रविवार, अक्टूबर 18, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
18th अक्टूबर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

सुबह 6 बजे सड़कों पर उतरे सचिव पंकज कुमार पांडेय, देहरादून के प्रमुख मार्गों का किया स्थलीय निरीक्षण, 18 अक्टूबर तक गड्ढामुक्त सड़कें बनाने का अल्टीमेटम

शेयर करें !
posted on : अक्टूबर 18, 2026 3:12 अपराह्न

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों पर प्रदेश की सड़कों को गड्ढामुक्त बनाने के अभियान में तेजी लाने के लिए शासन ने निगरानी बढ़ा दी है। इसी क्रम में सचिव लोक निर्माण विभाग पंकज कुमार पांडेय रविवार तड़के सुबह छह बजे ही देहरादून की सड़कों पर उतर गए। उन्होंने शहर के प्रमुख मार्गों का स्थलीय निरीक्षण कर सड़क की वास्तविक स्थिति और सुधार कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। सचिव ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि 18 अक्टूबर 2026 तक प्रदेश की सभी सड़कों को गड्ढामुक्त बनाने का लक्ष्य हर हाल में पूरा किया जाए। कार्यों में तेजी लाने के साथ गुणवत्ता और समयसीमा का विशेष ध्यान रखने के निर्देश भी दिए गए।

कालीदास रोड से शुरू हुआ निरीक्षण, कई प्रमुख मार्गों का लिया जायजा

सचिव पंकज कुमार पांडेय ने निरीक्षण अभियान की शुरुआत सुबह छह बजे कालीदास रोड टर्न से की। इसके बाद उन्होंने कैनाल रोड, नागल, मसूरी डायवर्जन, सहस्रधारा तिराहा, लाडपुर, जोगीवाला, रिस्पना पुल, घंटाघर, चकराता रोड और गढ़ी कैंट सहित शहर के प्रमुख मार्गों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सड़कों की स्थिति का आकलन करते हुए चल रहे सुधार कार्यों की प्रगति की जानकारी ली।

तय समयसीमा में काम पूरा करने के निर्देश

निरीक्षण के दौरान सचिव ने विभागीय अधिकारियों को सड़क सुधार और गड्ढा भरान के कार्य प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश की सड़कों को गड्ढामुक्त बनाने के लिए निर्धारित समयसीमा का सख्ती से पालन किया जाए। किसी भी स्तर पर लापरवाही से अभियान प्रभावित नहीं होना चाहिए। अधिकारियों को कार्यों में तेजी लाने और लंबित कार्यों को समय पर पूरा करने पर विशेष ध्यान देने को कहा गया।

आवागमन सुगम बनाने और सड़क सुरक्षा पर जोर

लोक निर्माण विभाग की ओर से प्रदेशभर में सड़कों को गड्ढामुक्त बनाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसका उद्देश्य आमजन को सुरक्षित और सुगम आवागमन उपलब्ध कराना है। सचिव ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सड़क की स्थिति में सुधार के लिए जरूरी कदम प्राथमिकता से उठाए जाएं, ताकि लोगों को आवागमन में परेशानी न हो और सड़क दुर्घटनाओं की आशंका भी कम की जा सके।

निरीक्षण में विभागीय अधिकारी रहे मौजूद

स्थलीय निरीक्षण के दौरान अपर सचिव लोक निर्माण विभाग विनीत कुमार, मुख्य अभियंता दयानंद, अधीक्षण अभियंता ओमपाल सिंह और अरुण पांडेय, अधिशासी अभियंता बी.एन. द्विवेदी सहित अभियंता प्रवीण कुश, दीपक, सुरेश तोमर, विपुल सैमी तथा अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/SWAROJGAR-EVAM-UDYAMITA-YOJANA_compressed.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/हर-दिशा-से-जुड़-रहा-_उत्तराखंड_-2.00-MIN_compressed.mp4

हाल के पोस्ट

  • हॉस्पिटल से टपकेश्वर मंदिर पहुंचीं मंत्री रेखा आर्या, बोलीं – हौसला बरकरार, फिर करूंगी जनता की सेवा
  • अस्पताल से सीधे टपकेश्वर मंदिर पहुंचीं कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या, बोलीं – फिर लौटूंगी जनता की सेवा में
  • हरिद्वार कुंभ 2027 : मुख्यमंत्री ने लोगो, गीत एवं वेबसाइट का लोकार्पण किया
  • हरिद्वार कैबिनेट बैठक में 13 अहम फैसलों पर लगी मुहर, इनको मिली मंजूरी
  • नेपाल में बाढ़ का कहर : 40 घर और 6 पुल बहे, 150 से अधिक विदेशी पर्यटक फंसे; कई लोग लापता
  • उत्तराखण्ड : टू-व्हीलर वालों के लिए आया नियम
  • MDDA ने इंजीनियर्स एन्कलेव में अवैध व्यावसायिक निर्माण किया सील
  • दर्दनाक और सनसनीखेज मामला : पति-पत्नी और तीन बच्चों की संदिग्ध मौत, रात में खाए थे नूडल्स
  • विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने छात्राओं संग बनाई राष्ट्रप्रेम और विकसित भारत की रंगोली
  • सुबह 6 बजे सड़कों पर उतरे सचिव पंकज कुमार पांडेय, देहरादून के प्रमुख मार्गों का किया स्थलीय निरीक्षण, 18 अक्टूबर तक गड्ढामुक्त सड़कें बनाने का अल्टीमेटम
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.