गुरूवार, अक्टूबर 8, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
8th अक्टूबर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

भालू के आतंक से दहशत में पोखरी के गांव, यूकेडी ने घेरा वन विभाग

शेयर करें !
posted on : अक्टूबर 7, 2026 11:34 अपराह्न

गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले के पोखरी ब्लाॅक के सिदोली गांव में देवरानी-जिठानी में भालू के हमले की घटना के बाद ग्रामीणों की सुरक्षा को लेकर उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) ने बुधवार को वन विभाग पोखरी का घेराव किया। जिला अध्यक्ष युधवीर सिंह नेगी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने रेंजर को ज्ञापन सौंपकर हिंसक भालू को पकड़ने, पीड़ित परिवार को मुआवजा देने और संवेदनशील इलाकों में गश्त बढ़ाने की मांग की।

यूकेडी के जिलाध्यक्ष युधवीर सिंह नेगी ने कहा कि ग्राम पंचायत सिदोली के देवरानी-जिठानी में भालू के हमले और लोगों के पहाड़ी से नीचे गिरने की घटना ने क्षेत्र में भय का माहौल पैदा कर दिया है। ग्रामीण खेतों, जंगल और पैदल रास्तों पर जाने से भी डर रहे हैं। उन्होंने आरोप है कि घटना के बाद भी वन विभाग की ओर से जनसुरक्षा के लिए अपेक्षित स्तर पर प्रभावी और त्वरित कदम नहीं उठाए गए।

रेंजर को सौंपे ज्ञापन में भालू के हमले से प्रभावित परिवार को तत्काल आर्थिक सहायता और उचित मुआवजा देने की मांग की गई। यूकेडी ने पीड़ित परिवार के एक सदस्य को स्थायी रोजगार देने की मांग भी उठाई। इसके साथ ही क्षेत्र में सक्रिय हिंसक भालू को पकड़ने के लिए तत्काल पिंजरे लगाने और विशेषज्ञ टीम तैनात करने को कहा गया।

दल ने पोखरी ब्लॉक के संवेदनशील गांवों और पैदल मार्गों पर वन विभाग की नियमित गश्त बढ़ाने की मांग की। यूकेडी का कहना है कि ग्रामीणों को रोजमर्रा के काम के लिए जंगल और पैदल रास्तों से होकर गुजरना पड़ता है। ऐसे में वन विभाग की प्रभावी निगरानी के बिना ग्रामीणों की सुरक्षा सुनिश्चित नहीं की जा सकती।

यूकेडी ने चेतावनी दी कि यदि मांगों पर जल्द और संतोषजनक कार्रवाई नहीं हुई तो क्षेत्र की जनता, ग्रामसभा प्रतिनिधियों और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ क्रमिक आंदोलन शुरू किया जाएगा। दल ने आंदोलन की स्थिति में इसकी पूरी जिम्मेदारी वन प्रशासन की होने की चेतावनी दी।

इस दौरान जिला कार्यकारिणी अध्यक्ष पंकज पुरोहित, राज्य आंदोलनकारी एवं यूकेडी नेता कमल किशोर डिमरी, जिला अध्यक्ष ओबीसी प्रकोष्ठ महावीर पंवार, ब्लॉक अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ लक्ष्मण नेगी समेत पोखरी ब्लॉक की महिला कार्यकर्ता और अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/SWAROJGAR-EVAM-UDYAMITA-YOJANA_compressed.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/हर-दिशा-से-जुड़-रहा-_उत्तराखंड_-2.00-MIN_compressed.mp4

हाल के पोस्ट

  • उत्तराखंड में दुग्ध कारोबार को मिलेगा बड़ा बूस्ट, आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे 02 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक, ग्लोबल मार्केट तक पहुंचेगा दूध कारोबार
  • संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
  • गोवंश सड़क पर छोड़ा तो कार्रवाई तय, गोसेवा आयोग अध्यक्ष डॉ. राजेंद्र अण्थवाल ने अधिकारियों को दिए सख्त आदेश
  • ‘She for STEM’ कार्यशाला में छात्राओं को विज्ञान में करियर के लिए किया प्रेरित
  • भालू के आतंक से दहशत में पोखरी के गांव, यूकेडी ने घेरा वन विभाग
  • हरिद्वार में कांग्रेस की ‘वोट बचाओ, देश बचाओ यात्रा’, गंगाजल लेकर सरकार के खिलाफ संघर्ष का संकल्प
  • विकसित भारत का संकल्प, गोपेश्वर में निकली सेवा ज्योति यात्रा
  • डेढ़ लाख की कीड़ा जड़ी के साथ एक गिरफ्तार
  • कोटद्वार : 120 ग्राम नशे की बरामदगी के बाद फरार तीसरा आरोपी गिरफ्तार
  • उत्तराखंड में मौसम ने बदली करवट, अगले दो दिन बारिश और तेज हवाओं का अनुमान
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.