शुक्रवार, नवम्बर 13, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
13th नवम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

मतदाता सूची से वंचित पात्र नागरिकों को जोड़ने के लिए चलेगा विशेष अभियान, 08 से 10 अक्टूबर तक बूथ तथा 12 से 20 अक्टूबर तक घर-घर सत्यापन, डीएम डॉ. आशीष चौहान ने दिए पारदर्शिता एवं प्रभावी मॉनिटरिंग के निर्देश

शेयर करें !
posted on : अक्टूबर 7, 2026 5:31 अपराह्न
देहरादून : भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार संचालित विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के उपरांत निर्वाचन नामावली में छूटे हुए पात्र मतदाताओं को मतदाता सूची में सम्मिलित किए जाने हेतु चालाये जाने वाले विशेष अभियान के सफल संचालन के लिए जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. आशीष चौहान की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार  कलेक्ट्रेट में राजनैतिक दलों के प्रतिनिधयों के साथ बैठक आयोजित की गई। भारतीय नागरिक पात्र मतदाताओं जो निर्वाचन नामावली में नाम जुड़ने से वंचित रह गए हैं को मतदाता सूची में शामिल किए जाने तथा अभियान को पारदर्शी एवं प्रभावी ढंग से संचालित किए जाने के संबंध में अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि पुनरीक्षण कार्यक्रम के दौरान जो भारतीय नागरिक पात्र मतदाता के रूप में मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित रह गए हैं, उन्हें मतदाता सूची में जोड़ने के 08 अक्टूबर से 10 अक्टूबर 2026 तक 3 दिनों तक बूथ स्तर पर विशेष अभियान चलाया जाएगा। इसके उपरांत 12 अक्टूबर से 20 अक्टूबर 2026 तक बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर सत्यापन करते हुए पात्र नागरिकों को नियमानुसार मतदाता सूची में शामिल किए जाने की कार्रवाई की जाएगी।
जिलाधिकारी ने समस्त निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों (ईआरओ) को निर्देशित किया कि  अभियान के दौरान पूर्ण पारदर्शिता एवं निष्पक्षता सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि इस कार्य को प्रभावी एवं पारदर्शी  ढंग से संपादित करने के लिए निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी अपनी-2 विधानसभा में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ टेबल-टॉप बैठक आयोजित की जाए तथा बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) को भी अभियान की प्रक्रिया, दायित्व एवं निर्धारित समय-सारणी के संबंध में स्पष्ट रूप से निर्देशित किया जाए। उन्होंने कहा कि अभियान का उद्देश्य पात्र नागरिकों को मतदाता सूची में शामिल करने के साथ ही मतदाता सूची को अधिक सटीक एवं अद्यतन बनाना है। इसके लिए बूथ स्तर से लेकर घर-घर सत्यापन तक प्रत्येक चरण की नियमित मॉनिटरिंग की जाए तथा प्राप्त आवेदनों एवं फॉर्म-6 की नियमानुसार जांच एवं कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि अभियान के दौरान किसी भी पात्र नागरिक को मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित न रहना पड़े, इसके लिए क्षेत्रवार एवं बूथवार प्रभावी निगरानी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि सभी संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी निर्धारित समय-सीमा के भीतर कार्य पूर्ण करते हुए प्रतिदिन की प्रगति की समीक्षा करें।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी  नरेन्द्र देवली,  कांग्रेस से जसविन्दर सिंह गोगी, सीपीआई(एम) से अनंत आकाश, आम आदमी पार्टी से कमल राणा, कांग्रेस के सनील जायसवाल उपस्थित रहे। समसत निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं निर्वाचन से जुड़े अधिकारी आनलाईन माध्यम से बैठक में जुड़े रहे।

 

1 of 4
- +

1.

2.

3.

4.

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/SWAROJGAR-EVAM-UDYAMITA-YOJANA_compressed.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/हर-दिशा-से-जुड़-रहा-_उत्तराखंड_-2.00-MIN_compressed.mp4

हाल के पोस्ट

  • विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण के नेतृत्व में विकास की नई राह पर कोटद्वार, साढ़े चार साल में बदली शहर की तस्वीर
  • उत्तराखंड शासन ने IAS और PCS अधिकारियों के किए ट्रांसफर, देखें सूचि
  • आपदा राहत सहायता मानकों में वृद्धि पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का जताया आभार, आपदा में मृत्यु पर सहायता राशि ₹4 लाख से बढ़ाकर ₹8 लाख, प्रभावित परिवारों को मिलेगी बड़ी राहत
  • उत्तराखंड में शहरी स्वच्छता, स्वच्छता प्रबंधन में काशीपुर एवं रुद्रपुर को मिला प्रथम स्थान
  • स्वच्छता के क्षेत्र में रुद्रपुर ने रचा इतिहास, हिमालयी राज्यों में बना नंबर वन, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने विज्ञान भवन में महापौर विकास शर्मा और नगर आयुक्त को सौंपा राष्ट्रीय पुरस्कार
  • 2047 के विकसित भारत की नींव बनेगा उत्तराखंड,अमित शाह ने धामी सरकार के विकास मॉडल को सराहा
  • एसएसपी दून के नेतृत्व में नशा तस्करों पर दून पुलिस का एक और वार
  • सैनिकों के सम्मान में धामी सरकार का बड़ा कदम, शहीद आश्रितों की अनुग्रह राशि ₹10 लाख से बढ़ाकर ₹50 लाख, एक सदस्य को सरकारी नौकरी की भी व्यवस्था
  • शहीद स्मारक पर बेरोजगार मेडिकल लैब तकनीशियनों ने लिया प्रण, मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन होगा और उग्र
  • मुख्यमंत्री ने राज्य स्थापना दिवस पर भराड़ीसैंण में कीं 13 महत्वपूर्ण घोषणाएं, विकसित उत्तराखण्ड के संकल्प को दोहराया
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.