रविवार, अक्टूबर 18, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
18th अक्टूबर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

हटाई गई मतदाता प्रविष्टियों का घर-घर सत्यापन, पात्र मतदाताओं पर फोकस

शेयर करें !
posted on : अक्टूबर 18, 2026 7:08 अपराह्न
  • चमोली की तीनों विधानसभा सीटों पर एसआईआर अभियान तेज
  • नए मतदाताओं के पंजीकरण पर भी जोर

गोपेश्वर (चमोली)। मतदाता सूची से कोई पात्र नागरिक बाहर न रह जाए, इसके लिए चमोली जिले की तीनों विधानसभा क्षेत्रों में घर-घर सत्यापन अभियान तेज कर दिया गया है। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के दौरान हटाई गई मतदाता प्रविष्टियों की वास्तविक स्थिति जानने के लिए बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) मतदाताओं के घरों तक पहुंच रहे हैं। अभियान में पात्र मतदाताओं की पहचान और युवाओं के नए पंजीकरण पर विशेष जोर दिया जा रहा है।

बदरीनाथ, थराली और कर्णप्रयाग विधानसभा क्षेत्रों में बीएलओ अपने-अपने मतदान केंद्रों के अंतर्गत हटाई गई प्रविष्टियों का पुनः सत्यापन कर रहे हैं। इस दौरान संबंधित मतदाताओं की स्थिति की जानकारी जुटाने के साथ यह सुनिश्चित करने का प्रयास किया जा रहा है कि किसी भी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची से बाहर न रहे। वहीं, अपात्र प्रविष्टियों की पहचान और मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने पर भी ध्यान दिया जा रहा है।

जिला प्रशासन का लक्ष्य मतदाता सूची को शुद्ध, पारदर्शी और अद्यतन बनाने के साथ प्रत्येक पात्र नागरिक की लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भागीदारी सुनिश्चित करना है। इसके लिए संबंधित अधिकारियों और बीएलओ को सत्यापन कार्य गंभीरता से और निर्धारित समयसीमा में पूरा करने पर जोर दिया जा रहा है।

युवाओं को पंजीकरण के लिए कर रहे जागरूक

सत्यापन के साथ पहली बार मतदान के पात्र युवाओं को मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इसके लिए फार्म-6 के माध्यम से नया नाम दर्ज कराने, फार्म-7 से नाम हटाने और फार्म-8 के जरिए नाम, पता सहित अन्य प्रविष्टियों में संशोधन की प्रक्रिया की जानकारी दी जा रही है।

स्वीप के जरिए मतदान के महत्व का संदेश

जिले में मतदाता जागरूकता के लिए स्वीप (व्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता) कार्यक्रम के तहत भी गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। विद्यालयों और उच्च शिक्षण संस्थानों में जागरूकता कार्यक्रमों एवं प्रतियोगिताओं के माध्यम से युवाओं को मतदान के महत्व, लोकतांत्रिक अधिकारों और नागरिक कर्तव्यों की जानकारी दी जा रही है।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/SWAROJGAR-EVAM-UDYAMITA-YOJANA_compressed.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/हर-दिशा-से-जुड़-रहा-_उत्तराखंड_-2.00-MIN_compressed.mp4

हाल के पोस्ट

  • छोटे उद्यमियों के निवेश पर सवाल उठाना उनके परिश्रम और रोजगार सृजन का अपमान – विनय शंकर पांडे
  • ग्लोबल इन्वेस्टर समिट पर भ्रामक खबरों को सचिव उद्योग विनय शंकर पांडे ने किया खारिज, ₹1.01 लाख करोड़ से अधिक के निवेश की ग्राउंडिंग, ₹24 हजार करोड़ के नए निवेश की तैयारी
  • देहरादून में 5-दिवसीय बाल लेखन कार्यशाला संपन्न, हस्तलिखित पुस्तकों ने मोहा मन
  • आईएएस बंशीधर तिवारी के नाम से बनी फर्जी फेसबुक आईडी, रहें सतर्क!
  • विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूड़ी भूषण की पहल से कोटद्वार में 675 करोड़ से बनेगा राज्य का चौथा सबसे बड़ा बिजली उपकेंद्र
  • कपाट बंद होते ही शीतकालीन प्रवास पर निकले बाबा रुद्रनाथ
  • हटाई गई मतदाता प्रविष्टियों का घर-घर सत्यापन, पात्र मतदाताओं पर फोकस
  • पहाड़ की सड़कों पर रफ्तार नहीं, सावधानी जरूरी
  • चम्पावत की हर ग्रामसभा को 10 लाख, 96 करोड़ की 16 योजनाओं की सौगात
  • अक्षय कुमार ने सीएम धामी से की मुलाकात, उत्तराखंड में फिल्म निर्माण पर चर्चा
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.