posted on : अक्टूबर 7, 2026 7:12 अपराह्न
हरिद्वार। जिला सूचना कार्यालय में कार्यरत पीआरडी स्वयंसेवक गीता राजपूत की माता मुनि चौहान के निधन पर कार्यालय में शोक सभा आयोजित की गई। जिला सूचना अधिकारी रती लाल शाह सहित अधिकारियों और कर्मचारियों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की और शोकाकुल परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।
इस अवसर पर उपस्थित कर्मचारियों ने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और परिजनों को इस अपूरणीय क्षति को सहने की शक्ति प्रदान करें। शोक सभा में प्रभात कुमार शुक्ला, तनु कुमारी, राजन सहगल, राघव सिंह और अश्वनी सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।







