कई स्थानों पर पेड़ों को रक्षा सूत्र बांध कर लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प
गोपेश्वर/कर्णप्रयाग/पोखरी (चमोली)। रक्षा बंधन पर सोमवार को बहिनों ने देश सेवा में जुटे सैनिकों व कोरोना योद्धा के रूप में कार्य कर रहे पुलिस के जवानों के हाथों में रखी बांध कर उनका आभार प्रकट करते हुए उनके सलामती की दुआ मांगी। वहीं कई स्थानों पर पेड़ों पर रक्षा सूत्र बांध कर पर्यावरण को संरक्षित रखने का संकल्प भी लिया गया।
रक्षा बंधन के पर्व पर बहिनों ने बदरीनाथ धाम में पूजा अर्चना कर सीमावर्ती क्षेत्र माणा में देश की सीमाओं की रक्षा में जुटे सेना के जवानों के हाथों में राखी बांध कर उनका आभार प्रकट कर उनकी सलामती की प्रार्थना भगवान बदरीनाथ से की। सेना के जवानों ने भी बहिनों को उपहार देकर उन्हें अपना आशिर्वाद दिया। वहीं पीपलकोटी में एकल विद्यालय की अध्यापिकाओं ने कोरोना संक्रमण की इस घड़ी में अपने कत्र्तव्यों का निर्वहन करते हुए अपनी ड्यूटी पर जुटे पुलिस, पीआरडी व होमगार्ड के जवानों के हाथों पर राखी बांधी इधर पोखरी थाने में तैनात पुलिस के अधिकारी व जवानों को सेवा इंटर नेशनल की बहिनों ने राखी बांध कर उनकी सलामती की दुआ की।

वहीं जिला मुख्यालय गोपेश्वर में एनएसएस की नोडल अधिकारी डाॅ. सुमन ध्यानी ने वृद्धाश्रम में जाकर वहां निवास कर रहे वृद्धजनों के साथ रक्षा बंधन मनाया। तथा उन्हें उपहार भी बांटे। गोपेश्वर में ही संकल्प संस्था की ओर से पेड़ों पर राखियां बांध पर पेड़ों की सुरक्षा का संकल्प लिया गया। इसके साथ ही जिले के कर्णप्रयाग, जोशीमठ, नंदप्रयाग, थराली आदि स्थानों पर भी बहिनों ने पुलिस व सेना के जवानों के हाथों में राखी बांध कर उनकी सलामती की दुआ की।





Discussion about this post