शनिवार, अक्टूबर 10, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
10th अक्टूबर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

छह कैबिनेट बैठकें बीतीं, फिर भी खाली हाथ; पीआरडी जवानों का आंदोलन का अल्टीमेटम

शेयर करें !
posted on : अक्टूबर 10, 2026 2:21 पूर्वाह्न
  • डीए और 365 दिन रोजगार की मांग पर सरकार को घेरा
  • मार्च से चल रहा था धरना, जुलाई में आश्वासन के बाद हुआ था स्थगित

देहरादून। छह कैबिनेट बैठकें होने के बावजूद मांगें कैबिनेट के सामने नहीं रखे जाने से प्रांतीय रक्षक दल (पीआरडी) जवानों का धैर्य जवाब देने लगा है। पीआरडी हित संगठन ने सरकार को आंदोलन का अंतिम अल्टीमेटम देते हुए कहा कि दोनों मांगों पर जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं हुआ तो प्रदेशभर के जवान व्यापक आंदोलन शुरू करेंगे।

बुधवार को आयोजित प्रेस वार्ता में संगठन ने बताया कि पीआरडी जवान 18 मार्च से एकता विहार, सहस्रधारा रोड पर अनिश्चितकालीन धरना दे रहे थे। छह जुलाई को विभागीय मंत्री रेखा आर्या को मांगों को लेकर ज्ञापन दिया गया। मंत्री के निर्देश पर संयुक्त निदेशक युवा कल्याण एवं पीआरडी ने धरनास्थल पर संगठन से वार्ता की और मांगों पर जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद 7 जुलाई को धरना स्थगित कर दिया गया।

संगठन की मुख्य मांगों में होमगार्ड की तर्ज पर पीआरडी जवानों को मूल वेतन के साथ महंगाई भत्ता (डीए) देने और 365 दिन नियमित रोजगार उपलब्ध कराने की मांग शामिल है।

संगठन पदाधिकारियों के अनुसार उन्हें आश्वासन दिया गया था कि दोनों मांगों को आगामी दो कैबिनेट बैठकों में रखा जाएगा। उनका कहना है कि इसके बाद छह कैबिनेट बैठकें हो चुकी हैं, लेकिन मांगों को अब तक कैबिनेट के सामने नहीं रखा गया। इससे प्रदेशभर के पीआरडी जवानों में नाराजगी बढ़ रही है।

संगठन ने सरकार को अंतिम चेतावनी देते हुए कहा कि निर्धारित समय में मांगों पर निर्णय नहीं हुआ तो प्रदेशभर के पीआरडी जवान लोकतांत्रिक तरीके से व्यापक आंदोलन करेंगे। संगठन ने आंदोलन की स्थिति के लिए शासन-प्रशासन को जिम्मेदार ठहराया है।

प्रेस वार्ता में प्रदेश अध्यक्ष किशन सिंह रावत, प्रदेश महासचिव वीर सिंह रावत, मीडिया प्रभारी विनोद तोमर, प्रदेश कोषाध्यक्ष सुधीर तोमर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सत्येंद्र नौगाई, प्रदेश उपाध्यक्ष योगेश सैनी, प्रदेश सह-सचिव भगत सिंह दानू, जिला अध्यक्ष नवीन सिंह बिष्ट और जिला महासचिव पवन किशोर बहुगुणा समेत संगठन के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/SWAROJGAR-EVAM-UDYAMITA-YOJANA_compressed.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/हर-दिशा-से-जुड़-रहा-_उत्तराखंड_-2.00-MIN_compressed.mp4

हाल के पोस्ट

  • नशाखोरी व छेड़छाड़ पर पुलिस सख्त, हुड़दंगियों की अब खैर नहीं, ड्रोन से नजर
  • महिलाओं सीख रहे सिलाई का हुनर, आत्मनिर्भर बनाने की पहल
  • डायट चमोली में गढ़वाली कवि मुरली दीवान सम्मानित
  • धामी सरकार की वैश्विक रोजगार योजना से 106 युवाओं को विदेश में नौकरी, 158 केंद्रों पर विदेशी भाषा का प्रशिक्षण
  • उत्तराखंड में संस्कृत को मिलेगी नई उड़ान, मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने पर्यटन से जोड़ने का खींचा खाका
  • एलयूसीसी घोटाले के पीड़ितों का पैसा लौटाने की मांग, कुर्क संपत्ति नीलाम करने की गुहार
  • पितृ पक्ष में बदरीनाथ धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब
  • धामी सरकार की उत्तराखंड में संस्कृत क्रांति की तैयारी, 13 जिलों के गांवों से चारधाम तक गूंजेगी देववाणी
  • स्वाभिमान पर्व में जुटे एकल अभियान के कार्यकर्ता, समितियों को मजबूत करने पर जोर
  • बदरी-केदार के दर्शन को पहुंचीं अभिनेत्री रानी मुखर्जी
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.