शुक्रवार, नवम्बर 13, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
13th नवम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.0 में उत्तराखंड का उत्कृष्ट प्रदर्शन, राष्ट्रीय स्तर पर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले राज्य के रूप में सम्मानित

शेयर करें !
posted on : अक्टूबर 5, 2026 7:10 अपराह्न
  • प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 में स्वीकृत आवासों के सापेक्ष सर्वाधिक ग्राउंडिंग अनुपात के लिए उत्तराखंड को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान
  • विज्ञान भवन, नई दिल्ली में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने प्रदान किया पुरस्कार
  • राज्य के लिए स्वीकृत 3,979 आवासों में से 1,867 आवासों की ग्राउंडिंग पूर्ण
  • वर्तमान में 2,332 आवासों के निर्माण के लिए धनराशि अवमुक्त; 88 प्रतिशत आवासों का कार्य प्रारंभ
  • प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 1.0 के तहत उत्तराखंड में 62,272 आवास स्वीकृत, 53,320 आवासों का निर्माण पूर्ण
देहरादून : प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के अंतर्गत उत्तराखंड राज्य द्वारा स्वीकृत आवासों के सापेक्ष सर्वाधिक आवासों का निर्माण प्रारंभ कराने अर्थात उच्चतम ‘ग्राउंडिंग अनुपात’ की उपलब्धि के लिए उत्तराखंड को राष्ट्रीय स्तर पर “सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले राज्य” की श्रेणी में सम्मानित किया गया। विज्ञान भवन, नई दिल्ली में 05 अक्टूबर 2026 को आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय, भारत सरकार के केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू द्वारा राज्य को यह पुरस्कार प्रदान किया गया। राज्य सरकार की ओर से निदेशक/अपर सचिव, शहरी विकास विभाग, उत्तराखंड शासन श्री विनोद गोस्वामी तथा सहायक निदेशक, शहरी विकास निदेशालय श्री राजीव पांडे ने पुरस्कार ग्रहण किया।
विनोद गोस्वामी ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 का मुख्य उद्देश्य शहरी क्षेत्रों के आवासविहीन पात्र परिवारों को पक्का आवास उपलब्ध कराना है। योजना के अंतर्गत उत्तराखंड राज्य के लिए भारत सरकार से कुल 3,979 आवासों की स्वीकृति प्राप्त हुई है, जिसके सापेक्ष 1,867 आवासों की ग्राउंडिंग की जा चुकी है। भारत सरकार द्वारा अगस्त 2026 में 1,647 आवासों की स्वीकृति प्रदान की गई थी, जिसकी धनराशि सितंबर 2026 में राज्य सरकार को अवमुक्त की गई है। राज्य सरकार से धनराशि प्राप्त होने के उपरांत निकायों को धनराशि अवमुक्त करते हुए शेष स्वीकृत आवासों की भी ग्राउंडिंग कराई जाएगी।
वर्तमान में भारत सरकार द्वारा 2,332 आवासों के निर्माण के लिए धनराशि अवमुक्त की गई है, जिसके सापेक्ष 88 प्रतिशत आवासों का निर्माण कार्य प्रारंभ किया जा चुका है। योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए राज्य सरकार द्वारा संबंधित निकायों के साथ निरंतर समन्वय एवं अनुश्रवण किया जा रहा है।
उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 1.0 के अंतर्गत उत्तराखंड राज्य में भारत सरकार द्वारा कुल 62,272 आवास स्वीकृत किए गए थे, जिनमें से 53,320 आवासों का निर्माण पूर्ण कराया जा चुका है। योजना के क्रियान्वयन के लिए भारत सरकार द्वारा केंद्रीयांश के रूप में 1,000 करोड़ रुपये से अधिक तथा राज्य सरकार द्वारा राज्यांश के रूप में लगभग 300 करोड़ रुपये की धनराशि निर्गत की गई है।
योजना के लाभार्थी आधारित निर्माण घटक (BLC) के अंतर्गत 19,380 आवासों का निर्माण पूर्ण किया जा चुका है। भागीदारी में किफायती आवास घटक (AHP) के अंतर्गत लगभग 15,960 आवासों में से 11,848 से अधिक आवास पूर्ण हो चुके हैं तथा शेष आवासों का निर्माण अंतिम चरण में है। ऋण आधारित ब्याज सब्सिडी घटक (CLSS) के अंतर्गत 19,190 आवासों के लिए भारत सरकार द्वारा ब्याज सब्सिडी उपलब्ध कराई गई है।
शहरी विकास विभाग द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ अंतिम पात्र परिवार तक पहुंचाने तथा निर्माणाधीन आवासों को शीघ्र पूर्ण कराने के लिए संबंधित निकायों एवं कार्यदायी संस्थाओं के साथ निरंतर समन्वय एवं अनुश्रवण किया जा रहा है।

 
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/SWAROJGAR-EVAM-UDYAMITA-YOJANA_compressed.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/हर-दिशा-से-जुड़-रहा-_उत्तराखंड_-2.00-MIN_compressed.mp4

हाल के पोस्ट

  • विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण के नेतृत्व में विकास की नई राह पर कोटद्वार, साढ़े चार साल में बदली शहर की तस्वीर
  • उत्तराखंड शासन ने IAS और PCS अधिकारियों के किए ट्रांसफर, देखें सूचि
  • आपदा राहत सहायता मानकों में वृद्धि पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का जताया आभार, आपदा में मृत्यु पर सहायता राशि ₹4 लाख से बढ़ाकर ₹8 लाख, प्रभावित परिवारों को मिलेगी बड़ी राहत
  • उत्तराखंड में शहरी स्वच्छता, स्वच्छता प्रबंधन में काशीपुर एवं रुद्रपुर को मिला प्रथम स्थान
  • स्वच्छता के क्षेत्र में रुद्रपुर ने रचा इतिहास, हिमालयी राज्यों में बना नंबर वन, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने विज्ञान भवन में महापौर विकास शर्मा और नगर आयुक्त को सौंपा राष्ट्रीय पुरस्कार
  • 2047 के विकसित भारत की नींव बनेगा उत्तराखंड,अमित शाह ने धामी सरकार के विकास मॉडल को सराहा
  • एसएसपी दून के नेतृत्व में नशा तस्करों पर दून पुलिस का एक और वार
  • सैनिकों के सम्मान में धामी सरकार का बड़ा कदम, शहीद आश्रितों की अनुग्रह राशि ₹10 लाख से बढ़ाकर ₹50 लाख, एक सदस्य को सरकारी नौकरी की भी व्यवस्था
  • शहीद स्मारक पर बेरोजगार मेडिकल लैब तकनीशियनों ने लिया प्रण, मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन होगा और उग्र
  • मुख्यमंत्री ने राज्य स्थापना दिवस पर भराड़ीसैंण में कीं 13 महत्वपूर्ण घोषणाएं, विकसित उत्तराखण्ड के संकल्प को दोहराया
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.