्तारण
  • साइबर अपराधियों पर लगाम के लिए पौड़ी पुलिस सक्रिय, छात्राओं को सोशल मीडिया सुरक्षा और कानूनी अधिकारों की दी जानकारी
  • देहरादून के निजी स्कूल के फिजिक्स टीचर पर छात्राओं से छेड़छाड़ का आरोप
  • उप शिक्षाधिकारियों की मंडल स्तरीय समीक्षा बैठक और अभिमुखीकरण कार्यशाला आयोजित
  • लैंसडौन में हेलीपैड निर्माण को सीएम धामी की मंजूरी
  • सड़क नहीं तो चुनाव नहीं, मासौं-कफलखेत-दादड़ के ग्रामीणों की चेतावनी
  • देर रात गलियों में जमावड़े पर पुलिस सख्त
  • पौड़ी गढ़वाल : घर में घुसकर महिला से मारपीट कर मोबाइल लूटने वाला आरोपी गिरफ्तार
  • बदरीविशाल के दर्शनों को सपरिवार पहुंचे सुशील कानौड़िया, मंदिर सेवा का लिया संकल्प
  • दलेर मेहंदी विवाद : 35 लाख रुपये की फीस से लेकर कलाकार के सम्मान तक छिड़ी बहस, मीका सिंह ने सुबोध उनियाल में मांगी भुगतान की रसीद
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.